देहरादून। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 14 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की है।
इनमें 8 कार्मिकों का चयन सेवा के आधार पर और 6 का चयन विशिष्ट कार्यों के लिए किया गया है।
सेवा के आधार पर चयनित कार्मिक:
नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक साइबर/एसटीएफ; रेवाधर मठपाल, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस दूरसंचार; भास्कर लाल शाह, पुलिस उपाधीक्षक; त्रिवेन्द्र सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक चमोली; मनीष जस्वाल, पुलिस उपाधीक्षक; गिरीधर सिंह रावत एवं मोहम्मद यासीन, निरीक्षक; तथा दिनेश चन्द्र, गुल्मनायक 40वीं वाहिनी पीएसी।
विशिष्ट कार्य के लिए चयनित कार्मिक:
स्वर्गीय मनोज मनराल, निरीक्षक एलआईयू देहरादून (मरणोपरान्त); स्वर्गीय विनोद कुमार, उपनिरीक्षक टिहरी गढ़वाल (मरणोपरान्त); सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक; नवनीत सिंह, एसएसपी हरिद्वार; शान्तनु पराशर, अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम थाना देहरादून; तथा मनोज असवाल, पुलिस उपाधीक्षक अभिसूचना।
मुख्यमंत्री धामी ने सभी पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाभाव का सम्मान है। उन्होंने कहा कि इससे पूरे पुलिस बल को अपने दायित्वों का और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा मिलेगी।
#UttarakhandPolice #IndependenceDay2026 #CMDhami #PoliceMedal #UttarakhandNews #Dehradun #PoliceAwards




