
न्यायमूर्ति राजेश टंडन रहे विशिष्ट अतिथि, मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा
देहरादून। रेसकोर्स चौक के समीप डॉ. ए.पी.एस. औलख न्यूरोसाइकाइट्री क्लिनिक का रविवार, 22 नवंबर को भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर क्लिनिक का विधिवत उद्घाटन किया। उत्तराखंड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश टंडन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास ने क्लिनिक की स्थापना की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं, न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने भी इस पहल के लिए शुभकामनाएं देते हुए संवेदनशील और मरीज-केंद्रित मनोरोग चिकित्सा सेवाओं पर जोर दिया।
कंसल्टेंट साइकाइट्रिस्ट एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉ. ए.पी.एस. औलख के नेतृत्व में स्थापित इस क्लिनिक में मूड एवं एंग्जायटी डिसऑर्डर, न्यूरोसाइकाइट्रिक समस्याओं, तनाव प्रबंधन और नशा मुक्ति उपचार से संबंधित ओपीडी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। क्लिनिक का उद्देश्य मरीजों को वैज्ञानिक एवं साक्ष्य-आधारित चिकित्सा मूल्यांकन, परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है।
उद्घाटन समारोह में चिकित्सा जगत और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों ने भी शिरकत की। सांख्य योग फाउंडेशन की ओर से डॉ. मुकुल शर्मा और उनकी टीम उपस्थित रही। इसके अलावा डॉ. आर.के. जैन, डॉ. अपूर्वा जैन, डॉ. एच.के. जौहरी, डॉ. अनंत जौहरी, डॉ. रॉबिन विक्टर, डॉ. पी.आर. अविनाश, डॉ. पारस अग्रवाल, डॉ. भाविन, डॉ. महेश कुड़ियाल, डॉ. सुमिता प्रभाकर, डॉ. चरितेश गुप्ता और डॉ. गिरीश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Tags: Dehradun News, Mental Health, Psychiatry Clinic, Dr APS Aulakh, Khajan Das, Healthcare Uttarakhand, Dehradun Healthcare




