श्री राज्यपाल, निगोशियेबल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट 1881 (1881 का एक्ट संख्या-26) की धारा-25 द्वारा प्राप्त उन अधिकारों का प्रयोग करते हुये, जिन्हें भारत सरकार की विज्ञप्ति संख्या-20/5-56-पब 2. दिनांक 08 जून, 1957 के अनुसार राज्य सरकार प्रयोग में ला सकती है. के अधीन राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना संख्या-1303/ रा०नि०आ० अनु0-2/4324/2025 दिनांक 28 जून, 2025 एवं पत्रांक 235, दिनांक 21 जुलाई, 2025 के कम में प्राप्त प्रस्ताव पर सम्यक विचारोपरान्त इसमें आंशिक संशोधन करते हुए राज्य के समस्त जनपदों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) के त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025 विकासखण्डवार प्रथम चरण के मतदान दिवस दिनांक 24 जुलाई, 2025 (बृहस्पतिवार) एवं…
Author: Pahad ki Khabar
नई टिहरी: भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि भाजपा के समर्थित प्रत्याशी पंचायत चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने दावा किया कि ब्लाक प्रमुखों के साथ ही पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भी भाजपा अपना परचम लहराएगी। टिहरी के प्रतापनगर क्षेत्र के जुवा पट्टी में डाबरी, सेल्यूर, कांडीखाल, इंडर आदि ,औंण पट्टी में मिश्रवाण गांव -गांव , कफ़लोग, भेलुंता , देवाल , आदि और भदुरा पट्टी में नौघराल सेमधार , बौँसाडी, लिखवार गांव आदि में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के बाद पत्रकार वार्ता में भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ सह…
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा और शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए आज प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन निदेशालय में विभागीय समीक्षा बैठक की, इस अवसर पर पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि भगवान शिव-पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण बनेगा वैदिक पर्यटन विलेज, केदारखंड मंदिर माला मिशन का मास्टर प्लान बनेगा, युवाओं को कैंपेनिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। देहरादून, 21 जुलाई: प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भगवान शिव-पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण को वैदिक पर्यटन विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे…
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के पहले चरण को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने को लेकर डीजीपी ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। आज उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश मैं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सरदार पटेल भवन देहरादून में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के दोनों परिक्षेत्र एवं समस्त जनपद प्रभारियों के साथ विस्तृत समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। देहरादून से आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के सभी जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,…
उत्तराखंड में पहली बार श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सफल रोटारेक्स मेकेनिकल थ्रॉम्बेक्टॉमी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने चिकित्सा जगत में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विभाग द्वारा उत्तराखंड की पहली रोटारेक्स मेकेनिकल थ्रॉम्बेक्टॉमी एथरेक्टॉमी प्रक्रिया मार्च 2025 में सफलतापूर्वक संपन्न की गई। यह अत्याधुनिक तकनीक से की गई प्रक्रिया अस्पताल की कैथ लैब में एक परिधीय धमनी रोग (Peripheral Arterial Disease) से पीड़ित मरीज पर की गई, जिसमें अवरुद्ध धमनी को खोलकर प्रभावित अंग में रक्त प्रवाह बहाल किया गया। इस सफलता ने मरीज को गंभीर अंग इस्कीमिया ((Critical Limb Ischemia) से बचा…
मंगलवार को सचिवालय में आयोजित नागरिक उड्डयन विभाग की गेमचेंजर योजनाओं की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में दूरस्थ क्षेत्रों तक आवाजाही को सुगम बनाने के लिए हवाई सेवाओं का नेटवर्क बढ़ाया जाना जरूरी है, इसी के साथ हवाई सेवाओं में सुरक्षा मानकों का भी सख्ती से पालन कराया जाए। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में एयरो स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा देने के प्रयास किए जाने के साथ ही चारधामों के लिए नियमित चार्टर सेवा शुरु करने के भी निर्देश दिए। बैठक में सचिव नागरिक उड्डयन श्री सचिन कुर्वे ने बताया कि पायलट प्रशिक्षण के…
दिनांक 21 जुलाई 2025 को यूजेवीएन लिमिटेड की परियोजनाओं के जल संग्रहण क्षेत्र में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण नदियों विशेषकर यमुना घाटी की टौंस और यमुना नदी के जल का स्तर बढ़ने के साथ ही उसमें गाद की मात्रा में अत्यधिक वृद्धि दर्ज की गई। इससे संबंधित विद्युतगृहों की मशीनों और बांध तथा बैराज आदि संरचनाओं की सुरक्षा हेतु विद्युत गृहों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। यहां उल्लेख करना आवश्यक है कि यूजेवीएन लिमिटेड की परियोजनाएं इस प्रकार से डिजाइन की गई हैं कि वे 3000 पी.पी.एम. तक पर भी विद्युत उत्पादन करती हैं। लेकिन पी.पी.एम. की…
मुख्य सचिव ने सरकारी अस्पतालों में रेफरल सिस्टम पर नाराजगी जतायी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो सुविधाएं जिला एवं उप जिला अस्पतालों में उपलब्ध हैं उनका इलाज उन्हीं अस्पतालों में किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन गंभीर मरीजों और घायलों का इलाज जिला अस्पतालों और उप जिला अस्पतालों में नहीं हो पाएगा, सिर्फ उन्हीं मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जाना सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने सभी जिला अस्पतालों में सभी प्रकार की सामान्य एवं महत्वपूर्ण जांचों को अनिवार्य रूप से शुरू कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिला अस्पतालों में माईक्रोबायोलॉजिस्ट की तैनाती…
मै0 रेडिएन्ट बार प्रा0 लि0 (इब्राहिम) द्वारा राजपुर रोड देहरादून में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी। अमित पाल द्वारा सौन्धोवाली मानसिंह आमवाला तरला देहरादून में आवासीय भवनों को एक साथ मिला कर किये जा रहे अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही करते हुये सील किया गया।
जहूर द्वारा पित्थूवाला देहरादून में अवैध रूप से किये जा रहे व्यवसायिक निर्माण को संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी कार्यवाही में सहायक अभियन्ता विजय सिंह रावत अवर अभि0 जितेन्द्र सिंह सुपरवाईजर राकेश मौके पर मौजूद रहे सुभम व दिवान सिंह आदि द्वारा मसूरी देहरादून मार्ग में किये जा रहे अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही करते हुये सील किया गया उक्त कार्यवाही में अवर अभि0 अनुज पाण्डे ,सुपरवाईजर मौजूद रहे।
