बिना मानचित्र निर्माण पर जीरो टॉलरेंस, नियम तोड़े तो टूटेगा निर्माण, एमडीडीए का साफ संदेश 2adcdd59-776f-4d15-91a1-bdde096e7a1d 4b967274-59b0-4cfb-947f-0b2a7e05bbf6 मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत हो रहे अवैध निर्माणों एवं अनधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हित अवैध निर्माणों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें सील एवं ध्वस्त किया गया। एमडीडीए की टीम द्वारा कुलदीप द्वारा पैसिफिक गोल्फ, कुल्हान, सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई संयुक्त सचिव श्री गौरव चटवाल के आदेशों के क्रम…
Author: Pahad ki Khabar
शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी देहरादून एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा समय-समय पर निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), देहरादून के तत्वावधान में मंगलवार, 20 जनवरी को सोशल बलूनी स्कूल, नियर कारगी चौक, देहरादून में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण सहित कुल 820 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण को सुदृढ़ करना तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया क्षमता का विकास करना रहा। प्रशिक्षण…
निश्चित तौर पर आपके कुशल नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और प्रत्येक कार्यकर्ता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगा।
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में पूंजीगत व्यय, सीएसएस योजनाएं, ईएपी योजनाएं, नाबार्ड योजनाएं, एसएएससीआई, एसएनए स्पर्श एवं विभागों की व्यय योजनाओं के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने पूंजीगत व्यय, सीएसएस, ईएपी एवं नाबार्ड पोषित योजनाओं के प्रस्तावों को समय पर भेजे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने रीइंबर्शमेंट दावा भी समय पर किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य कर रहे विभागों को और फंड्स उपलब्ध कराए जाने चाहिए। इंडिपेंडेंट थर्ड पार्टी इवैल्यूएशन के लिए स्ट्रॉंग मैकेनिज्म तैयार किया जाए मुख्य सचिव ने सभी परियोजनाओं को समय से पूर्ण किए…
ऑफिस नहीं, घर बैठे मोबाइल से सेवाएं, धामी सरकार ने आसान बनाया प्रशासन 358e6e7c-32a3-4d42-bd71-f033e2251a73 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने शासन-प्रशासन की कार्य प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सरल और जनहित केंद्रित बनाने के लिए ई-गवर्नेंस को सशक्त आधार के रूप में विकसित किया है। इस प्रणाली के माध्यम से न केवल जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो रहा है, बल्कि सरकारी कार्यों में पारदर्शिता भी बढ़ रही है। राजधानी देहरादून में शुरू विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं और जनहित पोर्टलों के जरिए आम नागरिक अब घर बैठे आवेदन, शिकायतें और सुझाव दर्ज करा रहे हैं। डिजिटल…
इस दौरान संगठनात्मक सुदृढ़ता, बूथ स्तर पर कार्य विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, विधानसभा विस्तारक, भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छात्र-छात्राओं से बातचीत, मुख्य सचिव ने किया शिक्षा की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग हर बच्चा खास होता है, अपने बच्चों की प्रतिभा को पहचानते हुए आगे बढ़ाने का प्रयास करें कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि हर बच्चा खास होता है। उसमें कोई न कोई विशेषता अवश्य होती है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी प्रतिभा पहचानने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं परिजनों से भी अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों की प्रतिभा को पहचानते हुए आगे बढ़ाने का प्रयास करें। उद्योगपतियों,…
पहले विवाह पंजीकरण के लिए सब रजिस्ट्रार ऑफिस में उपस्थित होने की थी मजबूरी उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू हुए, आगामी 27 जनवरी को एक साल पूरा होने जा रहा है। महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकारों की सुरक्षा और नागरिक अधिकारों में समता कायम करने के साथ ही यूसीसी का एक महत्वपूर्ण योगदान प्रक्रियाओं के सरलीकरण के रूप में रहा है। यही कारण है कि यूसीसी लागू होने के एक साल से कम समय में 4,74,447 शादियों का पंजीकरण हो चुका है। अब पति दृ पत्नी कहीं से भी ऑनलाइन तरीके से विवाह पंजीकरण करवा रहे हैं। पहले…
23 जनवरी को नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राज दरबार में तय होगी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को ज्योतिर्मठ में डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत को तेल कलश सौंपा जाएगा, जो 22 जनवरी को ऋषिकेश पहुंचेगा। केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि 15 फरवरी को तय होगी, जबकि गंगोत्री-यमुनोत्री अक्षय तृतीया (19 अप्रैल) को खुलेंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि परंपरा के अनुसार 23 जनवरी वसंत पंचमी (माघ माह पंचमी तिथि 10 गते) को नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राज दरबार में तय होगी। मंगलवार को श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ…
यूसीसी दिवस का भव्य उत्सवः देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत, सेवा, समपर्ण और उत्कृष्टता का सम्मान, यूसीसी दिवस पर अनेक होंगे सम्मानित, यूसीसी दिवस की तैयारियों को लेकर सीडीओ ने ली वर्चुअल समीक्षा बैठक, नोडल अधिकारियों को दिए निर्देश उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हुए एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 27 जनवरी 2026 को ‘समान नागरिक संहिता दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम), नीबूंवाला, देहरादून में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे। यूसीसी दिवस…
