सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान से जुड़ते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने नैनीताल जनपद के समग्र विकास हेतु ₹147 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही ₹154 करोड़ की लागत से हल्द्वानी–काठगोदाम स्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना का भूमि पूजन भी किया। एचपीवी टीकाकरण अभियान आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नारी सम्मान, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति अटूट संकल्प का सशक्त प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया…
Author: Pahad ki Khabar
देहरादून, 27 फरवरी। गणतंत्र दिवस एवं थलसेना कैंप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले उत्तराखंड विश्वविद्यालय की 29 यू.के. एन.सी.सी. बटालियन के कैडेट्स के सम्मान में विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जितेन्द्र जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कहा कि देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित आरडीसी (गणतंत्र दिवस कैंप) एवं टीएससी (थल सेना कैंप) में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर कैडेट्स ने न केवल अपने और अपने परिवार का, बल्कि विश्वविद्यालय का भी राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया…
होली भारतीय जीवन-दर्शन की सजीव अभिव्यक्ति है। यह केवल रंगों का खेल नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, सामाजिक समरसता और प्रकृति-संतुलन का संदेश देने वाला पर्व है। इसका मूल प्रेरक प्रसंग प्रह्लाद और होलिका की कथा से जुड़ा है, जो सत्य और श्रद्धा की विजय तथा अहंकार के दहन का प्रतीक है। होलिका-दहन केवल लकड़ियों को जलाने की परंपरा नहीं, बल्कि अपने भीतर के क्रोध, ईर्ष्या, द्वेष और अहंकार को अग्नि में समर्पित करने का सांकेतिक आह्वान है। रंगों का आध्यात्मिक अर्थ भी अत्यंत गहरा है। लाल प्रेम और ऊर्जा का, पीला ज्ञान और पवित्रता का, हरा जीवन और समृद्धि का,…
12bb21b9-76d2-4169-b052-d5af0fe88a36 83eb38db-c75f-433f-aeb8-f426758bf75f 86ae01a3-ff4e-4b2c-87f3-1d51fc6168fc 3c330ea2-0301-427a-88c4-ac5dcfb3e023 निर्माण साईटों पर सुपर विजन हेतु अनिवार्यता उपस्थित रहे जूनि0 अभियंताः प्रभारी मंत्री देहरादून दिनांक 27 फरवरी 2026, (सूवि), मा0 प्रभारी मंत्री देहरादून सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में रोड कटिंग कार्यों की समीक्षा एवं नए रोड कटिंग कार्यों की अनुमति के संबंध में मंथन सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। मा0 मंत्री ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि माह अपै्रल तक सभी संचालित निर्माण कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए। जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्थाओं/निर्माण एजेंसियों को सशर्त अनुमति जारी करते हुए निर्धारित शर्तों का कड़ाई से पालन…
सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट, देहरादून में ग्राम्य विकास सचिव धीराज गर्ब्याल की अध्यक्षता में जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों के साथ ग्राम्य विकास कार्यक्रमों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों ने प्रतिभाग किया गया। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति एवं भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक में एनआरएलएम, महात्मा गांधी नरेगा, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, ग्रामीण अवस्थापना, मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, और मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी नरेगा, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना आदि केन्द्र तथा राज्य पोषित योजनाओं के साथ…
खटीमा। गांधी फुटबॉल मैदान, लोहिया हेड ग्राउंड खटीमा में ओपन जिम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। Fit India Movement की भावना के अनुरूप स्थापित यह ओपन जिम युवाओं को नियमित व्यायाम, सक्रिय जीवनशैली और नशामुक्त समाज की दिशा में प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यस्त दिनचर्या के बीच प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन थोड़ा समय अवश्य निकालना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर ही सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने स्वास्तिक कॉलेज ऑफ नर्सिंग की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में पहुँचकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल…
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार पहुंचे सचिव, आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने शहर में प्रस्तावित 21 किलोमीटर मेट्रो पीआरटी (पॉड टैक्सी) परियोजना का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक, उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि परियोजना की कुल लंबाई 20.74 किमी है, जिसमें 21 स्टेशन प्रस्तावित हैं। परियोजना को 15 फरवरी 2023 को उत्तराखण्ड मंत्रिमंडल से अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। इसके लिए कुल 4.8743 हेक्टेयर भूमि प्रस्तावित है, जिसमें 0.8949 हेक्टेयर निजी भूमि तथा 0.038 हेक्टेयर रेलवे भूमि शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के क्रियान्वयन…
खटीमा होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां “खटीमा मेरा घर, खटीमावासी मेरा परिवार” – मुख्यमंत्री का आत्मीय संबोधन सनातन धर्मशाला रामलीला मैदान, खटीमा में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली तथा थारू होली गायन में भाग लेकर जनसमुदाय के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराएं और पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान के…
इस संबंध में राजस्व विभाग द्वारा पूर्व में मा० मुख्यमंत्री घोषणा विधान सभा क्षेत्र लालकुआँ स्थित ग्राम बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाया जायेगा जिसके क्रियान्वयन/पूर्ति के सम्बन्ध में उक्तांकित क्षेत्र/ग्राम वन क्षेत्रान्तर्गत स्थित होने के कारण वन विभाग के स्तर से भारत सरकार की अनापत्ति प्राप्त करने के उपरान्त ही शासन द्वारा नीतिगत निर्णय लिया जाना है, जिसके लिए अनेक प्राविधान है, जिसमें समय लगने की पूर्ण संभावना के दृष्टिगत दिनांक 01.07.2025 को मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागीय समीक्षा बैठक में प्रदत्त उच्चादेशानुसार उक्त घोषणा को राजस्व विभाग की सूची से विलोपित किये जाने हेतु मुख्यमंत्री कार्यालय से अनुरोध किया गया…
आमजन को उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सलाह, सस्ते प्लॉट के लालच से बचें, खरीद से पहले जांचें एमडीडीए की स्वीकृति MDDA
