कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के मुनी की रेती एवं तपोवन नगर निकाय में पर्यटन आधारित गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने तथा ट्रैफिक आवागमन को व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम निदेशक UUSDA एवं विभिन्न लाइन एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की।
बैठक में क्षेत्र में बढ़ती पर्यटन गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों की सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदमों पर मंथन किया गया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ ठोस कार्ययोजना तैयार कर व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए।
सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार क्षेत्र के संतुलित विकास और सुव्यवस्थित पर्यटन व्यवस्था के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।



