Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में आगामी मानसून सीजन को लेकर राज्य स्तरीय तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा
  • *विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील, अभियान आगे भी रहेगा जारी
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड हॉस्पिटल का विधिवत लोकार्पण किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने आज पिथौरागढ़ में श्री सुरेंद्र वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में विकसित नई खेल सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया
  • मदर्स डे पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित
  • श्री बदरीनाथ धाम में संचालित पुनर्निर्माण कार्यों के साथ ही अब बदरीनाथ को स्प्रिचुअल हिल टाउन के रूप में विकसित किए जाने की कार्ययोजना भी तैयार
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में देहरादून में विद्युत लाइनों की अंडरग्राउण्ड केबलिंग को लेकर ऊर्जा विभाग एवं जिलाधिकारी देहरादून के साथ महत्वपूर्ण बैठक की
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, 20 बिघा से अधिक प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला इमारतें सील
Tuesday, May 12
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन – वार्षिक समारोह
उत्तराखण्ड

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन – वार्षिक समारोह

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarNovember 14, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन, देहरादून में 13 नवम्बर 2025 को वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ किया गया, जिसका थीम “नवरस – द नाइन एलिमेंट्स ऑफ इमोशन” रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री सौरभ थपलियाल, मेयर देहरादून द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री गुरु राम राय मिशन की गौरवशाली यात्रा पर आधारित एक प्रेरणादायक वीडियो प्रदर्शित किया गया। तत्पश्चात प्रधानाचार्या श्रीमती प्राची जुयाल ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि इस वर्ष स्पोर्ट्स डे और एनुअल डे को मिलाकर विद्यार्थियों की सहभागिता 90% से अधिक रही, जो विद्यालय की निरंतर प्रगति और विद्यार्थियों के समर्पित प्रयासों का प्रमाण है।

प्री प्राइमरी द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्यारी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके पश्चात कक्षा एक के बच्चों द्वारा प्रस्तुत हास्य रस पर आधारित नृत्य प्रस्तुति ने सबके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।

इसके बाद तनु और इशिका ने नवरस विषय पर आधारित एक शिव भगवान पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। इसके पश्चात् चारों समूहों के द्वारा अलग अलग रस पर आधारित नृत्य नाटिका और समूह नृत्य प्रस्तुत किए, जिनमें बच्चों ने जीवन के विविध भावों को सजीव कर दिया।

श्री अभिनव थापर अध्यक्ष श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 देहरादून, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास और सृजनात्मकता काबिले तारीफ है। विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों का स्कूल के वार्षिकोत्सव को ” नवरस थीम ” के साथ जोड़ने का प्रयास सराहनीय है।”

मुख्य अतिथि श्री सौरभ थपलियाल , मेयर देहरादून ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार भी है। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन ने यह सिद्ध किया है कि अनुशासन, परिश्रम और संस्कार मिलकर उत्कृष्टता का निर्माण करते हैं।

Wing Commander Vikrant Uniyal ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों तथा विद्यालय के अनुशासित वातावरण की प्रशंसा की।

श्री जी. एस. तोमर एजुकेशन ऑफ़िसर एसजीआरआर एजुकेशन मिशन ने कहा कि विद्यालय का अनुशासन, आयोजन की गुणवत्ता और बच्चों की भागीदारी यह दर्शाती है कि संस्था लगातार उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है।

श्रीमती प्रतिभा अत्री प्रिंसिपल एसजीआरआर रेसकोर्स ने कहा कि “बच्चों की प्रस्तुतियाँ समर्पण, परिश्रम और सृजनात्मकता का सुंदर मिश्रण थीं। प्रत्येक प्रस्तुति में भावनाओं की गहराई और विद्यालय की मेहनत झलक रही थी।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में श्रीमती कविता बिष्ट एवं श्री कैलाश चंद्र ध्यानी उपस्थित रहे। श्री कैलाश चंद्र ध्यानी ने अपने बाँसुरी वादन से भी सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विशिष्ठ अतिथि अभिनव थापर, प्राची जुयाल, गोपाल सिंह तोमर व अन्य अथितियों ने पुरुस्कार व ट्राफियों का ससम्मान वितरण किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम विद्यालय की एक्टिविटी इंचार्ज श्रीमती मेनका शाह द्वारा घोषित किए गए जिसमें नृत्य नाटिका में शिवाजी सदन प्रथम रहा, समूह नृत्य में अशोक सदन प्रथम रहा, स्पोर्ट्स ट्रॉफी अशोक सदन के नाम रही और ओवरऑल को करिकुलर ट्रॉफी पर टैगोर सदन ने अपने नाम की।

धन्यवाद ज्ञापन स्कूल कैप्टन आराधना चमोली द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सिमरन व उत्सुक द्वारा किया गया।कार्यक्रम का भव्य समापन सभी विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ग्रैंड फिनाले परफॉर्मेंस के बाद राष्ट्रगान के साथ किया गया।

कार्यक्रम में मेनका शाह, अमित सिंह राणा, श्वेता बिष्ट, शर्मिला रावत, विनिता किष्टवाल, सविता ध्यानी, कुमुद जोशी, शशिकला राणा, सविता डोभाल, रोशनी उनियाल, मीना बमरारा, संगीता कला एवं अर्चना रावत समेत अभिभावक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे आयोजन का आनंद लिया।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में आगामी मानसून सीजन को लेकर राज्य स्तरीय तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा

May 12, 2026
Read More

*विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील, अभियान आगे भी रहेगा जारी

May 12, 2026
Read More

एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील

May 8, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023

उत्तराखण्ड में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे तो होगी कड़ी कार्रवाई

July 27, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में आगामी मानसून सीजन को लेकर राज्य स्तरीय तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा

May 12, 2026 उत्तराखण्ड

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री श्री मदन कौशिक ने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए)…

Read More

*विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील, अभियान आगे भी रहेगा जारी

May 12, 2026

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन

May 10, 2026

एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील

May 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में आगामी मानसून सीजन को लेकर राज्य स्तरीय तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा

May 12, 2026

*विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील, अभियान आगे भी रहेगा जारी

May 12, 2026

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन

May 10, 2026
Most Popular

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.