हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान नेताओं ने मंच, सुरक्षा, बैठक व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लेते हुए आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, प्रकाश जोशी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टैग:
#Congress #MallikarjunKharge #Haldwani #Uttarakhand #GaneshGodiyal #CongressMeeting #PoliticalNews


