Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड हॉस्पिटल का विधिवत लोकार्पण किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने आज पिथौरागढ़ में श्री सुरेंद्र वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में विकसित नई खेल सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया
  • मदर्स डे पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित
  • श्री बदरीनाथ धाम में संचालित पुनर्निर्माण कार्यों के साथ ही अब बदरीनाथ को स्प्रिचुअल हिल टाउन के रूप में विकसित किए जाने की कार्ययोजना भी तैयार
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में देहरादून में विद्युत लाइनों की अंडरग्राउण्ड केबलिंग को लेकर ऊर्जा विभाग एवं जिलाधिकारी देहरादून के साथ महत्वपूर्ण बैठक की
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, 20 बिघा से अधिक प्लॉटिंग ध्वस्त, कई बहुमंजिला इमारतें सील
  • विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत
  • पंजाब नेशनल बैंक ने 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित
  • मसूरी की लाइफलाइन बनेगा आधुनिक सेतु, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
Sunday, May 10
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के वार्षिक अधिवेशन में विभिन्न राज्यों में एसजीआरआर ग्रुप के संचालित स्कूलों के 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
शिक्षा

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के वार्षिक अधिवेशन में विभिन्न राज्यों में एसजीआरआर ग्रुप के संचालित स्कूलों के 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJune 27, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

 आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के दौर में शिक्षकों को और अपडेट रहने की आवश्यता

देहरादून। स्कूली शिक्षा को सफल बनाने में प्रधानाचार्यों की महत्ती भूमिका है। शैक्षणिक नेतृत्व व वार्षिक शैक्षणिक योजना में प्रधानाचार्य का महत्वपूर्ण योगदान होता है। प्रधानाचार्य किसी भी स्कूल की योजना निर्धारण मे भी सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। प्रभावी शैक्षणिक नेतृत्वकर्ता के अंदर क्या मुख्य गुण-कौशल होने चाहिए, इन बिन्दुओं पर वार्षिक अधिवेशन में विस्तारपूर्वक मंथन हुआ। श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन द्वारा संचाचिल एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों के वार्षिक अधिकवेशन में वक्ताओं ने मुख्य रूप से इन बिन्दुओं को रेखांकित किया। प्रधानाचायर्रू एक शैक्षणिक नेतृत्वकर्ता विषय पर आधारित कार्यक्रम में प्रधानाचार्यों की भूमिका, जिम्मेदारी व नीति निर्धारण जैसे महत्वपूर्णं बिन्दुओं पर चर्चा हुई।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनीष अग्रवाल, क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई, विशिष्ट अतिथि वीना रावत आजीवन सदस्य एसजीआरआर एजुकेशन मिशन, विजय नौटियाल, अधिकृत हस्ताक्षरी प्रबन्धक, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन, विनय मोहन थपलियाल, शिक्षा अधिकारी, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन  मनोज जखमोला,  मुख्य वित्त नियंत्रक, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन, जी.एस. तोमर, शिक्षा अधिकारी, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन ने दीप प्रज्जवलित कर एवम् ब्रहमलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

वार्षिक अधिवेशन में उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली आदि राज्यों में संचालित एसजीआरआर स्कूलों के 100 से अधिक स्कूल प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूलों के लेखा विभाग, ईएसआईसी व ईपीएफ को और बेहतर बनाये जाने पर भी चर्चा हुई। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पटेल नगर के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। विजय नौटियाल, अधिकृत हस्ताक्षरी प्रबन्धक एसजीआरआर एजुकेशन मिशन ने स्वागत अभिभाषण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के टापर्स छात्र-छात्राओं व उनके प्रधानाचार्यों को विशेष रूप से बधाई दी।

         मुख्य अतिथि मनीष अग्रवाल, क्षेत्रीय अधिकारी देहरादून ने कहा कि वर्तमान परिवेश में अध्यापन का प्रारूप बदल चुका है। आर्टिफिशियल इंटेलेजेंस आने के बाद शिक्षाविदों के लिए भी एक चुनौती आई है। पुराने जमाने की तुलना में आज शिक्षक को और ज्यादा अपडेट रहने की जरूरत है। आज आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का दौर है। शिक्षकों को समय की मांग के अनुरूप निरंतर प्रशिक्षण और तकनीकी दक्षता प्राप्त करनी होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि छात्र, अभिभावक एवम् स्कूल के दृष्टिकोण में 10वीं के अंक एवम् परीक्षा परिणाम हमेशा ही महत्वपूर्ण रहे हैं, 10वीं के परिणाम महत्वपूर्ण हैं लेकिन यह परिणाम विद्यार्थी के  पूरे जीवन की दिशा दशा को तय करेेंगे यह भी पूरा सत्य नहीं है। शिक्षक छात्र-छात्राओं को इस तनाव से बाहर निकालने में मददगार बनें।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि, वीना रावत, आजीवन सदस्य, श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन ने कहा कि मिशन के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज कुशल प्रशासक के रूप में हम सभी के प्रेरणास्त्रोत हैं। यही कारण है कि एसजीआरआर के स्कूलों को सही दिशा प्राप्त होती है, स्कूल के प्रधानाचार्य शिक्षण प्रशासनिक कार्यों में सुगम समन्वय बनाकर प्रगतिशील कार्यों में अपना शत प्रतिशत योगदान दे पाते हैं।

कविता सिंह, प्रधानाचार्या, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, तालाब ने शैक्षणिक नेतृत्व व वार्षिक शैक्षणिक योजना के विषय मे जानकारी दी। संदीपना जायसवाल प्रधानाचार्या एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, बाॅम्बे बाग ने शैक्षणिक नेतृत्व में स्कूल के प्रधानाचार्या की भूमिका को विस्तारपूर्वक समझाया। डी.पी. विज्लवाण प्रधानाचार्य एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, झनकपुरी, गजरौला ने योग्यता आधारित शिक्षा और समग्र मूल्यांकन विषय पर ज्ञान साझा किया। मुख्य सलाहकार माननीय चेयरमैन डाॅ विपिन घिल्डियाल ने भी प्रधानाचार्यों को सम्बोधित किया व उनकी भूमिका को सराहा।  जी.एस. तौमर शिक्षा अधिकारी ने प्रभावी शैक्षणिक नेतृत्वकर्ता के रूप में प्रधानाचार्य में मुख्य कौशल और गुण क्या होने चाहिए के विषय पर व्याख्यान दिया।

 विनय मोहन थपलियाल ने स्कूलांे के लेखा विभाग व शिक्षकों एवम् कर्मचारियो हेतु ई.एस.आई.सी. व ई.पी.एफ. के प्रबंधन के साथ साथ स्कूल के संचालन के बारे में भी जानकारियां सांझा कीं। इसके उपरांत उत्तराखण्ड पर्वतीय और देहरादून क्षेत्र के एसजीआरआर पब्ल्कि स्कूलों, उत्तराखण्ड क्षेत्र से बाहर के स्कूलों के शिक्षा अधिकारियों व लेखा विभाग प्रमुुखों ने लेखा विभाग के विषयों पर विस्तृत मंत्रणा की। कार्यक्रम का समापन सुनील कोठारी, प्रधानाचार्य एसजीआरआर पब्लिक स्कूल ऋषिकेश ने धन्यवाद ज्ञापन से किया। कार्यक्रम में एसजीआरआर एजुकेशन मिशन से जुडे विभिन्न गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहेे।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
hindi news SCHOOL SGRR Uttarakhand
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

*हिमालय से साक्षात्कार करती चित्र प्रदर्शनी का शुभारम्भ दून पुस्तकालय में

May 1, 2026
Read More

ICSE की हाईस्कूल एवं ISC इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं: सीएम धामी

April 30, 2026
Read More

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में दो दिवसीय उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी में सजी विभिन्न पक्षियों की अनोखी दुनिया, छात्रों ने जाना प्रकृति का अनमोल खजाना

April 30, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023

उत्तराखण्ड में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे तो होगी कड़ी कार्रवाई

July 27, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील

May 8, 2026 उत्तराखण्ड

देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपनाते हुए…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड हॉस्पिटल का विधिवत लोकार्पण किया

May 8, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने आज पिथौरागढ़ में श्री सुरेंद्र वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में विकसित नई खेल सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया

May 8, 2026

मदर्स डे पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित

May 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील

May 8, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड हॉस्पिटल का विधिवत लोकार्पण किया

May 8, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने आज पिथौरागढ़ में श्री सुरेंद्र वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में विकसित नई खेल सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया

May 8, 2026
Most Popular

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.