पूर्व डंप साइट को वैज्ञानिक व तकनीक आधारित MTS में किया गया विकसित, 140 मीट्रिक टन प्रतिदिन कचरा प्रबंधन की क्षमता

देहरादून।
नगर निगम देहरादून द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को आधुनिक और वैज्ञानिक स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। धोरन क्षेत्र में स्थापित Mechanized Transfer Station (MTS) का आज सफल ट्रायल रन संपन्न हुआ। जनवरी 2025 में प्रारंभ हुआ यह प्रोजेक्ट लगभग एक वर्ष में पूर्ण कर संचालन हेतु तैयार कर लिया गया है।
पूर्व में पारंपरिक कचरा डंपिंग के लिए उपयोग में लाई जाने वाली इस साइट को अब तकनीकी हस्तक्षेप, आधारभूत संरचना विकास एवं अत्याधुनिक यांत्रिक प्रणालियों की स्थापना के माध्यम से एक पूर्णतः वैज्ञानिक वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन में परिवर्तित कर दिया गया है। नई प्रणाली के तहत कचरे को जमीन पर डंप किए बिना सीधे कम्प्रेस्ड कैप्सूल में भरकर शीशमबाड़ा प्रोसेसिंग प्लांट भेजा जाएगा, जिससे ओपन डंपिंग व्यवस्था पूर्णतः समाप्त हो जाएगी।
वैज्ञानिक रूपांतरण के तहत किए गए प्रमुख कार्य
-
स्थल का वैज्ञानिक री-डेवलपमेंट एवं लेवलिंग कर नियंत्रित संचालन हेतु प्लेटफॉर्म निर्माण
-
Receiving Hopper आधारित मैकेनिकल डिस्चार्ज सिस्टम की स्थापना
-
दो हाई-प्रेशर Static Compaction Machines की स्थापना
-
सीलबंद कैप्सूल/कंटेनर आधारित ट्रांसफर मैकेनिज़्म लागू
-
“No Ground Dumping – Direct Mechanical Transfer” मॉडल पर संपूर्ण डिज़ाइन
-
Hook Loader आधारित सेकेंडरी ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम विकसित
-
पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप नियंत्रित एवं स्वच्छ संचालन अवसंरचना तैयार
नई प्रणाली कैसे करेगी कार्य
धोरन स्थित MTS पर संबंधित वार्डों से आने वाले डोर-टू-डोर कलेक्शन वाहन सीधे Receiving Hopper में कचरा डिस्चार्ज करेंगे। कचरे को जमीन पर नहीं गिराया जाएगा।
स्थापित Static Compaction Machines हाइड्रोलिक दबाव से कचरे का वॉल्यूम कम करेंगी, जिससे उच्च घनत्व (High Density) में ट्रांसफर संभव होगा। कम्प्रेस किया गया कचरा बिना मैनुअल हैंडलिंग के सीधे सीलबंद कैप्सूल में भरा जाएगा, जिन्हें Hook Loader वाहनों द्वारा शीशमबाड़ा प्रोसेसिंग प्लांट भेजा जाएगा।
क्षमता एवं कवरेज
-
संचालन क्षमता: 140 मीट्रिक टन प्रतिदिन
-
मशीनें: 2 Static Compaction Machines
-
लाभान्वित क्षेत्र: लगभग 25 वार्ड
-
सेकेंडरी ट्रांसपोर्टेशन: अधिक तेज, नियंत्रित एवं वैज्ञानिक
पहले और अब में अंतर
| पूर्व व्यवस्था | नई MTS व्यवस्था |
|---|---|
| कचरा खुले में डंप | ग्राउंड डंपिंग पूर्णतः समाप्त |
| मैनुअल हैंडलिंग | Fully Mechanized System |
| दुर्गंध व लीचेट की समस्या | Closed & Hygienic System |
| अधिक समय व जोखिम | तेज, सुरक्षित व नियंत्रित संचालन |
प्रमुख लाभ
-
ओपन डंपिंग समाप्त — स्वच्छता स्तर में सुधार
-
दुर्गंध, लीचेट एवं प्रदूषण पर नियंत्रण
-
कम ट्रिप में अधिक कचरे का परिवहन
-
संचालन लागत एवं समय में कमी
-
स्वच्छ सर्वेक्षण मानकों के अनुरूप आधुनिक प्रणाली
नगर निगम देहरादून की यह पहल शहर में Integrated & Scientific Solid Waste Management को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। MTS के संचालन से कचरा प्रबंधन प्रणाली पारंपरिक मॉडल से आगे बढ़कर पर्यावरण-अनुकूल, तकनीक आधारित एवं व्यवस्थित प्रणाली में परिवर्तित होगी, जिससे भविष्य में स्रोत पर पृथक्करण एवं प्रोसेसिंग दक्षता को और सुदृढ़ किया जा सकेगा।



