
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। तिरंगे के रंगों में सजी रोशनी ने मुख्यमंत्री आवास की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमगाता मुख्यमंत्री आवास देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और उत्सव के माहौल का संदेश देता नजर आया।



