शासकीय आवास पर हुई शिष्टाचार भेंट, कुंभ आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी हुई चर्चा
देहरादून, 30 अक्टूबर। आगामी हरिद्वार कुंभ-2027 को लेकर धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 अनंत श्री विभूषित अवधूत बाबा अरुण गिरी जी महाराज (एनवायरमेंट बाबा) ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को आगामी हरिद्वार कुंभ-2027 के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कुंभ जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन में सहभागिता का निमंत्रण दिया। भेंट के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने बाबा अरुण गिरी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर दोनों के बीच आगामी कुंभ-2027 से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। कुंभ को लेकर हुई इस मुलाकात में धार्मिक आयोजन के महत्व और उससे संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
उल्लेखनीय है कि हरिद्वार कुंभ देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ को लेकर संत समाज और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की सक्रियता बढ़ रही है।




