Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • नेपाल की त्रासदी पर भावुक हुईं मनीषा कोइराला, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से की मदद की अपील
  • ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगीः मदन कौशिक
  • IIT दिल्ली के साथ SGRRU का ऐतिहासिक MOU, उत्तराखंड की उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान
  • देहरादून में 511 ग्राम चरस के साथ अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार
  • ऋषिकेश के सुनियोजित विकास को धामी सरकार ने तेज की महायोजना की कवायद
  • शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 के राष्ट्रीय फाइनल के लिए 79 स्कूल शिक्षक चयनित
  • ‘मन की बात’ राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए करती है प्रेरित : सीएम धामी
  • भारी बरसात के बीच दून पुलिस की “नाईट स्ट्राइक”
  • नेपाल पर भारी पड़ा उत्तराखंड, कबड्डी में 59-41 से दर्ज की शानदार जीत
  • CM धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय का किया शिलान्यास
Monday, August 31
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » उत्तरांचल प्रेस क्लब ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
उत्तराखण्ड

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarMarch 1, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

IMG_2864 IMG_2860

उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आज होली मिलन समारोह हर्षाेल्लास के साथ आयोजित किया गया। रंगों, संगीत और आपसी सद्भाव से सराबोर इस आयोजन में सांस्कृतिक टीमों के लोक कलाकारों, क्लब सदस्यों व पत्रकारों ने विविध प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके साथ ही लक्की ड्रा व बंपर ड्रा का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैबिनेट मंत्री, गणेश जोशी एवं अति विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, उपाध्यक्ष (उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद) गीता राम गौड़, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ अग्रवाल, कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, भाजपा वरिष्ठ नेता जोगेन्द्र पुंडीर, दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा, सुविधा सुपरमार्केट के एमडी अनिल कुमार गुप्ता प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा एवं महामंत्री योगेश सेमवाल व कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

*कार्यक्रम में बच्चों को क्लब की ओर से उपहार वितरित किए गए, जिससे उत्सव का माहौल और भी खुशनुमा हो गया।*

लोक कलाकारों ने गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनपुरी और राजस्थानी गीतों की प्रस्तुतियों की जिससे कार्यक्रम का समा बांध दिया। सदस्य परिवार की ओर से वंदना अग्रवाल एवं उनके सुपुत्र रूद्राक्ष अग्रवाल ने होली नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सकारात्मक संवाद का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करते हैं।

अति विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रदेश की पत्रकारिता परंपरा का सशक्त केंद्र है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

अति विशिष्ट अतिथि गीता राम गौड़ ने कहा कि हमारी लोक संस्कृति और परंपराएं ही हमारी असली पहचान हैं। होली जैसे पर्व समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं।

अति विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि रंगों का यह त्योहार जीवन में नई उमंग और उत्साह लेकर आता है। उन्होंने प्रेस क्लब परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब सदैव सामाजिक एवं सांस्कृतिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह आपसी सौहार्द और संवाद को मजबूत करने का माध्यम है।

कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल एवं सदस्य योगेश शैली ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का समापन रंग-अबीर और पारंपरिक होली गीतों के साथ हर्षाेल्लासपूर्वक हुआ।

इस अवसर पर प्रेस क्लब सांस्कृतिक समिति की संयोजक मीना नेगी, प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सोबन सिंह गुसाईं, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा, संप्रेक्षक विजय जोशी, कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन लखेड़ा, वीरेन्द्र डंगवाल ‘पार्थ’, रश्मि खत्री, मनबर सिंह रावत, सुलोचना पयाल, मनोज जयाड़ा, ओम प्रकाश जोशी, हिमांशु जोशी आदि उपस्थित थे।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगीः मदन कौशिक

August 31, 2026
Read More

IIT दिल्ली के साथ SGRRU का ऐतिहासिक MOU, उत्तराखंड की उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान

August 30, 2026
Read More

देहरादून में 511 ग्राम चरस के साथ अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025

डीडीए के छात्र-छात्राओं ने की एनडीए-153 कोर्स के लिए रिपोर्टिंग

January 21, 2025
Don't Miss
दुनिया

नेपाल की त्रासदी पर भावुक हुईं मनीषा कोइराला, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से की मदद की अपील

August 31, 2026 दुनिया

काठमांडू में आयोजित ‘In Solidarity with Nepal’ कार्यक्रम में अभिनेत्री मनीषा कोइराला नेपाल में आई…

Read More

ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगीः मदन कौशिक

August 31, 2026

IIT दिल्ली के साथ SGRRU का ऐतिहासिक MOU, उत्तराखंड की उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान

August 30, 2026

देहरादून में 511 ग्राम चरस के साथ अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

नेपाल की त्रासदी पर भावुक हुईं मनीषा कोइराला, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से की मदद की अपील

August 31, 2026

ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगीः मदन कौशिक

August 31, 2026

IIT दिल्ली के साथ SGRRU का ऐतिहासिक MOU, उत्तराखंड की उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान

August 30, 2026
Most Popular

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.