
खटीमा। चकरपुर में रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर उनका स्नेह और आशीर्वाद लिया। सीएम ने कहा कि बहनों का प्रेम और विश्वास सरकार के लिए बड़ी पूंजी है और यही महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण के लिए काम करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर के जरिए महिलाओं को एक ही स्थान पर सहायता और परामर्श मिल रहा है। वहीं, हाउस ऑफ हिमालयाज के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों के स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है।
सीएम धामी ने कहा कि महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए देहरादून समेत अन्य शहरों में 10 ई-स्मार्ट पिंक बसें संचालित की जाएंगी। साथ ही महिला स्वरोजगार योजना के तहत बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख की जाएगी।



