आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व और जन-जन के सहयोग से हमारी डबल इंजन सरकार वर्ष 2026 में भी सेवा, सुशासन और संवेदनशीलता के संकल्प को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगी। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है, विकास की धारा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, चाहे वह दूरस्थ पहाड़ का गांव हो या सीमांत क्षेत्र। युवा सशक्त हों, मातृशक्ति आत्मनिर्भर बने, पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन, कृषि और उद्योग को संतुलित गति मिले। इसी दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
Author: Pahad ki Khabar
पुराना साल चुपचाप अपने जूते उतार रहा है मेरे आँगन में, उसके कपड़ों में अब भी तुम्हारी हँसी की ऊष्मा बसी है। इस साल ने मुझे तुम्हारा इंतज़ार करना नहीं, तुम्हारी उपस्थिति को अपने भीतर सँजोना सिखाया। और यह भी कि हर अधूरापन कमी नहीं होता, कुछ अधूरेपन मनुष्य को और मनुष्य बना देते हैं। मैंने कई साँसे तुम्हारे नाम लिखीं, और कई रातें तुम्हारे बिना भी खुद के साथ जीना सीखते हुए थोड़ा और मजबूत हो गया। नया साल द्वार पर खड़ा है, उसकी आँखों में भविष्य की कोमल रोशनी है। वह मुझसे पूछता है क्या अब भी तुम्हें…
मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बस बेड़े में सम्मिलित 112 नई बसों (साधारण/AC – UTC स्मार्ट) को हरी झंडी दिखाई। साथ ही परिवहन निगम की स्मारिका ‘अनवरत’ का विमोचन एवं उत्कृष्ट कार्मिकों को सम्मानित किया। हमारी सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले दिन से ही गुड गवर्नेस को केंद्र में रखकर काम किया है। परिवहन निगम में सुधार की दिशा में 13 नए बस स्टैंड व कार्यशालाओं का निर्माण किया गया है, जबकि 14 स्थानों पर कार्य प्रगति पर है। आईएसबीटी की तर्ज पर भी विभिन्न स्टेशनों का विकास किया जा रहा है।…
नींबूवाला क्षेत्र में शहीद पार्क का लोकार्पण, वीर शहीदों को समर्पित एक प्रेरणास्थल मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) प्राधिकरण क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए एमडीडीए द्वारा शहरी सौंदर्यीकरण, हरित क्षेत्रों के विकास, सार्वजनिक स्थलों के उन्नयन और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में तेज़ी से कार्य किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के क्रम में आज देहरादून के नींबूवाला क्षेत्र में स्थित शहीद पार्क का विधिवत लोकार्पण माननीय विधायक देहरादून कैंट श्रीमती सविता कपूर द्वारा किया गया। यह शहीद पार्क देश…
☘️नया साल🍀 देखने में लगता है हमको यह साल चला गया, पर वह कभी जाता नहीं दिल के भीतर से। जिसने दी हों हजारों खुशियाँ, या दिया हो कोई गहरा जख़्म, उसे भुलाया कैसे जाए जिसने सपनों की राह भी दिखाई हो। और कैसे भूलें उसे जिसने काँटों भरी राह पर चलना सिखाया हो। वह तो हमारे जीवन में सदा साथ रहता है, यादों की परछाईं बनकर सालों-साल। अब आया है नया साल, वह भी कुछ खट्टी-मीठी सौगातें देकर जाएगा, और हर साल की तरह यादों की कड़ी में एक कड़ी बनकर जुड़ जाएगा। बस एक विनती है इससे…
