प्रशिक्षण के उपरांत लिखित एवं फील्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभागियों को रैफरीशिप का प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। मुख्य अतिथि हरिद्वार के जिलाधिकारी मयुर दीक्षित ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड में कि हाल ही में राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन ने खेल के क्षेत्र में उत्तराखंड की छवि को और अधिक मजबूत किया है। उन्होंने उत्तराखंड कबड्डी संघ द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी भी खेल में रेफरी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है और बदलते नियमों और तकनीकों के चलते उन्हें स्वयं को हमेशा अपडेट रखना चाहिए।…
Author: Pahad ki Khabar
नमक में मिलावट संबंधी सूचना का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनता को उपलब्ध करायी जा रही खाद्य सामग्री पूरी तरह सुरक्षित और मानक के अनुरूप हों। उन्हीं आदेशों के क्रम में आज जिलाधिकारी गढ़वाल श्रीमती स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में राजस्व विभाग, पूर्ति विभाग और खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने जनपद की सभी तहसीलों की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों से दिए जाने वाले नमक की गुणवत्ता भी जांची गई। दुकानों में रखे नमक के पैकेटों की…
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने शिक्षा के माध्यम से समाज में मूल्यों, संस्कारों और ज्ञान का आलोक फैलाया। उनका जीवन दर्शन हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभर के समर्पित शिक्षकों को भी शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सशक्त स्तंभ हैं और आने वाली पीढ़ी को सही दिशा प्रदान करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मातृ मृत्यु अनुपात (MMR) में 12.5% की कमी, मुख्यमंत्री धामी ने जताई प्रसन्नता राज्य ने मातृ स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की है। भारत में मातृ मृत्यु पर विशेष बुलेटिन के अनुसार, उत्तराखण्ड का मातृ मृत्यु अनुपात (MMR) 2020–22 में 104 से घटकर 2021–23 में 91 पर आ गया है। विगत वर्षों में 13 अंकों की कमी और मातृ मृत्यु में 12.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर कहा कि यह राज्य सरकार की समर्पित नीतियों, स्वास्थ्यकर्मियों के अथक प्रयासों और सामुदायिक सहभागिता का परिणाम है। उन्होंने मातृ स्वास्थ्य को…
1. 198 मेगावाट क्षमता की रामगंगा परियोजना में विभिन्न उपकरणों हेतु आधुनिक तकनीक आधारित प्री-वायर्ड न्यूमेरिकल रिले पैनल की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण एवं कमीशनिंग के कार्यों को निदेशक मंडल द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। 2. जनपद उत्तरकाशी में स्थित 90 मेगावाट के तिलोथ विद्युत गृह के लिए स्फेरिकल मेन इनलेट वाल्व (MIV) की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण एवं कमीशनिंग के कार्यों को भी निदेशक मंडल द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई। 3. सहायक लेखाकार के रिक्त पदों को 40% विभागीय परीक्षा कोटे के अंतर्गत वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति द्वारा एवं शेष पदों को विभागीय परीक्षा के माध्यम से भरे जाने…
13 महिलाओं को तीलू रौतेली और 33 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उत्कृष्ट सेवा कार्य सम्मान सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित राज्य स्त्री शक्ति, तीलू रौतेली एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 33 आंगनवाड़ी कार्यकर्तात्रियों को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वीरांगना तीलू रौतेली को नमन करते हुए कहा कि, तीलू रौतेली ने महज 15 वर्ष की उम्र में अपने रण कौशल से विरोधियों को परास्त किया।…
उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकास्ट) द्वारा प्रदेश के छात्र-छात्राओं की वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार राज्य स्तरीय “विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग” आयोजित की जा रही है। इस अनूठी प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 28 से 30 नवम्बर 2025 तक प्रस्तावित 20वें राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन के साथ किया जाएगा। प्रीमियर लीग की प्रतियोगिताएँ ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक आयोजित होंगी। ब्लॉक स्तर पर चयनित छात्र-छात्राएँ जनपद स्तर तक पहुँचेंगे और अंततः सभी 13 जनपदों के प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यूकास्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया…
हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना के लिए सिख संगठनों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार का जताया आभार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में श्री एस. नरिंदर जीत सिंह बिंद्रा, अध्यक्ष, श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट, के नेतृत्व में विभिन्न सिख संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का हेमकुंड साहिब रोपवे महापरियोजना के लिए आभार व्यक्त किया। हेमकुंड साहिब रोपवे: गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.4 किमी लंबी परियोजना, जिसकी अनुमानित लागत ₹2,730.13 करोड़ है। श्री बिंद्रा ने कहा कि…
चालंग में पीएम आवास योजना स्वीकृत ही नहीं, 500 करोड़ घोटाले का दावा झूठा, खबरें पूरी तरह आधारहीन : एमडीडीए उपाध्यक्ष ′देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ग्राम चालंग में 500 करोड़ के घोटाले की खबरों को भ्रामक और असत्य बताया है। प्राधिकरण ने साफ कहा है कि यह योजना मान्यता प्राप्त नहीं है और न ही इस नाम पर कोई वित्तीय अनियमितता हुई है। Mdda latter *एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि* प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्राम चालंग क्षेत्र में…
नई दिल्ली में 29 से 31अगस्त तक आयोजित हुई स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवार कल्याण महापरिषद की छठी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में स्वतंत्रता सेनानियों के सपनो का भारत बनाने का संकल्प लिया गया।महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष 101 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी प्रहलाद प्रजापति के नेतृत्व में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके नई दिल्ली आवास पर मिले प्रतिनिधि मंडल को उन्होंने भरोसा दिया कि वे उनकी पीड़ा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे और उनसे स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को राष्ट्रीय परिवार घोषित करने की दिशा में पहल करने का अनुरोध करेंगें।महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद प्रजापति व राष्ट्रीय…
