
देहरादून। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, पुलिसकर्मियों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने 2035 तक विकसित उत्तराखंड के निर्माण का लक्ष्य दोहराते हुए कनेक्टिविटी, पर्यटन, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, खेल और स्वरोजगार को प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है।
सीएम की 7 बड़ी घोषणाएं:
- चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क।
- प्रदेश में पहला युवा आयोग स्थापित होगा।
- सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को स्वरोजगार के लिए अतिरिक्त सहायता।
- वर्ग-3 व वर्ग-4 भूमि के विनियमितीकरण की समय-सीमा बढ़ाकर भूमिधरी अधिकार।
- प्रधानमंत्री आवास योजना में राज्यांश ₹50 हजार से बढ़ाकर ₹75 हजार।
- 18-30 वर्ष के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजना।
- बहादुर बच्चों के लिए इसी वर्ष से ‘बाल वीरता पुरस्कार’ शुरू होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प ऐसा उत्तराखंड बनाना है, जहां विकास के साथ विरासत, रोजगार के साथ पलायन का समाधान और आधुनिकता के साथ संस्कृति एवं पहचान मजबूत हो।
#IndependenceDay #PushkarSinghDhami #DevelopedUttarakhand #UttarakhandNews #YouthEmpowerment



