Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • श्री देव सुमन के बलिदान दिवस पर छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, नालापानी इंटर कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण
  • सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री
  • नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे के नेतृत्व में सप्ताहभर चले अभियान का समापन, स्कूलों में दिलाई गई स्वच्छता की शपथ
  • उत्तराखंड में GST कलेक्शन ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में SGST संग्रहण 24% बढ़ा
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में 3 व्यावसायिक भवन सील
  • यूपीसीएल-पिटकुल के बीच समन्वय को नई रफ्तार, लंबित मामलों के समाधान पर बनी रणनीति
  • सेंट कबीर एकेडमी में लोक संस्कृति की रंगारंग झलक, इंटर-हाउस फोक डांस प्रतियोगिता में ब्लू हाउस का दबदबा
  • एसजीआरआरयू में हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म शिक्षा को नई उड़ान, अत्याधुनिक भवन का शुभारंभ
  • डालनवाला में नकबजनी का खुलासा, चोरी की लाइसेंसी रिवॉल्वर समेत शातिर चोर गिरफ्तार
  • UTU पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, तकनीकी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंका
Sunday, July 26
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » डालनवाला में नकबजनी का खुलासा, चोरी की लाइसेंसी रिवॉल्वर समेत शातिर चोर गिरफ्तार
उत्तराखण्ड

डालनवाला में नकबजनी का खुलासा, चोरी की लाइसेंसी रिवॉल्वर समेत शातिर चोर गिरफ्तार

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJuly 25, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

*”ऑपरेशन प्रहार”*

*कोतवाली डालनवाला* 

*एसएसपी देहरादून के कुशल नेतृत्व में अपराधियों पर कसता दून पुलिस का शिकंजा* 

*डालनवाला क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा* 

*घटना को अंजाम देने वाले शातिर नकबजन को पुलिस ने किया गिरफ्तार* 

*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गयी वादी की लाइसेंसी रिवाल्वर व कारतूस हुए बरामद* 

*गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदी, जिसके विरूद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामलों के 10 अभियोग हैं पंजीकृत* 

 दिनांक 24-07-2026 को वादी श्री शैलेन्द्र सिंह त्यागी पुत्र स्व0 श्री हरिराम सिंह त्यागी निवासी- 27-46/1 इन्दर रोड, डालनवाला द्वारा कोतवाली डालनवाला पर आकर तहरीर दी गयी कि वे  अपने निजी काम से घर से बाहर गये हुए थे, दिनांक 23-07-26 को जब वे अपने घर वापस आये तो उन्होने देखा कि उनके घर की अलमारी का सेफ टूटा हुआ था तथा सेफ से उनकी लाईसेंसी रिवाल्वर तथा कारतूस व सैफ में रखी हुई नगदी गायब थी, जिन्हें किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0स0- 116/2026 पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली डालनवाला पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये, निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। 

 दिनांक – 24/07/2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान बलबीर रोड पानी की टंकी निकट रैन बसेरा के पास मोहिनी रोड की तरफ से नदी के किनारे बने रास्ते पर एक व्यक्ति बलबीर रोड की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर वापस पीछे मुड़कर भागने लगा, संदिग्धता के आधार पर पुलिस द्वारा उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर अपना नाम हसनैन उर्फ राजा बताया गया, अभियुक्त की तलाशी में उसके पास से से स्वदेशी रिवाल्वर तथा 10 जिंदा कारतूस बरामद हुये, बरामद रिवॉल्वर के संबंध में पूछताछ में अभियुक्त द्वारा उसे इंदर रोड स्थित एक घर से चोरी करना बताया गया, जिस पर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। 

पूछताछ में अभियुक्त हसनैन उर्फ राजा द्वारा बताया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त घटना में उसे घर से रिवाल्वर, जिंदा कारतूस व कुछ नगदी मिली थी। घटना में प्राप्त नगदी को अभियुक्त द्वारा नशे की पूर्ति में खर्च कर दिया तथा रिवाल्वर और कारतूस से लोगों को डराने-धमकाने के लिए उसे अपने पास रखा लिया था। आज भी अभियुक्त चोरी की किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। 

अभियुक्त पूर्व में भी चोरी व अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है, जिसके विरूद्ध पूर्व में आपराधिक घटनाओं के 10 अभियोग पंजीकृत हैं।  

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* 

हसनैन उर्फ राजा पुत्र स्व० गुलाम अहमद निवासी- निकट निर्मला बर्तन स्टोर महौल्ला, भगत सिंह कॉलोनी, थाना डालनवाला जिला देहरादून उम्र 24 वर्ष

*बरामदगी  :-*

1-  01 स्वदेशी रिवाल्वर (लाइसेंसी)
2-  जिंदा कारतूस – 10 

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त हसनैन:* 

1- मु0अ0सं0- 20/2018 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट थाना नेहरू कालोनी,
2- मु0अ0सं0- 445/2018 धारा- 380/411 भादवि थाना कोतवाली नगर देहरादून
3- मु0अ0सं0- 148/2019 धारा- 8/21 NDPS ACT थाना नेहरू कालोनी
4- मु0अ0सं0- 97/2019 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट थाना राजपुर
5- मु0अ0सं0- 36/2021 धारा- 380/457/411 भादवि थाना डालनवाला,
6- मु0अ0सं0- 514/2021 धारा- 379/411 भादवि थाना नेहरू कालोनी
7- मु0अ0सं0- 272/2022 धारा- 4/25 आर्म्स एक्ट थाना डालनवाला,
8- मु0अ0सं0- 98/2023 धारा- 380/457/411 भादवि थाना डालनवाला
9- मु0अ0सं0- 131/2024 धारा- 380/454/34/411 भादवि थाना डालनवाला
10- मु0अ0सं0- 132/2024 धारा- 8/20 NDPS ACT  थाना डालनवाला

*पुलिस टीम*

1- निरी० नरेन्द्र सिंह गहलावत, प्रभारी निरीक्षक डालनवाला
2- उ0नि0 अश्वनी बलूनी, चौकी प्रभारी आराघर,
3- का0 विजय सिंह,
4- का0 आदित्य राठी,

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

श्री देव सुमन के बलिदान दिवस पर छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, नालापानी इंटर कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण

July 25, 2026
Read More

सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

July 25, 2026
Read More

नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे के नेतृत्व में सप्ताहभर चले अभियान का समापन, स्कूलों में दिलाई गई स्वच्छता की शपथ

July 25, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025

डीडीए के छात्र-छात्राओं ने की एनडीए-153 कोर्स के लिए रिपोर्टिंग

January 21, 2025
Don't Miss
उत्तराखण्ड

श्री देव सुमन के बलिदान दिवस पर छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, नालापानी इंटर कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण

July 25, 2026 उत्तराखण्ड

आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को श्री देव सुमन ज़ी के बलिदान दिवस के सुअवसर…

Read More

सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

July 25, 2026

नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे के नेतृत्व में सप्ताहभर चले अभियान का समापन, स्कूलों में दिलाई गई स्वच्छता की शपथ

July 25, 2026

उत्तराखंड में GST कलेक्शन ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में SGST संग्रहण 24% बढ़ा

July 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

श्री देव सुमन के बलिदान दिवस पर छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, नालापानी इंटर कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण

July 25, 2026

सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान एवं कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

July 25, 2026

नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे के नेतृत्व में सप्ताहभर चले अभियान का समापन, स्कूलों में दिलाई गई स्वच्छता की शपथ

July 25, 2026
Most Popular

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.