Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • न्यायिक जिम्मेदारी और मानवाधिकार संरक्षण पर बेंगलुरु में सम्मेलन
  • नेपाल की त्रासदी पर भावुक हुईं मनीषा कोइराला, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से की मदद की अपील
  • ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगीः मदन कौशिक
  • IIT दिल्ली के साथ SGRRU का ऐतिहासिक MOU, उत्तराखंड की उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान
  • देहरादून में 511 ग्राम चरस के साथ अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार
  • ऋषिकेश के सुनियोजित विकास को धामी सरकार ने तेज की महायोजना की कवायद
  • शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 के राष्ट्रीय फाइनल के लिए 79 स्कूल शिक्षक चयनित
  • ‘मन की बात’ राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए करती है प्रेरित : सीएम धामी
  • भारी बरसात के बीच दून पुलिस की “नाईट स्ट्राइक”
  • नेपाल पर भारी पड़ा उत्तराखंड, कबड्डी में 59-41 से दर्ज की शानदार जीत
Monday, August 31
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » अपने काम और व्यवहार से उत्तराखण्डियों की विशेष पहचान – दुष्यंत गौतम
देश

अपने काम और व्यवहार से उत्तराखण्डियों की विशेष पहचान – दुष्यंत गौतम

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJuly 19, 2025Updated:July 19, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

नई दिल्ली ! जन्मभूमि और मातृभूमि के साथ उत्तराखंड देवभूमि देश को प्रेरणा देने का कार्य करती है। चाहे उत्तरायणी हो या हरेला प्रकृति के सम्मान और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दुनियाभर को उत्तराखंड से ही मिलता हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का देवभूमि के प्रति विशेष प्रेम भाव है और यहां की मातृशक्ति और समर्पित मेहनती लोगों के बल पर ही इस दशक को उत्तराखंड का दशक कहा जाता है।
ये विचार नई दिल्ली के गोल मार्केट स्थित जैन भवन में पर्वतीय लोकविकास समिति और अपनी धरोहर न्यास द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हरेला उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम ने व्यक्त किए।

*अपने काम और व्यवहार से उत्तराखण्डियों की विशेष पहचान-दुष्यंत गौतम.!

हरेला उत्सव का उद्घाटन करते हुए नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज ने कहा कि हरेला अब उत्तराखंड से आगे निकलकर पूरे देश का राष्ट्रीय उत्सव बन रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान “एक वृक्ष माँ के नाम” में हरेला की ही प्रेरणा है। जन-जन को हरियाली को बढ़ाने और वृक्षारोपण को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की आवश्यकता है। यह खुशी की बात है कि पर्वतीय लोकविकास समिति की पहल हरेला को केवल पेड़ लगाने मात्र तक सीमित न कर उसे धरोहर मानकर उसकी रक्षा और पोषण की जिम्मेदारी लेने का अभियान है। निश्चित रूप से हरेला लोगों में जागृति लाने का काम करेगा।

पर्वतीय लोकविकास समिति के परामर्शदाता और उत्तराखंड भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक और पैनलिस्ट प्रवक्ता चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री राजेश्वर पैन्यूली ने स्वागत वक्तव्य देते हुए कहा कि दिल्ली एनसीआर में उत्तराखंड के स्वाभिमान और पहचान,अपनी लोकसंस्कृति,धार्मिक महत्ता और बोली भाषा के संरक्षण के लिए हम निरंतर प्रयत्नशील हैं। पहाड़ की बौद्धिक प्रतिभाओं,अपने जनप्रतिनिधियों और सामान्य जनों को एक मंच पर लाकर हम देवभूमि के गौरव को बढ़ाने के साथ उसके विकास के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।समारोह के विशिष्ट अतिथि पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रविंद्र सिंह नेगी ने कहा कि दिल्ली में पहाड़ के लोग अपनी योग्यता,कर्मठता और ईमानदारी के लिए तो जाने ही जाते हैं लेकिन हमारे उत्सव और संस्कृतिक कार्यक्रम भी समाज में बड़ा और व्यापक संदेश देते हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उत्तरायणी अभियान दिल्ली में 20 वर्ष में राष्ट्रीय अभियान सिद्ध हुआ है इसी प्रकार पर्वतीय लोकविकास समिति की पहल पर एक व्यापक स्वरूप में हरेला पर्व भी लोकप्रिय सिद्ध होगा। इस अवसर पर भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी डॉ.(IRS) डी.पी.सेमवाल (पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त पूर्व सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद सिंह रावत,सुप्रसिद्ध संस्कृत विद्वान,प्रशासक और संसदीय संस्कृत परिषद के अध्यक्ष डॉ. जीतराम भट्ट,उत्तराखंड से आए विख्यात कृषि विज्ञानी श्री नरेंद्र मेहता,शीर्ष शिक्षाविद और लेखक प्रो. सुरेश बंदूनी, वरिष्ठ साहित्यकार और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. हरेंद्र सिंह असवाल,शिक्षाविद श्री संजय भारतीय,पूर्व निगम पार्षद और भाजपा नेत्री श्रीमती माया सिंह बिष्ट,लेखक और भाषाविद श्री रमेश चंद्र घिल्डियाल,पूर्व शिक्षा उपनिदेशक और समाजसेवी डॉ. राजेश्वरी कापड़ी, शिक्षाविद एवं समाजसेवी श्री लाखीराम डबराल और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं समाजसेवी श्री दुर्गा सिंह भंडारी को राष्ट्र गौरव सम्मान प्रदान किया गया। धरोहर सम्मान से सामाजिक कार्यकर्ता श्री नेपाल सिंह, शिक्षाविद और लेखक डॉ.मनोज कुमार कैन, पत्रकार और समाजसेवी श्री मंगल सिंह नेगी,श्री अनिल पंत,सामाजिक कार्यकर्ता शशि मोहन रावत,श्रीमती लक्ष्मी नेगी,श्रीमती तृप्ति जोशी, समाजसेवी श्री राजेश डंडरियाल,श्री दिनेश बम,श्री संजय मठपाल, डॉ.नवदीप जोशी और डॉ. विपिन मैखुरी को सम्मानित किया गया।

दिल्ली एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से आई पहाड़ समाज की बहनों ने भक्ति भाव से युक्त भजन और हरेला गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। ढोल दमाऊं, मशकबीन और रणसिंगा पर युवाओं के साथ उपस्थित लोग भी झूम उठे।

अपनी धरोहर के अध्यक्ष श्री विजय भट्ट ने हरेला की अवधारणा और आगे की कार्ययोजना पर वृत्त रखा । पर्वतीय लोकविकास समिति के चेयरमैन डॉ.शशिमोहन शर्मा और संयोजक कुंदन सिंह रौथान ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया।

पर्वतीय लोकविकास समिति के अध्यक्ष और अपनी धरोहर दिल्ली के संयोजक प्रो.सूर्य प्रकाश सेमवाल ने कहा कि उत्तरायणी अभियान की तरह हमारा हरेला पर्व का जनजागरण भी सिद्धि की ओर बढ़ेगा। क्योंकि अब प्रत्येक देशवासी पर्यावरण प्रदूषण,जलवायु परिवर्तन और जल के संकट के विषय में जन रहा है। हम भी यही चेतना जागृत करेंगे कि हरेला में पेड़ केवल पहाड़ वालों को नहीं,बल्कि सबको लगाने होंगे और जो लगाए जा रहे हैं उनकी सुरक्षा,देखभाल और उचित पोषण की चिंता करनी होगी। कार्यक्रम के अंत में हिम उत्तरायणी पत्रिका के प्रबंधक श्री विजय सती ने सबका आभार व्यक्त किया।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

न्यायिक जिम्मेदारी और मानवाधिकार संरक्षण पर बेंगलुरु में सम्मेलन

August 31, 2026
Read More

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सौरभ बहुगुणा का संदेश

August 13, 2026
Read More

सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

August 6, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025

डीडीए के छात्र-छात्राओं ने की एनडीए-153 कोर्स के लिए रिपोर्टिंग

January 21, 2025
Don't Miss
नई दिल्ली

न्यायिक जिम्मेदारी और मानवाधिकार संरक्षण पर बेंगलुरु में सम्मेलन

August 31, 2026 नई दिल्ली

बेंगलुरु में Indian Conference of Intellectuals की ओर से “Judicial Responsibility in Protection of…

Read More

नेपाल की त्रासदी पर भावुक हुईं मनीषा कोइराला, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से की मदद की अपील

August 31, 2026

ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगीः मदन कौशिक

August 31, 2026

IIT दिल्ली के साथ SGRRU का ऐतिहासिक MOU, उत्तराखंड की उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान

August 30, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

न्यायिक जिम्मेदारी और मानवाधिकार संरक्षण पर बेंगलुरु में सम्मेलन

August 31, 2026

नेपाल की त्रासदी पर भावुक हुईं मनीषा कोइराला, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से की मदद की अपील

August 31, 2026

ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगीः मदन कौशिक

August 31, 2026
Most Popular

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.