देहरादून। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले ‘एट होम’ रिसेप्शन के लिए उत्तराखंड की गर्विता भाकुनी का चयन हुआ है। अल्मोड़ा निवासी गर्विता देशभर से चुने गए पांच युवा आपदा मित्र कैडेट्स में शामिल हैं और समारोह में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
गर्विता एनसीसी की युवा आपदा मित्र कैडेट हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य के युवाओं की सेवा भावना, अनुशासन और आपदा प्रबंधन के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आपदा संवेदनशील राज्य में प्रशिक्षित युवाओं का मजबूत नेटवर्क राहत और बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाएगा।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि एनडीएमए के सहयोग से संचालित युवा आपदा मित्र योजना के तहत उत्तराखंड में 4,310 युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिनमें से करीब 2,700 प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।
गर्विता भाकुनी ने कहा कि राष्ट्रपति भवन में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है और वह भविष्य में भी आपदा प्रबंधन एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करती रहेंगी।
टैग्स:
#GarvitaBhakuni #Almora #PresidentHouse #AtHomeReception #IndependenceDay #YoungAapdaMitra #NCC #NDMA #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #DisasterManagement #PahadKiKhabar



