Author: Pahad ki Khabar

अंबाला में उत्तराखंड के युवक साहिल बिष्ट की हत्या की घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर वार्ता की। इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आश्वस्त किया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस को शीघ्र कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार इस पूरे मामले में हर संभव कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार न्याय की इस…

Read More

कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री सुबोध उनियाल, श्रीमती रेखा आर्या, श्री सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, अपर मुख्य सचिव श्री आर.के सुधांशु, डीजीपी श्री दीपम सेठ और प्रमुख वन संरक्षक हॉफ श्री समीर सिन्हा ने भी इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि हर नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ। उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

Read More

नई दिल्ली, 19 अगस्त 2025 — लंबे समय से प्रतीक्षित वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ़ गर्ल गाइड्स एंड गर्ल्स स्काउट्स (WAGGGS) के 15वें एशिया पैसिफिक क्षेत्रीय सम्मेलन का शुभारंभ 19 अगस्त 2025 को नई दिल्ली स्थित द लीला एम्बिएंस होटल में भव्य उद्घाटन समारोह में हुआ। सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के माननीय अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि उपस्थित थे — डॉ. के.के. खंडेलवाल, आईएएस (सेवानिवृत्त), मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स; श्रीमती गीता नटराज, उपाध्यक्ष, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स; तथा डॉ. पंकज मित्तल, महासचिव, भारतीय विश्वविद्यालय…

Read More

नई दिल्ली। उत्तराखंड में बिजली उत्पादन और उसकी खपत को हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा लोकसभा के मानसून सत्र में बिजली उत्पादन संबंधित पूछे गए प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री श्री श्रीपद नाइक ने अपने लिखित उत्तर में विस्तृत जानकारी दी। केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि 2025-26 के लिए उत्तराखंड राज्य की विद्युत उत्पादन क्षमता का लक्ष्य 16,625 मिलियन यूनिट (MU) तय किया गया है।उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में उत्तराखंड ने कुल 2,267 MU बिजली खरीदी और 561 MU बेची, जिससे 1,706 MU का शुद्ध लाभ हुआ। वहीं 2024-25…

Read More

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित ‘श्रीअन्न महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया और पशु चिकित्सा प्राथमिक उपचार किट वितरित की। उन्होंने मिलेट्स के लोगो और विभिन्न प्रकाशनों का भी विमोचन किया। राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में जीर्णोद्धार किये गये गांधी हाल का लोकार्पण किया गया तदोपरान्त अन्न महोत्सव में लगे स्टालों का निरीक्षण किया गया। राज्यपाल ने कहा कि यह महोत्सव केवल कृषि का नहीं, बल्कि हमारे आहार, स्वास्थ्य, संस्कृति और जीवन दर्शन…

Read More

उत्तरकाशी। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश एवं भूस्खलन से नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है । हाल ही में उत्तरकाशी के धराली और हर्षिल में आई आपदा ने राज्य को झकझोर कर रख दिया। अब यमुनाघाटी में स्यानाचट्टी के पास गढग़ाड़ नाले से अचानक भारी मलबा और पानी यमुना नदी में आने से कृत्रिम झील बन गई है। झील के कारण नदी का प्रवाह बाधित हो गया और निचले इलाकों में बसे कई घरों स्कूलों व होटल जलमग्न हो गये है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई कर करीब 150 लोगों को सुरक्षित…

Read More

*अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो स्थानों पर ध्वस्तीकरण* मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति के हो रहे किसी भी निर्माण या प्लॉटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दिशा में मंगलवार को सख्त कार्रवाई की गई। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की टीम ने सिमला बाईपास और सेलाकूई क्षेत्र में चल रही दो बड़ी अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। पहली कार्रवाई में नवीन गुप्ता द्वारा मौजा सेरपुर, सिमला बाईपास पर लगभग 15 बीघा भूमि में की…

Read More

मै पत्थर हूँ मैं पत्थर हूं अपनों के संग ऐसे प्रीत निभाता हूं नींव से लेकर ऊंचे भवन तक बालू,सीमेंट मे मिल जाता हू कठोरता से कुरूप इतना हूँ हृदय न किसी के भाता हूं लीँपाई पुताई की दीवारो के पीछे मैं खुद ही छिप जाता हूं मैं पत्थर हूं अपनों के संग ऐसे प्रीत निभाता हूं चल ना सको गर पथरीली राहों में चोट सह के कंकर बन जाता हूंँ घाव न दे मेरा कंकर तुमको तब राहे मिट्टी मे दब जाता हूँ मैं पत्थर हूं अपनों के संग ऐसे प्रीत निभाता हूं वेग नदिया का पार कर ना…

Read More

देहरादून। श्री देवभूमि इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिक्षकों व छात्रों ने रक्तदान कर महादान का संदेश दिया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अभिषेक शेट्टी ने कहा कि रक्तदान करने से हमारे शरीर में किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि इसे नया रक्त बनने में फायदा होता है। सभी को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए । शिविर में एबीवीपी, दून मेडिकल कॉलेज , केएलई कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, कर्नाटक की ओर से सहयोग किया गया।

Read More