चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी।‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत चिन्यालीसौड़ में आयोजित शिविर में जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया गया तथा मौके पर ही कई समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई। इस अवसर पर कहा गया कि सरकार का उद्देश्य प्रशासन को जनता के और अधिक निकट लाना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि समेत विभिन्न…
Author: Pahad ki Khabar
चारधाम यात्राः ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू, ऋषिकेश में 30, विकासनगर में 20 काउंटर पर 24 घंटे रजिस्ट्रेशन सुविधा, मोबाइल टीमें भी रहेगी तैनात, होटल, धर्मशाला व आश्रमों के दूरभाष सहित कंट्रोल रूम व हेल्पलाइन नंबर होंगे सार्वजनिक, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुलभ और समग्र सूचना, डीएम के निर्देश, यात्री सुविधा केंद्र हो सुसज्जित, शटल सेवा के साथ होल्डिंग एरिया में रहे सभी आधुनिक सुविधाएं, चारधाम यात्रा में मेडिकल सुविधाओं पर फोकस, टेस्टिंग किट और एंबुलेंस सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती वाहनों की फिटनेस अनिवार्य, ग्रीन कार्ड के…
देहरादून, उत्तराखंड ALLEN Career Institute के देहरादून कैंपस ने JEE (Main) 2026 – सत्र 1 (जनवरी प्रयास) में उत्कृष्ट परिणाम दर्ज किए हैं। कैंपस के विद्यार्थियों ने उच्च पर्सेंटाइल और बेहतरीन स्कोर हासिल कर एक बार फिर कॉन्सेप्ट क्लैरिटी, नियमित अभ्यास और परीक्षा-तैयारी पर आधारित शैक्षणिक प्रणाली की मजबूती साबित की है। कैंपस की अकादमिक टीम के अनुसार, Paper 1 (B.E./B.Tech) में छात्रों का प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली रहा। कई विद्यार्थियों ने टॉप पर्सेंटाइल प्राप्त किए और बड़ी संख्या में छात्र JEE (Advanced) 2026 के लिए पात्र बने हैं। मुख्य उपलब्धियां 99+ पर्सेंटाइल: 14 छात्र 98+ पर्सेंटाइल: 27 छात्र प्रमुख सफल…
ऽ मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस) के जैव रसायन विभाग ने बुधवार, 18 फरवरी 2026 को उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला एवं उत्कृष्टता केन्द्र का शुभारंभ कर चिकित्सा क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की। इस अत्याधुनिक प्रयोगशाला का उद्घाटन श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर स्थित केन्द्रीय जैव रसायन प्रयोगशाला में किया गया। इस अवसर पर ‘‘सिक्स सिग्मा और पूर्ण प्रयोगशाला स्वचालन के लाभ’’ विषय पर निरंतर चिकित्सा शिक्षा सीएमई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के माननीय चेयरमैन…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। प्राधिकरण की टीम द्वारा नियमित निरीक्षण और शिकायतों के आधार पर चिन्हित स्थलों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ऋषिकेश क्षेत्र में नियमों के विपरीत किए जा रहे बहुमंजिला निर्माणों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सीलिंग की कार्यवाही की गई। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी प्रकार का निर्माण या भू-उपयोग परिवर्तन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत ऋषिकेश में निकट रेलवे स्टेशन, आदर्श नगर क्षेत्र में सिद्धार्थ…
जमीन कब्जे के जंगलराज पर जिला प्रशासन का न्याय का प्रहार; टिहरी बांध परियोजना अन्तर्गत विस्थापित परिवार को आवासीय भूख्ंाड पर दिलाया कब्जा निम्न मध्यम वर्ग के पीड़ित विस्थापित पहाड़ी दम्पति की भूमि पर कब्जा कर किया जा रहा था अवैध निर्माण; जिला प्रशासन ने दिलाया हक, मुख्यमंत्री के निर्देशन में जिला प्रशासन के भू-माफियाओं पर एक्शन जारी भूमि प्रकरणों पर न्याय की आस जगाते जिला प्रशासन के कड़े फैसले; पात्रों को भूमि पर दिलाया कब्जा देहरादून दिनांक 17 फरवरी 2026 (सूवि), जिला प्रशासन की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही के फलस्वरूप ग्राम अटक फार्म, परगना पछवादून, तहसील विकासनगर में 15…
1691e6e3-74f8-4baf-bc7e-f34be6b4f41a मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ऋषिकेश और डोईवाला क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृति के की जा रही किसी भी प्रकार की निर्माण गतिविधि या प्लॉटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। डोईवाला क्षेत्र में कुडकावाला, निकट क्रेशर प्वाइंट पर विकास उनियाल तौसिप द्वारा लगभग 15 से 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध कार्रवाई…
◼️ बॉलीवुड सिंगर शाहिद माल्या रहे मुख्य अतिथि ◼️ शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों को मिला सम्मान ◼️ शुब्रतो मित्रा के नेतृत्व में आयोजन ने दिया सामाजिक सरोकार का संदेश देहरादून। Golden Metro Show एवं Mitra Foundation Society के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित Golden Metro Awards 2026 का भव्य समारोह 16 फरवरी 2026 को देहरादून स्थित Fluid Hotel, कैनाल रोड में गरिमामयी वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर शाहिद माल्या उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्तित्वों…
देहरादून। गढ़ी कैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में 20, 21 और 22 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में देशभर के सेलिब्रिटी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। शहीद दुर्गा मल्ल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन में दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर फिल्मों के प्रोमो भी प्रदर्शित होंगे। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में ट्रस्ट की अध्यक्ष कमला थापा ने जानकारी देते हुए बताया गया कि फेस्टिवल में हिमालय क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक खानपान और विविध लोक कलाओं की झलक देखने को मिलेगी।…
बैठक में मुख्य सविच द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि के तैयारी एवं क्षमता निर्माण मद से चालू वित्तीय वर्ष में पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस दूरसंचार द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस संचार नेटवर्क को उच्चीकृत किये जाने हेतु ₹15.34 करोड़, प्रमुख वन संरक्षक, वन्यजीव/मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक द्वारा मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के दृष्टिगत वन प्रभागों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु ₹11.00 करोड़, आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, द्वारा दैवीय आपदा से 30 से 70 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त 225 पटवारी चौकियों एवं 70 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त 37 पटवारी चौकियों हेतु कुल धनराशि ₹14.95 करोड, अपर प्रमुख वन संरक्षक (प्रशासन), वन्यजीव सुरक्षा व…
