‘नशा मुक्त युवा : विकसित भारत’ विषय पर विद्यार्थियों ने रखे विचार, नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प
गोपेश्वर, 19 नवंबर। मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोपेश्वर में विकसित भारत युवा संसद 2026-27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस वर्ष युवा संसद का मुख्य विषय ‘नशा मुक्त युवा : विकसित भारत’ रखा गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों, नशामुक्त समाज के निर्माण और राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ ही समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
युवा संसद के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी अभिव्यक्ति, तार्किक क्षमता और नेतृत्व कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इस दौरान प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
आयोजन का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना और विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका समझने का मंच प्रदान किया।
#ViksitBharat #MYBharat #YouthParliament #DrugFreeIndia #Uttarakhand




