देहरादून। देवप्रयाग–पौड़ी मार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों का त्वरित और समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को आवश्यकता पड़ने पर एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने की व्यवस्था भी की जाए।
मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।
Tags:
#Devprayag #Pauri #RoadAccident #Uttarakhand #PushkarSinghDhami #CMDhami #BreakingNews #UttarakhandNews #RoadSafety #DehradunNews



