देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन, चालू वर्ष के बजट में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरणों की खरीद और फिटिंग के लिए 375 करोड़ का प्रावधान है- राज्य मंत्री श्री बी एल वर्मा, भारत सरकार ने दिव्यांग उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए 20 करोड़ से अधिक के ऋण स्वीकृत किए, देहरादून में लगे दिव्य कला मेला में 16 राज्यों से 100 से अधिक दिव्यांग कारीगर, कलाकार और उद्यमी कर रहे प्रतिभाग, देशभर के दिव्यांग कारीगर हस्तशिल्प, हथकरघा, कढ़ाई, होम डेकोर, वस्त्र, ऑर्गेनिक खाद्य उत्पाद, आभूषण, खिलौने जैसे उत्पाद लेकर पहुंचे दिव्य कला मेला रविवार को…
Author: Pahad ki Khabar
पुष्कर सिंह धामी आज भिकियासैंण पहुंचकर विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल के भाई तथा भिकियासैंण के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे सतीश नैनवाल के पीपलपानी संस्कार में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सतीश नैनवाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय सतीश नैनवाल सामाजिक सरोकारों से जुड़े एक सक्रिय जनप्रतिनिधि थे। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति…
हरिद्वार | आज हरिद्वार में कुंभ मेला–2027 की तैयारियों के संबंध में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami (पुष्कर सिंह धामी) ने अधिकारियों को गंगा घाट क्षेत्र सहित मेले से जुड़े सभी निर्माण एवं अनुरक्षण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले में करोड़ों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को ध्यान में रखते हुए स्नान, आवागमन, ठहराव, यातायात एवं वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही वैकल्पिक मार्गों का चिन्हांकन तथा अतिक्रमण हटाने हेतु व्यापक एवं चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। कुंभ क्षेत्र में…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जाखन और सिनोला क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में सख्त कार्रवाई की गई। नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों को चिन्हित कर संबंधित भवनों को सील कर दिया गया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र, स्वीकृति से अधिक अथवा भवन उपविधियों के विपरीत किए जा रहे किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर के सुव्यवस्थित विकास के लिए नियमानुसार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। जाखन में बहुमंजिला अवैध निर्माण पर सीलिंग प्रथम…
अस्थायी नाम परिवर्तन विवाद ने प्रशासनिक बैठक को हिंसक मोड़ दिया; विधायक उमेश शर्मा की मौजूदगी में माहौल हुआ तनावपूर्ण देहरादून के ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में सोमवार को अशासकीय विद्यालयों के प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के बीच बहस अचानक हाथापाई में बदल गई। रायपुर ब्लॉक के अस्थल प्राथमिक विद्यालय के नाम परिवर्तन को लेकर शुरू हुई विवादित बैठक में निदेशक अजय कुमार नौडियाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय रायपुर विधायक उमेश शर्मा भी मौजूद थे। घायल निदेशक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज…
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरकारी विद्यालयों में डिजिटल एजुकेशन की दिशा में जिला प्रशासन के कदम तेज,880 एलईडी टीवी का स्टॉक हुआ तैयार निजी स्कूलों की भांति अब हर कक्षा में एलईडी स्क्रीन अपने सरकारी विद्या के मंदिर; जिला प्रशासन का दस्ता प्री डिस्पैच निरीक्षण हेतु एसीईआर फैक्टरी पांडूचेरी को हुआ रवाना बिड डाक्यूमेंट विशिष्टताएं, विश्लेषण; प्री बिड मीटींग पर महीनों मेहनत पश्चात सफल हुुआ प्रोजेक्ट सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा लिए मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट में स्मार्ट टीवी गुणवत्ता सुनश्चित करेगी प्री-डिस्पेच इन्सपैक्शन टीम देहरादून दिनांक 21 फरवरी 2026, मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिला प्रशासन, देहरादून द्वारा विद्यालयी शिक्षा को आधुनिक, तकनीकी…
स्वच्छ देहरादून, सशक्त महिलाएंः नगर निगम की पहल से बदली तस्वीर, घर-घर कूड़ा शुल्क संग्रहण से 63 लाख की उपलब्धि, महिलाओं की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी, देहरादून निगम के 100 में से 57 वार्डो में महिला समूह को सौंपी गई कमान 05debed4-6b77-4602-8e14-e635f99b2084 195ac9d4-4d0c-4bd8-afd3-43c8652d2a19 1cd30ab6-f057-424b-a6c6-a223404657a8 06104284-9efa-4163-99ad-2a670d853114 b693a6da-fe42-4524-8a3e-f18a7fdb3c50 aeebc48c-519e-4822-8ba4-6dd1f30a93a8 राजधानी देहरादून में स्वच्छता प्रबंधन के क्षेत्र में एक अभिनव पहल ने सफलता की नई मिसाल प्रस्तुत की है। नगर निगम देहरादून द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत पंजीकृत महिला स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से संचालित घर-घर कूड़ा संग्रहण शुल्क अभियान ने न केवल सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया है, बल्कि महिला…
मां चंडिका महावन्याथ में मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का दोहराया संकल्प मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड अगस्त्यमुनि के ग्राम बीरों देवल में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में सम्मिलित हुए। उन्होंने मां चंडिका मंदिर पहुंचकर महायज्ञ में भाग लिया तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां चंडिका का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की खुशहाली की भी कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां चंडिका मंदिर प्रांगण एवं मंदिर समूह का पुरातत्व विभाग के माध्यम से पुनर्निर्माण कराये जाने…
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान में आयोजित एक प्रेरक कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने सहभागिता की और मेडिकल छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान जनरल अनिल चौहान ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा आपदा प्रबंधन में चिकित्सा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार करने वाला पेशेवर नहीं होता, बल्कि संकट की घड़ी में समाज और राष्ट्र का सच्चा संरक्षक भी होता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को समर्पण, सेवा…
जिलाधिकारियों को समयबद्ध अनुमतियां, भूमि उपलब्धता एवं समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में राज्य में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजनाओं की प्रगति एवं उनसे संबंधित चुनौतियों के समाधान हेतु उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर कंपनियों को गैस पाइपलाइन और सीएनजी स्टेशन स्थापना हेतु चिन्हित स्थलों पर आवश्यक भूमि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि कंपनियों को कार्य करने के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाएं तथा भूमि आवश्यकता, कार्य अवधि, अनापत्तियों एवं अन्य लंबित प्रकरणों का समाधान जनपद स्तर पर बैठक…
