देहरादून, 19 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोलागढ़ में आयोजित जनसभा में कैंट विधानसभा क्षेत्र के लिए 48.44 करोड़ रुपये की लागत वाली 23 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और 13 का शिलान्यास शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास के लिए आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।
मुख्यमंत्री ने शास्त्रीनगर नाले के पुनर्निर्माण, हरवंश कपूर राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में डिग्री कॉलेज खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने, कांवली रोड के चौड़ीकरण और विभिन्न सड़कों के निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के लिए ट्यूबवेल और पेयजल लाइन सुदृढ़ीकरण से जुड़ी योजनाओं को भी आगे बढ़ाने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को आधुनिक सुविधाओं से युक्त सुव्यवस्थित शहर बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर, मेयर सौरभ थपलियाल, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
#PushkarSinghDhami #DehradunNews #Uttarakhand #DevelopmentProjects #CanttAssembly



