Author: Pahad ki Khabar

यूजीवीएन लिमिटेड की 118 वर्ष पुरानी गलोगी लघु जल विद्युत परियोजना द्वारा स्थापना के बाद से अब तक का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी के पास स्थित यूजेवीएन लिमिटेड की गलोगी जल विद्युत परियोजना द्वारा एक शताब्दी से भी अधिक के अपनी स्थापनाकाल के बाद से अब तक का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए यूजीवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने बताया कि जनपद देहरादून में मसूरी मार्ग पर क्यारकुली व भट्टा गांव के बीच स्थित 3.50 मेगावाट स्थापित क्षमता की गलोगी जल विद्युत परियोजना द्वारा वित्तीय…

Read More

उत्तराखण्ड में सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू किये जाने पर इन्वर्टिस विश्वविद्यालय द्वारा सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में यूसीसी की ऐतिहासिक पहल को साकार करने में उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता का महत्वपूर्ण योगदान है। समान नागरिक संहिता का उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के लिए एक समान और न्याय संगत कानून व्यवस्था सुनिश्चित करना है। यूसीसी के लागू होने से राज्य के नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त होने के साथ ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। अब किसी भी महिला को उत्तराधिकार या संपत्ति के अधिकार में…

Read More

दिल्ली स्थित यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 27 मार्च से 30 मार्च 2025 तक आयोजित की जा रही प्रथम राष्ट्रीय पैरा लाॅन-बाॅल चैंपियनशिप 2025 में आज का दिन उत्तराखंड के लिए उपलब्धि भरा रहा। उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांग खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया। देशभर से आए विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों के बीच इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का लोहा मनवाते हुए कई पदक अपने नाम किए।उत्तराखंड की नीलिमा राय, खुशी मंडल और सोवेंद्र सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का…

Read More

(म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार 28 मार्च दोपहर 11:50 बजे 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। म्यांमार और थाईलैंड में यह 200 साल का सबसे बड़ा भूकंप है। भयंकर भूकंप ने एक झटके में हजारों लोगों की जान ले ली। दोनों देशों में भारी नुकसान हुआ है। कई इमारतें, पुल ध्वस्त हो गए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, इस भूकंप से होने वाली मौतों की आशंका को रेड कैटेगरी में रखा गया है। इस कैटेगरी में 10 हजार से 1 लाख मौतें तक हो सकती हैं, जिसकी संभावना 34% यानी सबसे ज्यादा है। भारी तबाही के चलते म्यांमार के 6 राज्यों…

Read More

श्री राजराजेश्वरी पब्लिक स्कूल, नथुवा वाला, देहरादून में एक विशेष ट्रांसफॉर्मेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसका संचालन सुप्रसिद्ध एनएलपी प्रैक्टिशनर, लेखक, प्रशिक्षक एवं ट्रांसफॉर्मेशनल कोच श्री प्रमोद शर्मा ने किया। यह सत्र तीन घंटे चला, जिसमें विद्यालय के 15 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला में भावनात्मक बोझ को छोड़ना, आंतरिक आलोचक से सामना करना, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को संतुलित बनाए रखना, और चरम प्रदर्शन (Peak Performance) के सात प्रभावी उपाय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। श्री शर्मा ने शिक्षा का एक नया सूत्र E = MC² प्रस्तुत किया, जिसमें E का अर्थ Education, M का…

Read More

(धामी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के 3 साल पूरे किए। अपनी सरकार के तीन साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं । शनिवार को देहरादून में जब मुख्यमंत्री धामी अपनी सरकार की तीन साल की उपलब्धियां गिना रहे थे जब उनके चेहरे पर आत्मविश्वास के भाव थे । समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून और सख्त भू कानून जैसे ऐतिहासिक एवं साहसिक कदम उठाए। जनता ने न केवल सरकार के फैसलों को सराहा, बल्कि समय समय पर उप चुनाव, निकायों में इन पर सहमति की मुहर तक लगाई।…

Read More

(इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर फंसे एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद बुधवार, 19 मार्च को धरती पर लौटे। हालांकि पहले इन दोनों को ही धरती पर वापस लाने की नासा ने काफी कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली तो स्पेसएक्स ने यह जिम्मेदारी ली। हर कोई सुनीता की जल्द से जल्द धरती पर वापसी का इंतजार कर रहा था । सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 19 मार्च को धरती पर लौटे।सुनीता और बुच बोइंग 6 जून 2024 को नासा के 8 दिन के जॉइंट ‘क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन’ पर स्पेस स्टेशन गए थे, लेकिन स्टारलाइनर के थ्रस्टर…

Read More

हरिद्वार के वंदना कटारिया इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप की ट्राफी का अनावरण मुख्य अतिथि भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव राजीव मेहता द्वारा उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डी.के. सिंह, उत्तराखंड कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेश जोशी, सचिव चेतन जोशी आदि की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप की शुरुआत कबड्डी के खेल को एक नया आयाम देने तथा युवा कबड्डी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा सामने लाने के एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। इसका वर्तमान संस्करण 6 मार्च 2025 से हरिद्वार के वंदना कटारिया इंडोर स्टेडियम…

Read More

जल्द ही चुनाव आयोग और आधार तैयार करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के तकनीक विशेषज्ञ इस पर काम करेंगे। हाल ही में डुप्लीकेट वोटर कार्ड को लेकर उठे विवाद की पृष्ठभूमि में ये फैसले लिए गए हैं। विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने अलग-अलग राज्यों में नागरिकों को दिए गए एक जैसे वोटर कार्ड नंबर पर चिंता जताई और चुनाव आयोग पर बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए वोटर लिस्ट में हेराफेरी करने का आरोप लगाया । वोटर कार्ड के आधार से जुड़ने पर मतदाता सूची से जुड़ी गड़बड़ियां खत्म होगी। मतदाताओं की एक प्रमाणित सूची देश के सामने…

Read More

केंद्रीय विद्युत एवं सिंचाई बोर्ड द्वारा आज दिनांक 21 मार्च 2025 को स्कोप सेंटर, नई दिल्ली में सीबीआईपी दिवस का आयोजन किया गया तथा इस अवसर पर जल संसाधन, ऊर्जा तथा गैर पारंपरिक ऊर्जा क्षेत्र में कार्य कर रहे विभागों तथा पेशेवरों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के आधार पर पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इसी क्रम में यूजेवीएन लिमिटेड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी में स्थित 90 मेगावाट क्षमता के तिलोथ विद्युत गृह को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली जल विद्युत परियोजना (Best Performing Hydro Power Project) का पुरस्कार प्रदान किया गया। यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने अध्यक्ष,…

Read More