संपूर्ण विश्व को सत्य, अहिंसा और करुणा का पथ दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें कोटिशः नमन किया।
सीएम धामी ने कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी और मानवता के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उनके विचारों ने न केवल भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, बल्कि पूरी दुनिया को शांति, सद्भाव और मानव कल्याण का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन और आदर्श आज भी हमें सत्य के मार्ग पर अडिग रहते हुए समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करता है।




