जनसेवाओं का संगमः प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 05 फरवरी को ग्राम द्वारा में बहुउद्देशीय शिविर, प्रमुख सचिव आर0 मीनाक्षी सुन्दरम व जिलाधिकारी सविन बंसल शिविर में करेंगे प्रतिभाग, एक छत, कई सेवाएंः शिविर में बनेंगे आयुष्मान से श्रमिक कार्ड तक, शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच, औषधि विरतण व नेत्र परीक्षण भी, आय, जाति, चरित्र, निवास प्रमाण पत्र व पेंशन मामलों का होगा त्वरित निस्तारण जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जन सुविधाओं को बेहतर बनाने और उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण हेतु प्रभारी मंत्री श्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में 05 फरवरी, 2026 को प्रातः…
Author: Pahad ki Khabar
रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से पत्रकारों को किया सम्बोधित, 2014 के बाद रिकॉर्ड 26 गुना अधिक हुआ उत्तराखंड का रेल बजट, उत्तराखंड में कुल 39,491 करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर काम चालू है, प्रदेश में 2014 से अब तक 106 फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए गए, कुल 54 कवच स्वीकृत किए जा चुके हैं देहरादून: केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री व इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौ़द्यौगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी देहरादून) में आयोजित वर्चअल प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के पत्रकारों को रेलवे बजट के संदर्भ…
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय 2047 विजन डॉक्यूमेंट की तर्ज पर सभी DMs को जिला एवं पंचायत स्तर पर भी विजन डॉक्यूमेंट तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर, खण्ड स्तर और जनपदों के विजन डॉक्यूमेंट की दिशा में शीघ्र कार्य किया जाए। इसके लिए आवश्यक वर्कशॉप भी शीघ्र आयोजित कराई जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि जिला योजना के लिए जिला योजना समितियों को बैठकें मार्च माह तक अनिवार्य रूप से करवा ली जाए। इसके लिए अभी से होमवर्क शुरू किया जाए, ताकि योजनाओं को समय से पूर्ण करने के…
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का बजट पेश कर दिया है। बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। बजट में सरकार ने कई योजनाएं और सौगातें पेश की हैं। बजट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई मंत्रियों ने अपने विचार व्यक्त किए। बजट पर बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ सहसंयोजक सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सी.ए. पैन्यूली ने बजट की तारीफ करते हुए कहा, कि राष्ट्र को आत्मनिर्भरता, समृद्धि और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में अग्रसर करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27…
देहरादून, दिनांक 01 फरवरी 2026 (सूवि) भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा जनगणना प्रक्रिया के अग्रिम चरण में प्रवेश करने के दृष्टिगत जिलाधिकारी को प्रमुख जनगणना अधिकारी नामित किया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा अपेक्षा की जा रही है कि जनगणना चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति, उनके साथ नियमित बैठकें आयोजित कर क्षेत्र निर्धारण, अन्तर्विभागीय समन्वय, कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करना तथा अधीनस्थ कर्मचारियों की नियुक्ति की कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण कर त्वरित रूप से मंत्रालय को अवगत कराया जाए। इसी क्रम में निदेशक जनगणना (गृह मंत्रालय, भारत सरकार) एवं जिला प्रशासन देहरादून की संयुक्त बैठक 28 जनवरी 2026 को आहूत…
सनसनी: देहरादून के मच्छी बाजार में एक दिनदहाड़े युवती की चापड़ से गला काटकर हत्या देहरादून । आज देहरादून के व्यस्त बाजार में से एक मच्छी बाजार में दिनदहाड़े 23 वर्षीय युवती की चापड़ से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवती को सड़क पर बुलाकर इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक ने दो दिन पहले ही आरोपी के खिलाफ धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के बाद इलाके में तनाव है, दुकानें बंद कर दी गई हैं और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। देहरादून में इस दिल दहला देने वाली घटना के…
6bc87a20-6fca-417d-803c-34f2808a1169 डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण रहा, क्योंकि आज़ाद भारत के इतिहास में पहली बार केंद्रीय बजट रविवार के दिन प्रस्तुत किया गया। यह वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का लगातार नौवां बजट रहा, जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली महिला वित्त मंत्री बन गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का यह 15वां बजट है। भाजपा-नीत एनडीए सरकार के कार्यकाल में निरंतर आर्थिक विकास और नियंत्रित महंगाई देखने को मिली है। डॉ. बंसल ने कहा कि आमजन के कल्याण को ध्यान में रखते हुए यह केंद्रीय बजट…
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; गंगा में प्रवाहित हो रहे 14 भवनों का ग्रे-वाटर किया गया बंद, नगर निगम एवं जल संस्थान द्वारा क्षेत्र की 02 नालियों की गई टेपिंग *देहरादून दिनांक 01 फरवरी 2026 (सूवि)* जिला प्रशासन देहरादून द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना सीवर संयोजन के सीधे गंगा जी में जा रहे 14 घरों का ग्रे वॉटर बंद कर दिया है तथा 2 नालियों की टैपिंग कर दी गई है । विगत दिवस जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा चंदेश्वर नाला ऋषिकेश का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ढालवाला नाले में अपशिष्ट जल (ग्रे-वाटर) प्रवाहित होने पर…
देहरादून।उत्तराखंड में चुनावी वर्ष के बीच धार्मिक स्थलों को लेकर सियासी और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। राज्य में बद्री-केदार समेत प्रमुख मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। हरिद्वार के बाद अब बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) भी इस दिशा में कदम उठाने की तैयारी में है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इस मुद्दे पर संकेत देते हुए कहा है कि अन्य धार्मिक स्थलों में लागू व्यवस्थाओं की तर्ज पर उत्तराखंड में भी ऐसी व्यवस्था बनाने को लेकर अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में…
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025–26 देश को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर ले जाने वाला एक सशक्त और दूरगामी कदम है। ‘लोकल से ग्लोबल’ की सोच को आगे बढ़ाते हुए यह बजट समावेशी और संतुलित विकास का स्पष्ट संदेश देता है। यह बजट सुधारों से प्रदर्शन की ओर अग्रसर भारत की प्रगति को दर्शाता है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में बजट में पर्वतीय क्षेत्रों की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए युवा सशक्तिकरण, महिला उत्थान, आधारभूत संरचना के विकास, स्वास्थ्य…
