*प्रेस नोट*
*मीडिया सेल देहरादून*
*दिनांक – 27/07/2026*
*कोतवाली पटेलनगर*
दिनाँक 26-07-2026 को वादी मौ0 जावेद निवासी लोहियानगर पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से उनके 02 स्मार्ट फोन चोरी कर लिये हैं। तहरीर के आधार कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 465/2026 धारा: 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये, निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/ पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनाँक 27-07-2026 को घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सतवीर सिंह उर्फ मलाई को चक्की टोला वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से उक्त घटना में चोरी किये गये 02 स्मार्ट फोन बरामद किये गये।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये अभियुक्त द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी किये गये मोबाइल फोनों को किसी को बेचने की फिराक में था, इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी व अन्य आपराधिक मामलों में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में 07 अभियोग पंजीकृत हैं।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
सतवीर सिंह उर्फ मलाई पुत्र मुख्तियार निवासी 292 चमनपुरी, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 32 वर्ष
*बरामदगी:*
01: घटना में चोरी किये गये अलग-अलग कम्पनियों के 02 स्मार्ट फोन
*आपराधिक इतिहास:*
1-मु0अ0सं0-618/2026 धारा 392/411 भादवि कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून
2-मु0अ0सं0-429/2021 धारा 25/4 आर्म्स अधिनियम कोतवाली पटेलनगर देहरादून
3-मु0अ0सं0-116/2018 धार 25/4 आर्म्स अधिनियम कोतवाली पटेलनगर देहरादून
4-मु0अ0सं0-18/2016 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली पटेलनगर देहरादून
5-मु0अ0सं0-208/2014 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली पटेलनगर देहरादून
6-मु0अ0सं0-27/2014 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली पटेलनगर देहरादून
7-मु0अ0सं0-351/2013 धारा 323/504/506 भादवि कोतवाली पटेलनगर देहरादून
*पुलिस टीम:-*
1-उ0नि0 प्रवीँण सिंह पुण्डीर, चौकी प्रभारी बाजार
2-उ0नि0 ओमवीर सिंह
3-हे0का0 सुशील कुमार
4-का0 प्रवीण कुमार



