देहरादून। इंटरनेशनल डे ऑफ वीमेन एंड गर्ल्स इन STEM के अवसर पर आयोजित ‘शी फॉर STEM उत्तराखण्ड’ विषयक कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग करते हुए 20 प्रतिभाशाली छात्राओं को ₹50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी एवं गणित (STEM) के क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘शी फॉर स्टेम’ कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को स्टार्टअप के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही महिला प्रौद्योगिकी केंद्रों से स्वयं सहायता समूहों को…
Author: Pahad ki Khabar
CBSE शिक्षा के साथ प्रोफेशनल क्रिकेट प्रशिक्षण – बच्चों के लिए सुनहरा अवसर देहरादून।अब बच्चों को पढ़ाई और क्रिकेट के बीच चुनाव करने की जरूरत नहीं! ट्रिशक्ति यूथ हब ने भारत में एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें कक्षा 6वीं से 9वीं तक के विद्यार्थी CBSE शिक्षा के साथ प्रोफेशनल क्रिकेट प्रशिक्षण पा सकते हैं। कार्यक्रम में शामिल बच्चों को अनुभवी शिक्षकों और प्रतिष्ठित क्रिकेट कोचों के मार्गदर्शन में पढ़ाई और खेल का संतुलित दैनिक कार्यक्रममिलेगा। इसके साथ ही अनुशासन, फिटनेस, व्यक्तित्व विकास और प्रतियोगी अनुभव पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। कक्षा 10वीं के बाद पेशेवर मार्गदर्शन:कक्षा 10वीं…
आज देहरादून स्थित सेंट्रियो मल्टीप्लेक्स में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्री श्री सतपाल महाराज जी, श्री गणेश जोशी जी, श्री सुबोध उनियाल जी, श्री डॉ. धन सिंह रावत जी और श्रीमती रीखा आर्य जी के साथ नई रिलीज़ हुई फिल्म “गोदान”देखी। यह फिल्म ‘सुरभि’ नाम की गौ माता के माध्यम से आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण और भारतीय संस्कृति के समन्वय को प्रस्तुत करती है। फिल्म में पंचगव्य आधारित चिकित्सा, स्थायी जीवन शैली तथा गौ पालन के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे विषयों पर…
प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग एवं निर्माण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, लगभग 25 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण व अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही 0eba449f-f86c-4941-a01a-34de49b1de66 eb684a82-b68b-42f3-a13a-26cba03b911b 5023458e-d87f-439d-be94-8f55b71dd2d5 नियोजित विकास की दिशा में प्रतिबद्ध मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध प्लॉटिंग एवं अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध व्यापक और निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है। प्राधिकरण क्षेत्र में सुनियोजित शहरी विकास, आधारभूत संरचनाओं की सुरक्षा तथा आमजन के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दिनांक 11 फरवरी 2026 को विभिन्न स्थानों पर ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग की प्रभावी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई उत्तराखंड शहरी एवं ग्राम नियोजन तथा…
धौलास भूमि प्रकरणः अनियमित बिक्री पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, पैमाइश के साथ जांच शुरू, ट्रस्ट को शैक्षणिक उद्देश्य से मिली थी भूमि, अब शर्तो के पालन की होगी जांच-एडीएम, 20 एकड़ जमीन का बड़ा सौदा, पहले 15 को बिक्री, फिर सैकड़ों में बंटी जमीन, प्रशासन करेगा गहन पडताल, भूमि प्रकरण में कानून का डंडा, पैमाइश रिपोर्ट के बाद जमींदारी एक्ट में होगी सख्त कार्रवाई 49bfc28a-3b45-4e08-9b39-a02cfa24f259 253eff73-9540-40fb-933f-15a318d72b04 54f4042e-22ea-40ac-8e87-b03615741e3d e55af2b8-743f-446d-a9fc-e360d86eec4f बिना मानचित्र स्वीकृति के धौलास भूमि पर अवैध प्लाटिंग, एमडीडीए पहले ही कर चुका ध्वस्त हरियावाला, धौलास स्थित शेखुल हिंद एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कृषि भूमि के कथित अनियमित विक्रय…
इठारना में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर प्राप्त शिकायत पर प्रदत्त निर्देशों का अनुपालन करने पर हुई थी कार्रवाई प्रमाण पत्र जारी होने के उपरान्त ही जिला प्रशासन ने दी वेतन आहरण की संस्तुति देहरादून, दिनांक 11 फरवरी 2026 (सूवि) जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में जिले के विकास खंड डोईवाला ग्राम इठारना, तहसील ऋषिकेश में 01.12.2025 को आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्राप्त शिकायतों के क्रम में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत गौहरी माफी निवासी प्रदीप सिंह पुत्र स्व० भगत सिंह द्वारा अपने पिताजी का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाने तथा बलबीर सिंह रावत पुत्र स्व० चन्दन…
देश-विदेश से उमड़ी संगतें, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी शुभकामनाएं देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, देहरादून के सज्जादानशीन एवं गद्दीनशीन पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के पावन वातावरण में अत्यंत सादगी एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश-विदेश सहित उत्तराखंड एवं पड़ोसी राज्यों से हजारों श्रद्धालु श्री दरबार साहिब पहुंचे और नतमस्तक होकर पूजनीय श्री महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर श्री महाराज जी को प्रकटोत्सव की…
मंत्री रेखा आर्या ने कहा— महिलाओं को सहारा नहीं, सशक्तिकरण और अवसर चाहिए देहरादून। मुख्य सेवक सदन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान राज्य के 6 जनपदों की कुल 484 महिलाओं को योजना की पहली किस्त के रूप में 3 करोड़ 45 लाख रुपये से अधिक की धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। यह योजना तलाकशुदा, परित्यक्ता, विधवा अथवा…
मुंबई, 10 फरवरी 2026। यूपीईएस देहरादून, जो एक अग्रणी मल्टी-डिसिप्लिनरी और रिसर्च यूनिवर्सिटी है, ने मुंबई में अपने रणनीतिक नेतृत्व मंच ‘दृष्टिकोण’ के दूसरे संस्करण का सफल आयोजन किया। यह एक इनवाइट-ओनली, क्लोज़्ड-डोर लीडरशिप फोरम है, जिसे एक “थिंकिंग रूम” के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जहाँ वरिष्ठ इंडस्ट्री लीडर्स और यूपीईएस का अकादमिक नेतृत्व भविष्य के काम, टैलेंट और लर्निंग के बदलते स्वरूप पर खुलकर चर्चा करते हैं। ‘दृष्टिकोण 2.0’ की थीम थी — “द कॉन्फ्लुएंस ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड ह्यूमन इंटेलिजेंस”। इस संस्करण का केंद्रबिंदु था कि एआई-ड्रिवन दुनिया में लीडरशिप और लर्निंग की भूमिका किस प्रकार…
उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए काश्तकारों, शिल्पकारों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल इस वर्ष विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इस महोत्सव ने न केवल उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत किया, बल्कि स्थानीय उत्पादों को नई पहचान और व्यापक बाजार भी उपलब्ध कराया। इस अवसर पर गीता धामी ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति, काश्तकारों और कारीगर भाई-बहनों को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ते देख गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी कौथिक जैसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं और उत्पादों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ ग्रामीण…
