Author: Pahad ki Khabar

आईएसबीटी परिसर में होगी व्यापक सुधार योजना, पहाड़ी शैली में बनेंगे कियोस्क नए सिरे से होगी दुकानों की टेंडर प्रक्रिया, जलभराव और ई-चार्जिंग की व्यवस्था को भी मिलेगी प्राथमिकता ठेकेदारों की संख्या पर नियंत्रण, आवासीय योजनाओं में पार्किंग सुधार और किराया नीति पर भी लिए अहम निर्णय आज दिनांक 17 मई 2025 को मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी द्वारा एक महत्वपूर्ण विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा कई अहम निर्णय लिए गए। उपाध्यक्ष महोदय ने निर्देशित किया कि आईएसबीटी परिसर में स्थित सभी कियोस्कों…

Read More

उदयन शालिनी फैलोशिप कार्यक्रम, देहरादून चैप्टर ने सार्वजनिक प्रशासन और शासन में डिजिटल अनुप्रयोग पर एक कार्यशाला सफलतापूर्वक आयोजित की, जिसका उद्देश्य छात्राओं को उभरती प्रौद्योगिकियों और शासन में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक करना था। मुख्य वक्ता के रूप में विनोद कुमार तनेजा, वरिष्ठ निदेशक (आईटी), लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी ने कार्यशाला को संबोधित किया। मुख्य वक्ता विनोद तनेजा ने अपने संबोधन में इस बात पर विस्तार से प्रकाश डाला कि आज के दौर में किस प्रकार सूचना प्रौद्योगिकी को सार्वजनिक प्रशासन और शासकीय कार्यों में एकीकृत किया जा रहा है । उन्होंने इसकी बढ़ती…

Read More

देहरादून: पाकिस्तान के अंदर 100 किलोमीटर घुसकर आतंकवादियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त करने की भारत की तीनों सेना की संयुक्त कार्रवाई पर देश भर में लोग खुशी का इजहार कर रहे हैं। इस सर्जिकल ऑपरेशन ने आतंक के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया और देश भर में एकजुटता की लहर दौड़ा दी। लोगों द्वारा सेना की इस कार्रवाई को दिल खोलकर सराहा जा रहा है। आतंकियों के हमले से देश वासियों पर जो जख्म बने थे, रात की सैन्य कार्रवाई ने उस पर मरहम लगाने का काम किया है। बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ सह-संयोजक एवम प्रवक्ता पैनिलिस्ट उत्तराखण्ड सीए राजेश्वर…

Read More

उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) द्वारा सीआईएमएस, देहरादून में स्थापित किए गए यूसर्क एग्रो इकोलॉजी इंटरप्रैन्योरशिप डेवलपमेंट सेन्टर के अंतर्गत “प्लांट टिश्यू कल्चर, मशरूम स्पाॅन प्रोडक्शन एवं वर्मी कंपोस्ट” विषय पर आयोजित 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल सपामन हो गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. जे. एम. एस. राणा ने यूसर्क की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को नई तकनीकों से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने सभी…

Read More

(भारतीय रिजर्व बैंक ने 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को खुद का बैंक अकाउंट खोलने और चलाने की इजाजत दी है। वे सेविंग और टर्म डिपॉजिट अकाउंट रख सकेंगे, साथ ही एटीएम, नेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं। आरबीआई ने कॉमर्शियल बैंकों और सहकारी बैंकों को जारी एक सर्कुलर में कहा कि किसी भी आयु के नाबालिगों को अपने प्राकृतिक या कानूनी अभिभावक के माध्यम से सेविंग और फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट खोलने और ऑपरेट करने की अनुमति दी जा सकती है। जब बच्चा 18 साल का हो जाएगा तो बैंक को उससे नए साइन लेने होंगे।…

Read More

-मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण में संयुक्त सचिव के पद पर पीसीएस अधिकारी श्री गौरव चटवाल की हुई तैनाती -सेक्टर 1 से लेकर 12 तक में व्यावसायिक भवनों की सुनवाई के सौंपा गया है दायित्व पीसीएस अधिकारी श्री गौरव चटवाल ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण में रिक्त चल रहे संयुक्त सचिव के पद पर पदभार ग्रहण कर लिया है। उपाध्यक्ष महोदय ने उन्हें सेक्टर एक से लेकर 12 तक में व्यावसायिक वादों की सुनवाई का दायित्व सौंपा है।गौरतलब है कि प्राधिकरण में विगत कुछ समय से संयुक्त सचिव पद पर किसी अधिकारी की तैनाती नहीं होने के कारण संबंधित सेक्टर्स के…

Read More

(बीआर गवई देश के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे। भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने आधिकारिक तौर पर जस्टिस गवई को अपना उत्तराधिकारी बनाने की सिफारिश की है। उनके नाम को मंजूरी के लिए केंद्रीय कानून मंत्रालय को भेज दिया है। वह 14 मई को शपथ लेंगे। बीआर गवई अनुसूचित जाति से आने वाले दूसरे चीफ जस्टिस होंगे, उनके पहले सीजेआई केजी बालाकृष्णन भी अनुसूचित जाति के थे।उनके पिता दिवंगत आरएस गवई एक राजनेता थे। उन्होंने महाराष्ट्र में राजनीति करने के लिए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (गवई) नाम की पार्टी बनाई थी। वे आरएस गवई के बेटे हैं जो बिहार…

Read More

उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का रिजल्ट किया जारी। इस बार उत्तराखंड बोर्ड ने रिजल्ट पिछले वर्षों की अपेक्षा सबसे जल्दी जारी किया । हाईस्कूल का कुल पास फीसदी 90.77 फीसदी रहा । इसमें 93.25 प्रतिशत छात्राएं जबकि 88.20 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।12वीं का टोटल पास फीसदी 83.23 फीसदी रहा है। इसमें 86.20 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुईं जबकि 83.23 फीसदी छात्र पास हुए। 12वीं में राजकीय इंटर कॉलेज भदासी देहरादून की छात्रा अनुष्का राणा ने इंटर में टॉप किया है। हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह चौहान और नैनीताल के जतिन जोशी ने 99.20 अंक पाकर संयुक्त…

Read More

इसी अभियान के तहत आज रुद्रपुर पहुंचे श्री अभिनव थापर का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से शॉल व फूल मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया। श्री थापर ने पार्टी कार्यकर्ताओं,वरिष्ट नेताओ, निकाय चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के साथ एक विस्तृत बैठक कर व्यापक चर्चा करने के बाद श्री थापर ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा ” कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने यह विस्तृत ट्रेनिंग कार्यक्रम ” मेरा वोट मेरा अधिकार ” की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी गठित की है, मेरा वोट – मेरा अधिकार का कांग्रेस पूरे प्रदेश में विस्तृत चरणबद्ध अभियान चलायेगी 14 अप्रैल 2025 को इस…

Read More

बांध सुरक्षा में संस्थागत पहल हेतु उत्कृष्टता” श्रेणी में यूजेवीएन को पुरस्कार यूजेवीएन लिमिटेड को जल संसाधन संरक्षण एवं प्रबंधन में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रतिष्ठित वाटर डाइजेस्ट वर्ल्ड वाटर अवार्ड 2024-25 प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार केंद्रीय जल आयोग तथा विश्व बैंक की सहायता से संचालित बांध पुनर्वास एवं सुधार परियोजना के अंतर्गत बांधों व बैराजों की सुरक्षा एवं पुनर्वास हेतु किए गए बेहतरीन कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने बताया कि यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में माननीय केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी…

Read More