पुष्कर सिंह धामी द्वारा माँ वाराही मंदिर (देवीधुरा, चम्पावत) के नव-निर्माण/शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए
Author: Pahad ki Khabar
श्री झण्डे जी मेले की आस्था और सांस्कृतिक गरिमा के बीच एक युवा प्रतिभा ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया| हैंड स्केच आर्टिस्ट प्रिंस कुमार की अनूठी कला का सम्मान श्री दरबार साहिब में किया गया, जहां उनकी रचनात्मकता और समर्पण को सराहा गया। सोशल मीडिया पर अपना लोकप्रिय हैंड स्केच पेज संचालित करने वाले प्रिंस कुमार अपनी कला के माध्यम से ऐतिहासिक और आकर्षक स्थलों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करते हैं। इस बार उन्होंने अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध श्री झण्डे जी मेला को चुना। मेले के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पक्ष को समझते हुए उन्होंने…
शासकीय आवास पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक एवं नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा जी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
शासकीय आवास पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रुड़की विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक एवं नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें नवीन दायित्व के सफल निर्वहन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
देहरादून : देहरादून स्थित लोकभवन में शुक्रवार को नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। लोकभवन में हुए इस कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों श्री खजान दास, श्री भरत सिंह चौधरी, श्री मदन कौशिक, श्री राम सिंह कैड़ा और श्री प्रदीप बत्रा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ सहसंयोजक सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने ‘धामी सरकार में आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी को हार्दिक बधाई दी! कहा की…
बाँध सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ऋषिकेश स्थित पशुलोक बैराज परिसर में “बाँध सुरक्षा पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम–2026” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बाँध पुनर्वास एवं सुधार परियोजना (DRIP) के अंतर्गत यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा केंद्रीय जल आयोग (CWC) एवं राष्ट्रीय बाँध सुरक्षा प्राधिकरण (NDSA) के समन्वय से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक परियोजनाएं श्री सुरेश चन्द्र बलूनी द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा यह कार्यक्रम सामुदायिक जागरूकता हेतु आयोजित किया जा रहा है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन यूजेवीएन…
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल—पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजने एवं जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए देश-विदेश में विशिष्ट पहचान रखता है। यहां की परंपराएं केवल आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि…
स्थायी एसडीएम की तैनाती न होने से पोखरी तहसील फिलहाल प्रभारी व्यवस्था पर चल रही है पोखरी। क्षेत्रीय जनता के लंबे संघर्ष के बाद वर्ष 1998 में अस्तित्व में आई पोखरी तहसील एक बार फिर प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार होती नजर आ रही है। दिग्गज नेताओं की गृह तहसील होने के बावजूद यहां स्थायी रूप से उपजिलाधिकारी (एसडीएम) की तैनाती न होना लोगों में गहरी नाराजगी का कारण बन गया है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद यहां तैनात उपजिलाधिकारी अबरार अहमद का गैरसैंण तहसील में स्थानांतरण कर दिया गया है, जबकि पोखरी तहसील का प्रभार कर्णप्रयाग के एसडीएम को सौंपा…
आज दिनांक 18 मार्च 2026 को श्री अजय कुमार सिंह द्वारा यूजेवीएन लिमिटेड में प्रबंध निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया गया। श्री अजय कुमार सिंह यूजेवीएन लिमिटेड में ही अधिशासी निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। श्री अजय कुमार सिंह सन् 2005 में यूजेवीएन लिमिटेड में अधिशासी अभियंता के पद पर नियुक्त हुए थे। तत्पश्चात विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए वर्ष 2022 में महाप्रबंधक बने। श्री अजय कुमार सिंह को जल विद्युत के क्षेत्र में लगभग 29 वर्षों से भी अधिक समय का कार्य करने का अनुभव है। श्री सिंह को परियोजनाओं के निर्माण, कमिश्निंग, परिचालन, अनुरक्षण आदि…
श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल (SMIH) के लिए यह गर्व का विषय है कि ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. पंकज कुमार गर्ग को नवगठित “देवभूमि एसोसिएशन ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी” (DASO) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस एसोसिएशन का गठन उत्तराखंड एवं हिमालयी क्षेत्र में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग, शिक्षा और शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। SGRR फ्रेटरनिटी ने डॉ. पंकज गर्ग को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए बधाई दी है और एसोसिएशन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है, ताकि क्षेत्र में कैंसर उपचार सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
