देश को यदि बचाना है तो l वोट का अधिकार अपनाना सीखो ll भ्रष्टाचारी सब हट जाएंगे l देशभक्तों को पहचाना सीखो ll मुफ्त की सुविधाओं का l लालच त्याग कर l मेहनत से कमाना सीखो ll फंसो न इनके झूठे वादों में l दोगला चरित्र इनका जानना सीखो ll धर्म के नाम पर बांट रहे हैं. l तुम संविधान की मानना सीखो ll अपनी एकता के बल पर l तख्त इनका पलटाना सीखो ll लूट रहे हैं मिलकर देश को. l इनसे देश बचाना सीखो ll राजनीति की अंधी गलियों में. l क्रांति की ज्योति जलाना सीखो ll…
Author: Pahad ki Khabar
सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ नवोदय विद्यालय तपोवन में वालीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट के लिए सांसद निधि से धनराशि दी जाएगीः राज्यसभा सांसद नरेश बंसल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय, तपोवन में ‘‘सांसद खेल महोत्सव’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से पूरे देश में आयोजित हो रहा ’’सांसद खेल महोत्सव’’, खेल प्रतिभाओं को गाँव से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का बड़ा अभियान है। उत्तराखंड में खेल महोत्सव तीन अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ’’फिट इंडिया-स्पोर्ट्स इंडिया-स्ट्रॉन्ग इंडिया’’…
कार्यक्रम में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने प्रदेश की सुख,समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की पूर्वांचल सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियों को इस भव्य-दिव्य कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए साधुवाद। आज का ये पावन पर्व हमारी सनातन संस्कृति की उस उज्ज्वल परंपरा का प्रतीक है, जिसमें आस्था, अनुशासन, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता एक साथ दिखाई देती है। छठ पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि ये जीवन मूल्यों और पारिवारिक संस्कारों का महापर्व है। ये पर्व हमें प्रकृति और पर्यावरण के महत्व के बारे…
डीएम के आदेश पर, निजी स्कूलों ने टेके घुटने, खुंदक में इडिफाई स्कूल शिक्षिका कनिका का महीनों से जारी नही कर रहा था वेतन; तंग आकर शिक्षिका द्वारा इस्तिफा देने पर अनुभव प्रमाण पत्र भी रोका, नन्ही बेटियों संग डीएम को धन्यवाद देने कलेक्टेªट पंहुची शिक्षिका कनिका; मिला समाधान; वेतन; प्रमाण पत्र, रातोरात स्कूल प्रशासन ने शिक्षिका के वेतन चैक व अनुभव प्रमाण पत्र किया जारी; डीएम ने शिक्षिका को सौंपा अनुभव प्रमाण पत्र; 2 माह का वेतन सुरक्षा राशि दबाए बैठा था नामी गिरामी स्कूल; अनुभव प्रमाण देने में भी थी आनाकानी; स्कूल प्रबन्धन ने शिक्षिका का लम्बित वेतन,…
एमडीडीए बोर्ड बैठक में लगभग 41 प्रस्तावों को सैद्धांतिक स्वीकृति, देहरादून महायोजना 2041 की आपत्तियों की सुनवाई शीघ्र धौलास आवासीय परियोजना के अवशेष कार्यों को पूरा करने के लिए मिली ₹50 करोड़ ऋण की स्वीकृति, परियोजना आधुनिक आवासीय सुविधाओं को देगी नया आयाम देहरादून का नियोजित और पारदर्शी विकास हमारी प्राथमिकता- विनय शंकर पांडेय मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एम.डी.डी.ए.) की 112वीं बोर्ड बैठक आज आयुक्त गढ़वाल मंडल एवं बोर्ड के अध्यक्ष विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अध्यक्ष महोदय एवं सभी माननीय सदस्यों का स्वागत किया।…
*सुबह-सवेरे राजपुर रोड के सौंदर्यीकरण कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों व मजदूरों से की बातचीत* *शहर के मुख्य मार्गों को नया रूप देने में जुटा एमडीडीए* मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी अपने सक्रिय नेतृत्व और अनुकरणीय कार्यशैली के लिए लगातार चर्चा में हैं। शहर के सौंदर्यीकरण अभियान को रफ्तार देने के लिए वे छुट्टी के दिन भी काम पर जुटे रहे। रविवार को उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सुबह-सवेरे राजपुर रोड और दिलाराम चौक क्षेत्र में विकास कार्यों का स्वयं निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताया।ह *शहर के मुख्य मार्गों को नया रूप देने में…
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि एकता मार्च के सफल आयोजन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों और महाविद्यालयों में सांस्कृतिक एवं जन जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किए जाए। उन्होंने कहा इस अभियान में युवाओं, महिलाओं, स्थानीय निकायों, एनसीसी, स्वयं सहायता समूहों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी तय कार्यक्रमों की जानकारी राज्य स्तर पर साझा की जाए, ताकि अभियान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि Sardar@150 अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता का संदेश…
कहीं दूर एकांतवास चलते हैं यहाँ कर्कश स्वर बहुत चुभते हैं शांत स्वच्छ परिवेश होगा निज देश में स्वप्न कुछ बुनते हैं कोयल के मधुर गीत गुंजित होंगे कोलाहल रहित निर्जन वन में पक्षियों का करलव निनाद स्वर प्रणय का मधुर संगीत रचेंगे न होगा कपटी जन अरु मन न आएगा बीच मीत-प्रीत कोई सेवा भक्ति से मैं पूजा करूँगा प्रिये न रह जाएगी हार जीत कोई निज ही होगा राज्य हमारा राजी काजी भी होंगे सभी सत्ता सदा हाथों में हमारे जहाँ न होगा दोषी कोई मैं नृप नृजन हो जाऊँगा तुम वन सृजन हो जाना बहाना तुम प्रेम…
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति संरक्षण, मनुष्यों एवं जानवरों के बीच के प्रेम को दर्शाता है। यह पर्व हमें अपनी परंपराओं, संस्कृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बने रहने का भी संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा मिला है। गौमाता सनातन संस्कृति और कृषि जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उनकी सेवा और संरक्षण, हमारे जीवन को आगे बढ़ाता है। कई परिवारों का भरण-पोषण गाय पालन और गो-सेवा से होता है। गौ-संवर्धन धार्मिक भावनाओं से जुड़े होने के साथ ही आजीविका और आत्मनिर्भरता से भी जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री ने…
*आज दिनांक 18-10- 2025 को टिहरी गढ़वाल, सांसद महारानी मालाराज्य लक्ष्मी शाह जी से शिष्टाचार भेंट कर के उनको धनतरेस और दीपावली की शुभकामनाएं दी और मुखेम , प्रताप नगर टिहरी गढ़वाल में स्थित भगवान सेम नागराजा मंदिर का चित्र भेंट किया ..!* *CA राजेश्वर पैन्यूली…!* सह -संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवम् प्रवक्ता (पैनिलिस्ट) बीजेपी, उत्तराखण्ड..!
