जनपद ऊधम सिंह नगर के विकासखंड खटीमा अंतर्गत ग्राम पंचायत श्रीपुर बिचवा में मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक विस्तृत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गीता धामी उपस्थित रहीं और उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया। अपने संबोधन में गीता धामी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना के माध्यम से न केवल आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के अवसर भी बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से…
Author: Pahad ki Khabar
देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर (देहरादून) में आयोजित 56वें अमर शहीद वीर खड़क बहादुर बिष्ट मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवसेना प्रमुख उत्तराखंड श्री गौरव कुमार जी रहें ,इस अवसर पर श्री गौरव कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया साथ ही कहा कि अमर शहीद वीर खड़क बहादुर बिष्ट जी के अदम्य साहस और बलिदान को उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरा देश नमन करता है ,उन्होंने गाँधी जी के साथ मिलकर अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ विद्रोह में अपना योगदान दिया, हमे उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, सभी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और…
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक देहरादून स्थित सचिवालय में आयोजित व्यय-वित्त समिति की बैठक में राज्य के विभिन्न जनपदों से जुड़ी अहम विकास योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने की। बैठक में मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत जनपद चंपावत मुख्यालय स्थित गोरलचौड़ मैदान में स्टेडियम निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई। साथ ही, चंपावत में गोल्ज्यू देवता कॉरिडोर परियोजना के तहत श्री गोल्ज्यू देवता कॉरिडोर के निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की गई। यह परियोजना क्षेत्र में पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी। देहरादून…
कोटद्वार। दुगड्डा में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ साल के मासूम की मौत हो गई। पार्क में खेलने के बाद घर लौटते समय हाईवे पार कर रहे बच्चे को तेज रफ्तार गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, दुगड्डा निवासी रविकांत गिरि का पुत्र अभिनंदन (8) घर के पास स्थित पार्क में खेलने गया था। देर शाम जब वह घर लौट रहा था और हाईवे पार कर रहा था, तभी कोटद्वार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जमीनी निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर सख्त जोर इंदिरा मार्केट, आढ़त बाजार और तहसील परिसर मल्टीलेवल पार्किंग की प्रगति की समीक्षा देहरादून। उत्तराखंड में शहरी विकास को नई गति देने की कवायद तेज हो गई है। आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार अपनी सक्रिय और जमीनी कार्यशैली को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। फाइलों तक सीमित रहने के बजाय वे योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति…
किचन, गायनी ओटी, वेयरहाउस, ओपीडी मरम्मत को 10 लाख मौके पर ही स्वीकृत, आटोमेटेड मकैनिकल पार्किंग 100 प्रतिशत् क्षमता पर संचालित मरीजों, तीमारदारों, आमजन को व्यापक रिलिफ, निर्माणाधीन ब्लड बैंक का कार्य 15 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश; ब्लड बैंक चिकित्सक स्टॉफ, उपकरण की जिले स्तर से ही करवाई व्यवस्था। चन्दन लैब की 3 माह की रिपोर्ट तलब; एसडीएम व सीएमओ देगें संयुक्त रिपोर्ट; आधा भुगतान रोकने के निर्देश, एसएचजीएस हिलांस कैन्टीन प्रतिदिन 500 उपभोक्ता क्षमता से संचालित; तीमारदार स्टॉफ दिखे अत्यंत संतुष्ट, गायनी न होने पर रेफर किए जाने की शिकायत पर एसडीएम व सीएमओ से मांगी सयंुक्त…
नई दिल्ली: पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री C. R. पाटिल से शिष्टाचार भेंट कर हरिद्वार कुंभ 2027 के सफल, सुव्यवस्थित एवं पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के अंतर्गत ₹408.82 करोड़ की परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया गया, ताकि हरिद्वार कुंभ 2027 का आयोजन स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के उच्च मानकों के अनुरूप किया जा सके। साथ ही बाढ़ सुरक्षा कार्यों हेतु ₹253 करोड़ के प्रस्तावों की स्वीकृति, जल जीवन मिशन के अंतर्गत…
मसूरी: सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एलबीएसएनएए, मसूरी में 21 एवं 23 फरवरी को कक्षा VIII, IX एवं XI के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में बढ़ते शैक्षणिक दबाव, भावनात्मक तनाव, समय प्रबंधन की चुनौतियों, मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले ध्यान भंग (डिस्ट्रैक्शन) तथा करियर संबंधी जिज्ञासाओं को समझना और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करना रहा। कक्षा IX एवं XI के विद्यार्थियों के लिए करियर असेसमेंट टेस्ट, मानसिक स्वास्थ्य सत्र तथा प्रशिक्षित काउंसलरों द्वारा वन-टू-वन काउंसलिंग सत्र आयोजित…
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यालयों एवं कार्यस्थलों पर अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव को मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को उत्तराखण्ड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री से भेंट की। इस दौरान पदाधिकारियों ने 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना सहित हाल के दिनों में विभिन्न स्थानों पर सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए…
उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा संचालित “जल शिक्षा कार्यक्रम” के अंतर्गत आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को “फ्रॉम माउंटेंस टू प्लेन्स: द जर्नी ऑफ़ वाटर इन उत्तराखंड हिमालया, अंडरस्टैंडिंग, मीजरिंग एंड रिवाइविंग अवर वाटर लाइफलाइन्स” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन परिषद के सभागार में किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने अपने संबोधन में कहा कि यूकॉस्ट द्वारा जल स्रोतों के महत्व को देखते हुए आम जनमानस एवं विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से वाटर एजुकेशन कार्यक्रम प्रादेशिक स्तर पर चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य है कि…
