भारतीय सेना के लांस नायक और हरिद्वार के रुड़की निवासी शुभम जुयाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (ग्लासगो) की पैरा एथलेटिक्स स्पर्धा में रजत पदक जीतकर उत्तराखंड और देश का गौरव बढ़ाया है। भीषण सड़क हादसे में एक पैर गंवाने के बावजूद उन्होंने अपने अदम्य साहस, अनुशासन और मजबूत इरादों के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।
उनकी इस सफलता पर हरिद्वार सांसद ने शुभम जुयाल को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि हर युवा के लिए साहस, संघर्ष और संकल्प की प्रेरणा है। उन्होंने माँ गंगा से शुभम के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करते हुए कहा कि ऐसे वीर खिलाड़ी पूरे देश का मान बढ़ाते हैं।
टैग्स:
#ShubhamJuyal #CommonwealthGames2026 #ParaAthletics #Haridwar #Uttarakhand



