Author: Pahad ki Khabar

फिक्की फ्लो देहरादून द्वारा लेखक गांव, थानो के सांस्कृतिक परिसर में FLO मैगज़ीन 2025–26 ‘FLOCAL’ का भव्य विमोचन किया गया। ‘FLOCAL’ की थीम वैश्विक दृष्टिकोण के साथ स्थानीय मूल्यों से जुड़ाव को दर्शाती है, जो महिलाओं की आवाज़, नेतृत्व, रचनात्मकता और सशक्तिकरण का उत्सव है। इस अवसर पर महिलाओं के साहस, निर्णय-क्षमता और आंतरिक शक्ति को दर्शाने वाली फिल्म ‘हक़’ का विशेष प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम की गरिमा को पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की उपस्थिति ने और अधिक बढ़ाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, सुश्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने अपने संबोधन में विकसित भारत के निर्माण…

Read More

विधवा शांति राणा के सिर से जिला प्रशासन ने हटाया कर्ज का भार; सीएसआर फंड से 4 लाख बैंक खाते में हस्तांतरित; मॉं बच्चे हुए भारमुक्त विधवा शांति राणा को जिला प्रशासन का संबल; सीएसआर फंड से 4 लाख की मदद, 2 मासूम व 1 किशोर बालक के साथ परिस्थितियों की मार झेल रही व्यथित विधवा शांति राणा को जिला प्रशासन का सहारा; सीएसआर फंड से 4 लाख बैंक खाते में हस्तांतरित पति ने ई-रिक्शा के लिए लिया ऋण; पति की दुर्घटना में हो गई मृत्यु; शांति के सिर पर आन पड़ा मुसीबतों का पहाड़; देहरादून, दिनांक 03 फरवरी 2026…

Read More

कृषि मंत्री की उपस्थिति में सहसपुर में वीबी-जी राम जी पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न। विकासखण्ड सभागार, सहसपुर में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)-वी०बी०जी० राम०जी० के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के माननीय मंत्री, कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग, श्री गणेश जोशी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता माननीय विधायक, सहसपुर, श्री सहदेव पुंडीर द्वारा की गई। कार्यक्रम में आयुक्त, ग्राम्य विकास अनुराधा पाल तथा मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान आयुक्त ग्राम्य विकास…

Read More

मानचित्र स्वीकृति के बिना किए जा रहे निर्माणों पर ज़ीरो टॉलरेंस, सीलिंग अभियान रहेगा लगातार जारी 78642349-fb4b-4a5a-9915-fafac1ba8679 प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सहस्त्रधारा रोड एवं अन्य क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे अवैध निर्माणों पर सख़्त कार्रवाई करते हुए सीलिंग की कार्यवाही की गई है। प्राधिकरण द्वारा सहस्त्रधारा रोड स्थित डिफेन्स एन्क्लेव, डांडा नूरीवाला क्षेत्र में आयुष तलनिया एवं सुशील तलनिया द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण को चिन्हित किया गया था। जांच में निर्माण को नियमों के प्रतिकूल पाए जाने पर संबंधित पक्ष…

Read More

सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत हुए MoU एवं उनकी ग्राउंडिंग की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को MoU और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही सभी बाधाओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिए। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत अब तक ₹1,06,953 करोड़ रुपये के MoU की ग्राउंडिंग सफलतापूर्वक हो चुकी है। यह उपलब्धि उत्तराखंड के औद्योगिक और आर्थिक भविष्य के लिए मील का पत्थर है, जो राज्य में उद्योगों के लिए अनुकूल, पारदर्शी और भरोसेमंद वातावरण को सशक्त रूप से प्रमाणित करती है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर…

Read More

उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड राज्य गठन के बाद पहली बार साल भर का आंकड़ा 6 करोड़ के पार हरिद्वार पहुंचे सर्वाधिक 3 करोड़ 42 लाख 49 हजार पर्यटक/तीर्थयात्री पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल रंग लाई है। प्रदेश में पर्यटकों की बढ़ती संख्या ने नया कीर्तिमान बनाया है। वर्ष 2025 में छह करोड़ तीन लाख से अधिक पर्यटक उत्तराखण्ड आए हैं, जो राज्य गठन के बाद से अब तक की सर्वाधिक संख्या है। हरिद्वार में सबसे अधिक तीन करोड़ 42 लाख 49 हजार 380 पर्यटक/तीर्थयात्री पहुंचे हैं। जबकि…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक श्री के राम नेगी एवं पूरी फिल्म टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। उल्लेखनीय है कि यह फिल्म 6 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “जलमभूमि” जैसी फिल्में समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती हैं और सिनेमा के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को मजबूती मिलती है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, विविध भौगोलिक परिस्थितियों, सांस्कृतिक विरासत और शांत वातावरण के कारण…

Read More

आज दिनांक 02-02-2026 को कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दूल्हा बाजार के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती की धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया, जिसको उपचार हेतु तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सको द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक युवती की पहचान गुन्जन पुत्री मनीष श्रीवास्तव, निवासी गोविन्दगढ के रूप में हुई, जो दूल्हा बाजार की एक दुकान में कार्य करती थी तथा आज प्रात: काम के लिये दूल्हा बाजार पहुंची थी, जहां गली में अपने जीजा के घर के पास स्कूटी खडी करने के बाद गली से दुकान…

Read More

राज्य के सभी युवा कार्यकर्ताओं को विकसित उत्तराखंड निर्माण में निभानी है अहम भूमिका : सीएम धामी देहरादून 2 फरवरी। मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं से अनुशासन, सेवा भाव और जनसंपर्क से संगठन को मजबूत करने का आह्वाहन किया। युवा मोर्चा की बैठक में उन्होंने कहा, आप सभी युवा राज्य के युवा कार्यकर्ताओं को विकसित उत्तराखंड निर्माण में अहम भूमिका निभानी है। वहीं प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार ने सभी नवीन प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों को संगठन की रीति नीति, सिद्धांत और विचार विषय पर मार्गदर्शन दिया। राजधानी स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी…

Read More

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने मिलिट्री अस्पताल संग दिया कैंसर जागरूकता का सन्देश  ‘रन फॉर कैंसर अवेयरनेस’ में डॉक्टरों ने की बढ़चढ़ कर भागीदारी  विश्व कैंसर दिवस (4 फरवरी) के उपलक्ष्य में आयोजित हुई रैली विश्व कैंसर दिवस ( 4 फरवरी ) के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियों के अंतर्गत रविवार, 1 फरवरी 2026 को उत्तराखंड सब एरिया के तत्वावधान में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग तथा मिलिट्री हॉस्पिटल, देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से कैंसर जागरूकता हेतु वॉकाथॉन एवं रन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन रविवार को किया गया तथा रन को ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन, कमांडेंट,…

Read More