
। उत्तराखंड भाजपा में नई संगठनात्मक जिम्मेदारियों के बीच भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजेश्वर पैन्यूली ने नई दिल्ली में पार्टी के नवनियुक्त उत्तराखंड प्रभारी राम माधव और सह प्रभारी अरविंद मेनन व बांसुरी स्वराज से मुलाकात की। पैन्यूली ने तीनों नेताओं को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखंड संगठन से जुड़े विषयों पर संवाद किया।
मुलाकात के दौरान राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज का ढोल-दमाऊ की गूंज और उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें सेम मुखेम मंदिर का चित्र और पुष्पगुच्छ भी भेंट किया गया।
पैन्यूली ने कहा कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं की एकजुटता, आपसी समन्वय और नेतृत्व के साथ निरंतर संवाद को संगठन की मजबूती का आधार बताया।
वहीं, पैन्यूली ने भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश से भी मुलाकात कर उन्हें आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा और मध्य प्रदेश का दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान दिल्ली और उत्तराखंड से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। ढोल-दमाऊ और पारंपरिक टोपी के साथ हुए स्वागत ने राजधानी दिल्ली में उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान की झलक भी पेश की।




