Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • हाईकोर्ट की पुलिस विभाग को फटकार, FIR डाउनलोड पोर्टल बंद करने पर DGP को पेश होने की चेतावनी
  • फर्जी प्रमाणपत्र मामले में CM धामी का सख्त रुख
  • विधायक विनोद चमोली ने CM धामी से की शिष्टाचार भेंट
  • जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने CM धामी से की शिष्टाचार भेंट
  • तकनीकी विश्वविद्यालय में निदेशक भर्ती की बदली व्यवस्था पर सवाल, Deputation-only नियम का आधार क्या?
  • निदेशक भर्ती में बड़ा बदलाव, Deputation-only व्यवस्था पर सवाल; 25 सितंबर को प्रस्तावित इंटरव्यू
  • मियांवाला के पुराने जौहड़ को एमडीडीए ने दी नई पहचान, 8.64 करोड़ से बना ‘जल सृष्टि पार्क’
  • राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का देहरादून में आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
  • उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेकिंग रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
  • हरिपुर कालसी में 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण
Monday, September 21
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » आठवें दिन के पहले एवं दूसरे मुक़ाबले में सोनीपत स्पार्टन्स और चंडीगढ़ चारजर्स ने बड़े अंतर से मुक़ाबला जीता।
खेल

आठवें दिन के पहले एवं दूसरे मुक़ाबले में सोनीपत स्पार्टन्स और चंडीगढ़ चारजर्स ने बड़े अंतर से मुक़ाबला जीता।

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarMarch 15, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

6 मार्च से 4 अप्रैल तक वंदना कटारिया इंडोर स्टेडियम, रोशनाबाद, हरिद्वार में चल रहे युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप 2025 के आठवें दिन के परिणाम

उन्तीसवां मुक़ाबला – कुरुक्षेत्र वारियर्स बनाम सोनीपत स्पार्टन्स
दिन के पहले मुक़ाबले में पूल बी की दो टीमें आपस में भिड़ी और सोनीपत स्पार्टन्स ने ये मुक़ाबला एकतरफा जीता।
कुरुक्षेत्र वारियर्स – 38 सोनीपत स्पार्टन्स – 51

सोनीपत स्पार्टन्स के हर्ष कुमार बने सुपर सब्स्टिट्यूट कोच रविंदर नाडा की सूझ बूझ काम कर गयी। खेल के ग्यारहवें मिनट में हर्ष कुमार को मैच में उतारा गया और हर्ष ने बेहतरीन खेल दिखाते हुये कुल 18 अंक हासिल किये। पहले हाफ के दसवें मिनट में सोनीपत स्पार्टन्स ने पहला ऑलआउट इन्फ्लिक्ट किया और कुरुक्षेत्र वारियर्स पर एक लम्बी बढ़त बनायी। कुल तीन ऑल आउट इन्फ्लिक्ट कर केसोनीपत स्पार्टन्स ने 6 अतिरिक्त अंक भी हासिल किये। हर्ष का बेहतरीन साथ देते हुए अमन नरवाल ने 8 रेड अंक जोड़े। हर्ष धंदा ने कुरुक्षेत्र वारियर के अटैक को रोक कर रखा और बेहतरीन 8 टैकल अंक हासिल किये। वहीं सब्स्टीट्यट में आये डिफेंडर सलूक ने भी 4 टैकल अंक हासिल किये।

कुरुक्षेत्र वारियर्स की तरफ से सचिन जगबीर ने बेहतरीन खेल दिखाया और 16 रेड अंक हासिल किये, पर अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए। कर्मबीर ठाकुर ने 5 रेड अंक एवं 2 टैकल अंक हासिल किये। सचिन ने 6 टैकल अंक हासिल किये, वहीं प्रवीण नरवाल ने 4 टैकल अंक हासिल किये।

मैच के तीन बेहतरीन खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।
स्टार रेडर ऑफ़ द मैच – हर्ष कुमार – 18 अंक
स्टार डिफेंडर ऑफ द मैच – हर्ष धंदा – 8 अंक
स्टार प्लेयर ऑफ़ द मैच – सचिन जगबीर – 16 अंक

तीसवां मुकाबला – युवा मुम्बा बनाम चंडीगढ़ चारजर्स

दिन के दूसरे मुकाबले में लगातार 2 हार के बाद चंडीगढ़ चारजर्स ने युवा मुम्बा के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की।


युवा मुम्बा – 17
चंडीगढ़ चारजर्स – 32

चंडीगढ़ चारजर्स के द्वारा इन्फ्लिक्ट किये गए 2 ऑलआउट युवा मुम्बा को महंगे पड़े। चंडीगढ़ चारजर्स 2 हार के बाद जीत की तलाश में पूरे जोश के साथ मैदान पर उतरे और एक शानदार टीम वर्क देखने को मिला। चंडीगढ़ चारजर्स की तरफ से सनी ने डिफेंस में मोर्चा संभालते हुये शानदार 7 टैकल अंक हासिल किये । वहीं वीरेंदर सिंह ने 6 रेड अंक हासिल किये। सब्स्टीट्यूट में आये सावंत खत्री ने 7 अंक हासिल किये।

पहले हाफ में युवा मुम्बा ने अच्छा खेल दिखाते हुये चंडीगढ़ चारजर्स को बराबरी की टक्कर दी। पर पहले हाफ के सोलहवें मिनट से चंडीगढ़ चारजर्स ने प्रदर्शन में सुधार किया और खेल को अपनी ओर मोड़ा। युवा मुम्बा की तरफ से उनके स्टार रेडर अभिमन्यु रघुवंशी ने निराश किया और सिर्फ एक अंक हासिल कर पाए। पृथ्वीराज शिंदे ने 6 रेड अंक हासिल किये वही आज लोकेश घोसलिया ने 4 टैकल अंक हासिल किये। आज लोकेश को खेल के दौरान एक ग्रीन कार्ड भी वार्निंग के रूप में मिला।

मैच के तीन बेहतरीन खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।
स्टार रेडर ऑफ़ द मैच – वीरेंदर सिंह – 6 अंक
स्टार डिफेंडर ऑफ द मैच – सनी – 7 अंक
स्टार प्लेयर ऑफ़ द मैच – रवि तेहलान – 2 अंक

*12 मार्च के देर शाम के दो मुक़ाबलों का परिणाम
सत्ताईसवाँ मुक़ाबला – कुरुक्षेत्र वारियर्स बनाम युवा मुम्बा
लगातार 2 मुक़ाबले जीत कर युवा मुम्बा पूल बी के पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर पहुंची।
कुरुक्षेत्र वारियर्स – 26 युवा मुम्बा – 47

पहले हाफ में ही युवा मुम्बा ने 2 बार ऑलआउट इन्फ्लिक्ट कर के कुरुक्षेत्र वारियर्स पर दबाव बना लिया था और पूरे खेल के दौरान बढ़त बनाये रखी। युवा मुम्बा की तरफ से अभिमन्यु रघुवंशी और पृथ्वीराज शिंदे की जोड़ी ने अटैक मे दमदार प्रदर्शन किया और दोनों ने मिल कर 21 रेड अंक हासिल किये। अभिमन्यु ने 12 और पृथ्वीराज ने 9 अंक हासिल किये। डिफेंस में चेतन चौधरी ने 5, प्रेम मंडल ने 3, तेजस राउत ने 2, लोकेश ने 2, दीपक और अमन ने एक-एक टैकल अंक हासिल किये।

कुरुक्षेत्र वारियर्स का डिफेंस आज सुस्त नजर आया और सिर्फ 9 टैकल अंक जोड़ पाए। वहीं अटैक में सचिन जगबीर ने 9, कर्मबीर ठाकुर ने 5, राहुल जगलान और राहुल पोरिया ने दो-दो अंक हासिल किये।

मैच के तीन बेहतरीन खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।
स्टार रेडर ऑफ़ द मैच – अभिमन्यु रघुवंशी – 12 अंक
स्टार डिफेंडर ऑफ द मैच – चेतन चौधरी – 5 अंक
स्टार प्लेयर ऑफ़ द मैच – चेतन चौधरी – 5 अंक

अट्ठाईसवां मुक़ाबला – युवा योद्धास बनाम जयपुर पिंक कब्स
दिन के चौथे मुक़ाबले में जयपुर पिंक कब्स ने अच्छा खेल दिखाते हुए युवा योद्धास को हराते हुए पूल ‘ए’ के पॉइंट्स टेबल में अपना स्थान और मजबूत कर लिया।
युवा योद्धास – 33
जयपुर पिंक कब्स – 36

युवा योद्धास बनाम जयपुर पिंक कब्स के बीच मुक़ाबला पहले हाफ के 15 मिनट तक बराबरी का रहा पर उसके तुरंत बाद जयपुर पिंक कब्स ने ऑलआउट इन्फ्लिक्ट कर के अपनी मजबूती दर्ज कराई। जयपुर पिंक कब्स की तरफ से अनिल ने 12, और परविंदर ने 7 अंक जोड़े, वहीं दीपांशु खत्री ने 6, आर्यन कुमार ने 4, और हिमांशु ने 1 टैकल अंक हासिल किया।

युवा योद्धास ने खेल में वापसी के बहुत प्रयास किए पर उनका डिफेंस थोड़ा कमजोर पड़ता दिखा। अटैक में शिवम सिंह ने 11, जतिन सिंह ने 7 और सुशांत सिंह ने 2 अंक हासिल किये। वहीं डिफेंस में रवि ने 5, गंगाराम ने 3, सोनू राठी ने 2, सचिन सिंह ने 2 अंक हासिल किये।

मैच के तीन बेहतरीन खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
स्टार रेडर ऑफ़ द मैच – अनिल – 18 अंक
स्टार डिफेंडर ऑफ द मैच – प्रियंक सिंह – 6 अंक
स्टार प्लेयर ऑफ़ द मैच – दीपांशु खत्री – 4 अंक

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

    Related Posts

    हॉकी विश्व कप में भारत का दमदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 5-3 से हराकर अगले दौर में पहुंची टीम

    August 20, 2026
    Read More

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा ने जीता रजत, यशवीर सिंह ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

    August 1, 2026
    Read More

    पिथौरागढ़ के युवा का जज्बा बना मिसाल, नौकरी के साथ कर रहे MMA की तैयारी; लाखों लोग कर रहे सलाम

    July 14, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
    Top Posts

    “हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

    January 7, 2025

    श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

    January 8, 2025

    हाईकोर्ट की पुलिस विभाग को फटकार, FIR डाउनलोड पोर्टल बंद करने पर DGP को पेश होने की चेतावनी

    September 20, 2026

    January 15, 2025
    Don't Miss
    Uncategorized

    हाईकोर्ट की पुलिस विभाग को फटकार, FIR डाउनलोड पोर्टल बंद करने पर DGP को पेश होने की चेतावनी

    September 20, 2026 Uncategorized

    देहरादून। उत्तराखंड में आम लोगों के लिए FIR डाउनलोड किए जाने का पोर्टल बंद…

    Read More

    फर्जी प्रमाणपत्र मामले में CM धामी का सख्त रुख

    September 19, 2026

    विधायक विनोद चमोली ने CM धामी से की शिष्टाचार भेंट

    September 19, 2026

    जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने CM धामी से की शिष्टाचार भेंट

    September 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
    Email Us: info@pahadkikhabar.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    हाईकोर्ट की पुलिस विभाग को फटकार, FIR डाउनलोड पोर्टल बंद करने पर DGP को पेश होने की चेतावनी

    September 20, 2026

    फर्जी प्रमाणपत्र मामले में CM धामी का सख्त रुख

    September 19, 2026

    विधायक विनोद चमोली ने CM धामी से की शिष्टाचार भेंट

    September 19, 2026
    Most Popular

    “हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

    January 7, 2025

    श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

    January 8, 2025

    हाईकोर्ट की पुलिस विभाग को फटकार, FIR डाउनलोड पोर्टल बंद करने पर DGP को पेश होने की चेतावनी

    September 20, 2026
    © 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
    • होम
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.