Author: Pahad ki Khabar

जौलजीबी, पिथौरागढ़ में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता पदयात्रा में सम्मिलित हुआ। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार सरदार पटेल जी के विचारों को आत्मसात करते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर रही है। इस अवसर पर ज्वालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

Read More

*एमडीडीए का सिटी फॉरेस्ट पार्क बन रहा देहरादून का धड़कता दिल, प्रकृति-स्वास्थ्य-पर्यटन का आधुनिक संगम मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा सहस्त्रधारा रोड हैलीपैड के ठीक सामने पर विकसित किया गया सिटी फॉरेस्ट पार्क आज देहरादून का नया पहचान दे रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट न केवल देहरादून के जनमानस की पहली पसंद बन रहा है, बल्कि राज्य में आधुनिक हरित-विकास का एक मॉडल भी प्रस्तुत कर रहा है। लगभग 12.45 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला यह पार्क प्रकृति, स्वास्थ्य, आयुर्वेद, योग, मनोरंजन और पर्यटन का अनूठा संगम है। *प्रकृति के बीच हंसी-खुशी के पल* आज…

Read More

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन, देहरादून में 13 नवम्बर 2025 को वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ किया गया, जिसका थीम “नवरस – द नाइन एलिमेंट्स ऑफ इमोशन” रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री सौरभ थपलियाल, मेयर देहरादून द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री गुरु राम राय मिशन की गौरवशाली यात्रा पर आधारित एक प्रेरणादायक वीडियो प्रदर्शित किया गया। तत्पश्चात प्रधानाचार्या श्रीमती प्राची जुयाल ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों…

Read More

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में एमडीडीए ने आढ़त बाजार शिफ्टिंग की प्रक्रिया तेज की, प्रभावितों को मिलने लगा मुआवजा* *सड़क चौड़ीकरण के साथ क्षेत्र होगा और सुंदर, बनेगा फुटपाथ, स्ट्रीट लाइटिंग की होगी व्यवस्था- मोहन सिंह बर्निया* आढत बाजारदृतहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना से जुड़े प्रभावित लोगों को मुआवजा देने और भूखंड आवंटन की प्रक्रिया में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने बड़ी प्रगति की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों और जनहित को ध्यान में रखते हुए एमडीडीए ने आज एक अहम कदम उठाया। आढत बाजार क्षेत्र के दाहिनी ओर स्थित दो परिसम्पत्तियों की रजिस्ट्री लोक…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना को अत्यंत दुखद बताया है और इसमें हताहत एवं घायल हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद एवं चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री ने इस घटना के मद्देनज़र राज्य के पुलिस महानिदेशक को पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने, पूरी सतर्कता बरतने और राज्य की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए तथा हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए। मुख्यमंत्री…

Read More

नई टिहरी: भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली सेम-मुखेम धाम में प्रत्येक तीन वर्ष में आहूत होने वाले त्रैवार्षिक मेला की तैयारियां तेज हो गई हैं। 25 और 26 नवंबर को मुखेम के मडभागी सौड में यह ऐतिहासिक मेला आयोजित किया जाएगा। इस साल मेले में पारंपरिक सांस्कृतिक झांकियां, लोकनृत्य, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। इस मेले में क्षेत्र के करीब एक लाख लोगों के शिरकत करने की उम्मीद है बीजेपी सह संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवम् प्रवक्ता ( पैनिलिस्ट) बीजेपी, उत्तराखण्ड सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि सेम नागराजा मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह क्षेत्र…

Read More

उत्तराखंड रजत जयंती समारोह 9 नवंबर 2025: राज्य निर्माण के जैसे राजकीय महाविद्यालय भात्रोंजखान का भवन निर्माण को मूर्त रूप देने का लिया गया संकल्प राजकीय महाविद्यालय भत्रोंजखान सभागार मार्गदर्शन: प्राचार्य प्रो पुष्पेश कुमार पांडेय एवम डॉ अजय कुमार नोडल कार्यक्रम अधिकारी: डॉ केतकी तारा कुमैय्यां अध्यक्षता: डॉ अलका कोली अन्य: डॉ पूनम,श्रीमती सुनीता भट्ट श्री भूपेन्द्र, श्री सुनील, गिरीश, रोहित, ललित छात्र छात्राएं : छात्र संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, ज्योति,कामिनी,कविता ,बाली लकी मोहित जगमोहन, प्रवेश, कृष्णा, नीरज, गीता, ममता, तनुजा,रिया, शीतल, दीपिका,किरण ,गीता राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवम दैन है जै मां सरस्वती के हृदयंगम…

Read More

आंचलिक विज्ञान केंद्र, यूकोस्ट, देहरादून में उत्तराखंड स्थापना दिवस 2025 को राज्य के गठन की रजत जयंती के रूप में उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। विभिन्न जिलों से आए आगंतुकों तथा केंद्र के कार्मिकों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की, जिससे राज्य की प्रगति, सांस्कृतिक गौरव और आत्मसम्मान की झलक देखने को मिली। यूकोस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने अपने संदेश में उपस्थित अतिथियों को शुभकामनाएँ दीं और विद्यार्थियों तथा समाज में वैज्ञानिक शिक्षा और जागरूकता प्रसारित करने में यूकोस्ट और केंद्र की भूमिका की सराहना की। उन्होंने राज्य के विकास के लिए नवाचार को बढ़ावा…

Read More

FRI, देहरादून में “उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस : रजत जयंती उत्सव” पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी प्रदर्शनी का अवलोकन व विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत करते हुए #Uttarakhand

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और उत्तराखंड सरकार के बीच पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह ऐतिहासिक समझौता उत्तराखंड के पर्वतीय अंचल में सुगम, सुरक्षित और टिकाऊ हवाई संपर्क की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नैनी सैनी हवाई अड्डे का कुल क्षेत्रफल लगभग 70 एकड़ है। यहां का टर्मिनल भवन व्यस्त समय में 40 यात्रियों को सेवा प्रदान करने में सक्षम है। साथ ही, एप्रन एक समय में दो विमानों (कोड-2B) को समायोजित करने की सुविधा से सुसज्जित है।…

Read More