Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • अंतर्विषयक शिक्षा, ट्रांसलेशनल रिसर्च और हेल्थकेयर इनोवेशन को मिलेगा नया आयाम
  • 12वीं कक्षा के छात्रों को कार्यशाला में पुलिस देगी यातायात के नियमों की जानकारी
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • एक माँ थी
  • अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार
  • ज्ञान के तेजमण्डल से आलोकित – श्री श्री स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी – श्रीमती मंजुलता
  • नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी
  • यूकड़ा की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा ही पहली प्राथमिकता- सीईओ डॉ आशीष चौहान
  • उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में आगामी मानसून सीजन को लेकर राज्य स्तरीय तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा
  • *विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील, अभियान आगे भी रहेगा जारी
Wednesday, May 13
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » पीएम मोदी ने इस मंदिर की आधारशिला साल 2018 में रखी थी–
धर्म

पीएम मोदी ने इस मंदिर की आधारशिला साल 2018 में रखी थी–

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarFebruary 21, 2024No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

पीएम मोदी ने इस मंदिर की आधारशिला 2018 में रखी थी। यूएई के मुस्लिम शासक शेख मोहम्मद बिन जायद ने हिंदू मंदिर के लिए भूमि दान की। अबू धाबी में बने इस मंदिर के लिए यूएई सरकार ने अगस्त 2015 में 13.5 एकड़ जमीन दी थी। इसके बाद 2019 में और 13.5 एकड़ जमीन तोहफे में दे दी। इस तरह कुल 27 एकड़ की जमीन मंदिर के लिए दी गई। मंदिर को बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था ने बनाया है। मंदिर के निर्माण पर 700 करोड़ रुपए खर्च हुए। अबूधाबी का यह मंदिर पश्चिम एशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है जिसमें एक साथ 10,000 लोग पूजा-पाठ कर सकेंगे। साथ ही इस मंदिर की एक विशेष बात यह‍ भी है कि मंदिर के दोनों ओर गंगा और यमुना का पवित्र जल बह रहा है। इसके लिए बड़े-बड़े कंटेनर में गंगा और यमुना के जल को भारत से ले जाया गया है। जिस ओर गंगा का जल बहता है वहां पर एक घाट के आकार का एम्फीथिएटर बनाया गया है। दुनिया भर में बीएपीएस संस्था के 1200 से ज्यादा मंदिर हैं। अहमदाबाद, दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर इसी संस्था ने बनाया है। इसके अलावा अमेरिका, अटलांटा, ऑकलैंड, लंदन, सिडनी में भी भव्य मंदिरों का निर्माण कराया है। अब आप इसी से अनुमान लगा सकते हैं कि भारत और यूएई की यह दोस्ती कितनी प्रागाढ़ हैं। बीते दो कार्यकाल में पीएम मोदी की यह सातवीं यात्रा थी। बीते आठ महीने में वह तीन बार दुबई की यात्रा कर चुके हैं। यूएई में बना यह तीसरा हिंदू मंदिर है, लेकिन भव्यता में यह दुनिया के चुनिंदा मंदिरों में शामिल है। यूएई में करीब 35 लाख भारतीय रहते हैं। यह देश की कुल जनसंख्या का 30% है और भारतीयों की तादाद यहां किसी भी दूसरे देश की तुलना में सबसे ज्यादा है। वहीं, रूस, सऊदी अरब और इराक के बाद यूएई भारत का चौथा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है।

मुस्लिम देश यूएई में अजान के साथ मंदिर में भी बजने लगे घंटे

14 फरवरी, बसंत पंचमी को 1 अरब 40 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का दिन रहा । लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार वो दिन आ ही गया, जब एक मुस्लिम देश यूएई में पहले भव्य मंदिर का उद्घाटन हुआ। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के अबु धाबी में हिंदू मंदिर का उद्घाटन कर पूजा-अर्चना की। इस ऐतिहासिक पल का भारत समेत तमाम दुनिया भर के देशों में सीधा प्रसारण किया गया। हिंदू मंदिर अब आम जनता और पर्यटकों के लिए भी खुल गया है। यूएई में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं। मंदिर के उद्घाटन के समय मौजूद हजारों की संख्या में भारत के लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए। यह न केवल देश में सांस्कृतिक विविधता को दिखाता है बल्कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच संबंध को भी मजबूती देने में काफी अहम योगदान देता है। मंदिर अपनी भव्यता से दुनियाभर के लोगों को आकर्षित कर रहा है। इस मंदिर के हर कोने में भारत की झलक देखने को मिलती है। अब अबु धाबी में मस्जिद से सुनाई देने वाली अजान के साथ मंदिर में भी घंटे बजना शुरू हो गए हैं। इस मौके पर अक्षय कुमार, विवेक ओबेरॉय और तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिलीप जोशी भी मंदिर दर्शन करने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर के उद्घाटन के बाद कहा कि यूएई ने इतिहास रच दिया है। इसमें वर्षों की मेहनत जुड़ी हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि जो यूएई अब तक बुर्ज खलीफा, फ्यूचर म्यूजियम, शेख जायद मस्जिद और अन्य हाईटेक इमारतों के लिए जाना जाता था, उसने अब अपनी पहचान में एक और सांस्कृतिक अध्याय जोड़ लिया है। पीएम मोदी ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मैं पहले अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर और अब अबू धाबी में इस मंदिर का साक्षी बना। आज वैश्विक संघर्षों और चुनौतियों के सामने विविधता में एकता का विचार हमें विश्वास देता है, मानवता में हमारे विश्वास को मजबूत करता है। इस मंदिर में आपको पग पग पर विविधता में विश्वास की झलक दिखेगी। हिंदू धर्म के साथ-साथ कुरान की कहानियां भी उकेरी गई हैं। मंदिर में प्रवेश करते ही वॉल ऑफ हार्मनी के दर्शन हुए थे। इसके बाद इस बिल्डिंग का इम्प्रेंसिव थ्री डी का अनुभव होगा, जिसे पारसी समाज ने शुरू करवाया है। लंगर की जिम्मेदारी के लिए सिख भाई आगे आए हैं। मंदिर के निर्माण में हर धर्म के लोगों ने काम किए हैं। मंदिर की सात मीनारें यूएई की 7 अमीरातों का प्रतीक है। यही भारतीयों का स्वभाव है। हम जहां जाते हैं वहां की संस्कृति मूल्यों को सम्मान भी देते हैं और आत्मसाध भी करते हैं। सबके सम्मान का यही भाव शेख मोहम्मद के जीवन में भी साफ दिखता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरे मित्र राष्ट्रपति जायद का विजन है ‘वी आर ऑल ब्रदर्स’। उन्होंने अबू धाबी में हाउस ऑफ अब्राहम फैमिली बनाई है। अबू धाबी में भगवान स्वामीनारायण का मंदिर विविधता में एकता के उस विचार को विस्तार दे रहा है। पीएम मोदी ने कहा परमात्मा ने जो शरीर दिया है उसका कण-कण सिर्फ और सिर्फ मां भारती के लिए है। 140 करोड़ देशवासी मेरे आराध्य देव हैं। अबू धाबी में इस मंदिर का साक्षी बना हूं। साथियों, हमारे वेदों ने कहा है कि एकम सत्य, विप्रा बहुधा वदंति अर्थात एक ही ईश्वर को एक ही सत्य को विद्वान लोग अलग-अलग तरह से बताते हैं। ये दर्शन भारत की मूल चेतना का हिस्सा है। इसलिए हम स्वभाव से ही न केवल सभी को स्वीकार करते हैं बल्कि सबका स्वागत भी करते हैं। हमें विविधता में बैर नहीं दिखता, विविधता ही विशेषता लगती है। पीएम मोदी ने कहा कि ये मंदिर पूरी दुनिया के लिए वैश्विक सौहार्द्र और एकता का प्रतीक बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर के निर्माण के लिए यूएई सरकार का आभार जताया। दुबई-अबू धाबी शेख जायेद हाइवे पर अल रहबा के पास बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था की ओर से निर्मित यह हिंदू मंदिर करीब 27 एकड़ जमीन पर बना है। यह मंदिर पश्चिम एशिया में आकार के हिसाब से सबसे बड़ा है। बता दें कि यूएई 7 अमीरातों के संघ से बनी है। इसमें अबू धाबी, अजमान, दुबई, फुजैराह, रास अल खैमा, शारजाह और उम्म अल क्वैन हैं। इस कारण इस मंदिर में सात शिखर में सात भारतीय देवी-देवता विराजमान हैं । मंदिर में सात गर्भगृह होंगे। हर देवी-देवता के मंदिर के बाहर उनसे संबंधित लीलाएं पत्थरों पर मूर्तियों से उकेरी गई हैं। जैसे राम मंदिर में- रामायण। कृष्ण मंदिर में- भागवतम्। भारतीय परंपरा के जानवर- गाय, हाथी, मोर के साथ अरब देश के ऊंट, रेगिस्तानी बकरी, बाज, फलों में अनानास और खजूर को भी दीवारों पर जगह दी गई है।

(लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार वो दिन आ ही गया, जब एक मुस्लिम देश यूएई में पहले भव्य मंदिर का उद्घाटन हुआ। 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई के अबु धाबी में हिंदू मंदिर का उद्घाटन कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर पीएम मोदी कहा कि यूएई ने इतिहास रच दिया है। मंदिर के उद्घाटन के समय मौजूद हजारों की संख्या में भारत के लोगों जय श्री राम के नारे लगाए। इस ऐतिहासिक पल का भारत समेत तमाम दुनिया भर के तमाम देशों में सीधा प्रसारण किया गया।दुबई-अबू धाबी शेख जायेद हाइवे पर अल रहबा के पास बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था की ओर से निर्मित यह हिंदू मंदिर करीब 27 एकड़ जमीन पर बना है। यह मंदिर पश्चिम एशिया में आकार के हिसाब से सबसे बड़ा है।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी हैं प्रासंगिक – मुख्यमंत्री

March 30, 2026
Read More

श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ाने पंजाब से पहुंची पैदल संगत

March 2, 2026
Read More

परमात्मा शिव मानव को देव समान बनने की दे रहे शिक्षा!

February 15, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023

उत्तराखण्ड में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे तो होगी कड़ी कार्रवाई

July 27, 2023
Don't Miss
शिक्षा

अंतर्विषयक शिक्षा, ट्रांसलेशनल रिसर्च और हेल्थकेयर इनोवेशन को मिलेगा नया आयाम

May 13, 2026 शिक्षा

यूपीईएस और एसजीआरआरयू ने एआई-संचालित स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए किया…

Read More

12वीं कक्षा के छात्रों को कार्यशाला में पुलिस देगी यातायात के नियमों की जानकारी

May 13, 2026

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम

May 12, 2026

एक माँ थी

May 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

अंतर्विषयक शिक्षा, ट्रांसलेशनल रिसर्च और हेल्थकेयर इनोवेशन को मिलेगा नया आयाम

May 13, 2026

12वीं कक्षा के छात्रों को कार्यशाला में पुलिस देगी यातायात के नियमों की जानकारी

May 13, 2026

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम

May 12, 2026
Most Popular

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.