मसूरी, 09 नवंबर। उत्तराखण्ड के 26वें राज्य स्थापना दिवस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नगर पालिका परिषद मसूरी के टाउन हॉल में आयोजित समारोह में शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों और आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने राज्य निर्माण में उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन किया।
गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी की छह प्रमुख सड़कों के नाम राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर रखने की दिशा में जल्द कार्य किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को याद रख सकें। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के राज्य निर्माण में योगदान को भी याद किया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड ने 26 वर्षों में विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की गई है और सरकार राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, ज्योति कोटिया, देवी गोदियाल, मोहन पेटवाल और एसडीएम राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
#UttarakhandFoundationDay #GaneshJoshi #StatehoodDay #Mussoorie #UttarakhandNews




