देहरादून: कर्मा वेलफेयर सोसायटी और देवभूमि ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।
शिविर में चिकित्सकों, समाजसेवियों, युवाओं और संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान करीब 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र और स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. मुकुल वर्मा ने कहा कि नियमित रक्तदान से किसी भी मरीज को रक्त के अभाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, कर्मा वेलफेयर सोसायटी के निदेशक रविन्द्र सिंह ने कहा कि संस्था भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित करती रहेगी।
देवभूमि ब्लड सेंटर के प्रमुख डॉ. अमित चंद्रा ने स्वैच्छिक रक्तदान को स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी बताते हुए सभी रक्तदाताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की गई।
Tags:
#Dehradun #BloodDonation #KarmaWelfareSociety #DevbhoomiBloodCentre #VoluntaryBloodDonation #Uttarakhand #HealthNews #SocialService #HindiNews #DehradunNews



