श्री महंत इंदिरेश अस्पताल एवं एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग को एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया (ABSI) के नॉर्थ ज़ोन का डायरेक्टर (एजुकेशन) चुना गया है। वह वर्ष 2026 से 2028 तक इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करेंगे।
यह राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी उन्हें ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी, चिकित्सा शिक्षा, क्लीनिकल प्रशिक्षण और शोध के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सौंपी गई है। अपने नए पद पर डॉ. गर्ग उत्तर भारत में शैक्षणिक कार्यक्रमों, विशेषज्ञ प्रशिक्षण, अकादमिक सहयोग और वैज्ञानिक शोध आधारित ब्रेस्ट कैंसर उपचार को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करेंगे।
इस उपलब्धि पर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के अध्यक्ष श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने डॉ. गर्ग को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान एसजीआरआर समूह के लिए गर्व का विषय है और इससे संस्थान की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक पहचान और मजबूत होगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि महिलाओं में सबसे अधिक पाए जाने वाले कैंसर के रूप में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, समय पर जांच और बेहतर उपचार व्यवस्था को बढ़ावा देने में डॉ. गर्ग की नई भूमिका महत्वपूर्ण योगदान देगी। खासकर उत्तराखंड सहित उत्तर भारत में इससे चिकित्सा प्रशिक्षण और मरीजों की देखभाल को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
Tags:
#DrPankajGarg #SGRR #ShriMahantIndireshHospital #ABSI #BreastCancer #MedicalEducation #Dehradun #HealthNews



