देहरादून। उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने और बारिश के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं जिला प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
#UttarakhandWeather #OrangeAlert #Dehradun #Nainital #Bageshwar #WeatherAlert #RainAlert #UttarakhandNews #WeatherUpdate



