ACIC उत्तरांचल विश्वविद्यालय फाउंडेशन, उत्तरांचल विश्वविद्यालय द्वारा 26 फरवरी 2026 को उत्तराखंड शक्ति कम्युनिटी समिट का आयोजन किया गया। इस समिट का उद्देश्य राज्यभर में महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती विनोद उनियाल जी, उपाध्यक्ष – राज्य महिला उद्यमिता परिषद एवं माननीय राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को विशेष रूप से बढ़ाया और प्रतिभागियों को प्रेरित किया। सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती विनोद उनियाल जी ने कहा: “महिला सशक्तिकरण प्रगतिशील उत्तराखंड की रीढ़ है।…
Author: Pahad ki Khabar
नारी निकेतन की संवासनियों को सिटी पार्क में कराया भ्रमण, सकारात्मक वातावरण सृजन की दिशा में जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण कदम df81cd73-6179-45db-be55-dbcc2d2c042c 71cb4dda-cdae-4e9a-a614-db183db7db7f 2a125bdf-5691-4bf1-81c7-1375001a7b6b 667685c7-1332-40eb-841a-5572ce79eb2d 87e80d08-1fb0-476a-841b-8fc4cbf67c18 देहरादून दिनांक 26 फरवरी 2026, (सूवि) जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा राजकीय महिला कल्याण ए वं पुनर्वास केन्द्र नारी निकेतन की संवासनियों को शहर के सिटी पार्क में भ्रमण कराया गया। जिला प्रशासन की इस संवेदनशील एवं मानवीय पहल का उद्देश्य नारी निकेतन में निवासरत महिलाओं को सकारात्मक, खुला एवं प्राकृतिक वातावरण प्रदान करना तथा उनके मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना रहा। भ्रमण के दौरान…
देहरादून।। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। अवैध निर्माण और नियमों के विपरीत किए जा रहे व्यावसायिक गतिविधियों पर प्राधिकरण की टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। इसी क्रम में आजाद कॉलोनी क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण ने सीलिंग की कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्य किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और भविष्य में भी अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध व्यावसायिक निर्माण पर सीलिंग कार्रवाई एमडीडीए की टीम ने मुरसीद द्वारा साना…
……… हर स्त्री की तरह वो भी कोमल है लेकिन उसकी दृढता उसको बनाती है मजबूत वो श्रृंगार नही करती उसे मेहनत से निकले पसीने की महक ही अब भाती है ll उसके कपडे धुले तो है लेकिन कई जगह से सिले हुए है जैसे जीवन की कठीनाइयों को दे रही हो खुशियाँ भी चुनौती नंगे पाव ही घूमते हुए करती है हर काम ढाक के अपनी मर्यादा चुनरी से जो जरूरी है उसके लिये पैरों की सुविधा जनक चप्पल से ज्यादा वो खुद को सजाने के लिये ll शरीर से कुरूप दिखकर भी करती है श्रृंगार खुद में समाये…
कैंप कार्यालय में आज नंदा गौरा योजना के अंतर्गत प्रदेश की 33,251 लाभार्थी बालिकाओं के खातों में ₹145.93 करोड़ की धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की प्रत्येक बेटी शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बने, यही सरकार का स्पष्ट संकल्प है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि राज्य के समग्र विकास की मजबूत नींव है। सरकार जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक बेटियों को आर्थिक सहयोग…
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा उत्तराखंड के लोकप्रिय टौंस एवं यमुना घाटी के ऐतिहासिक एवं पारंपरिक लोक पर्व का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यमुना घाटी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, वेशभूषा, रीति-रिवाजों और लोकगीतों की विशेष प्रस्तुति दी गई। इससे जनसमूह को क्षेत्र की गौरवशाली परंपरा से रूबरू होने का अवसर मिला। हिमालयी अंचल की सुदूरवर्ती टौंस एवं यमुना घाटी की समृद्ध लोक परंपराओं को सहेजते हुए बुधवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून के तत्वावधान में ऐतिहासिक एवं पारंपरिक लोक पर्व ‘मरोज’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान…
सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध व्यावसायिक निर्माण सील 46f3ae8d-2b04-41b1-9a1e-00e8c3aa689e मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों की अनदेखी कर की जा रही प्लाटिंग और व्यावसायिक निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थलों पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्यवाही की। प्राधिकरण का कहना है कि मास्टर प्लान के विपरीत किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा। सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त प्राधिकरण की टीम ने शेरपुर क्षेत्र में श्रीराम सेंटेनियल स्कूल के पीछे,…
293b7aad-2f35-4db2-9013-4a77bd92d7be 39f0a3a4-5557-43d4-b2df-111245e587a2 b6dc0e97-81dc-42f4-a8c0-bce909db9022 f2953564-ae9c-4e71-9e1b-c52d1b8349b9 8265634b-1014-45b0-bb5f-cf133cd0eb3d जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग, देहरादून द्वारा जनपद स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का संचालन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित एडिप योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत किया गया। राजधानी देहरादून में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय (पीजी) सहिया, कालसी में आयोजित सहायक उपकरण वितरण शिविर के समापन अवसर पर 657 सहायक उपकरण निशुल्क वितरित किए…
766f61bd-387d-4fb4-bb06-b63e9a8a0d67 98541b4b-e903-454e-9400-0e1c3a25de74 168a2cc7-36bd-4f22-a918-2ef7c126956e 98ed4ab7-949c-4bdf-a9e2-59a1259b6e3a जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, चार्ज अधिकारियों से लेकर सेन्सस क्लर्क तक, सभी ले रहे डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण, घर-घर सर्वे से नागरिक गणना तक, दो चरणों में संपन्न होगी प्रक्रिया, बर्फबारी वाले क्षेत्रों के लिए अलग समय-सारणी पहली बार पूर्णतः डिजिटल माध्यम से आयोजित की जा रही जनगणना-2027 के दृष्टिगत देहरादून जिला प्रशासन ने व्यापक एवं सुव्यवस्थित तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। इसी क्रम में 25 से 27 फरवरी तक आईआरडीटी सभागार, देहरादून में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में…
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में अधिकृत वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। यूआईडीएफ फंड के अंतर्गत न्यू कैंट मार्ग अपग्रेडेशन को मंजूरी बैठक में यूआईडीएफ फंड के अंतर्गत न्यू कैंट मार्ग, दिलाराम बाजार से विजय कॉलोनी पुल तक 2 लेन से 3 लेन में उन्नयन हेतु यूटिलिटी शिफ्टिंग (विद्युत लाइनों को यूटिलिटी डक्ट में स्थानांतरित करना) एवं वाटर सप्लाई लाइन शिफ्टिंग के ₹1257.96 लाख के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। *पिथौरागढ़ में पेयजल योजना सुदृढ़ीकरण* जनपद पिथौरागढ़ की पिथौरागढ़ शाखा के अंतर्गत घाट पंपिंग पेयजल योजना की जीर्ण-शीर्ण पाइपलाइन, राइजिंग मेन के प्रतिस्थापन…
