श्री दरबार साहिब से लेकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय तक शान से फहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति में रंगे कार्यक्रम देहरादून।श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) सहित एसजीआरआर समूह के समस्त शिक्षण संस्थानों में 76वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति, राष्ट्र गौरव एवं भारतीय संविधान के प्रति आस्था के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, एसजीआरआर विश्वविद्यालय तथा समूह के अन्य संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान, आन-बान और शान के साथ फहराया गया। श्री दरबार साहिब परिसर में सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर देश व प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस…
Author: Pahad ki Khabar
हमने आज श्रंृगार किया है भारत माँ का तिरंगे से और सज रही है इसमें दुल्हन की तरह भारत माँ रंगा है हमारे वीरों ने इसे अपने गर्म लहू से तभी तो लहराता है ये शान से देता है संदेश विश्व को एकता, शांति भाई चारे का तिरंगे के इन तीन रंग को आजाद फिजा में लहराने दो लेकिन झुक जाता है ये जब सीमा पर कोई लाल होता है माँ पर कुर्बान तब ये लगा लेता है उसे अपने सीने से उसकी शहादत पर और गर्व से कहता है यह- मेरे लाल महान! उत्तराखंड (देहरादून)
परेड ग्राउंड, देहरादून में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh जी (से.नि.) की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित परेड में भारत की गौरवशाली परंपराओं, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा विकसित भारत के संकल्प की प्रेरणादायी झलक देखने को मिली। समारोह के दौरान भव्य परेड एवं विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की गई आकर्षक झांकियों के माध्यम से राज्य की सैन्य परंपरा, सांस्कृतिक वैभव तथा प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी उपलब्धियों का सजीव प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर पुलिस…
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास परिसर में गरिमा और सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उपस्थित जनसमूह को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई गई। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं भारतीय संविधान के निर्माताओं के अमूल्य योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों को अपनाकर ही राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है। कार्यक्रम देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ। जय हिंद 🇮🇳
यूसीसी दिवस का भव्य उत्सवः देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की वर्षगांठ के अवसर पर 27 जनवरी 2026 को ‘समान नागरिक संहिता दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम), नीबूंवाला, देहरादून में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे। यूसीसी दिवस की तैयारियों के संबंध में सोमवार को गृह सचिव शैलेश बगौली, आईजी निवेदिता कुकरेती एवं जिलाधिकारी सविन बंसल ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम…
संविधान के मूल्यों के प्रति निष्ठा और कर्तव्यों के निर्वहन का लिया संकल्प 14fbfd21-4c21-4e74-82c5-42cb1a130e08 fb747b39-00ad-41f1-b77d-5d19a6a63f6c 6ac69827-0f70-4d4e-b099-f19bdd8292b9 देहरादून, दिनांक 26 जनवरी 2026,(सूवि) गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसपर जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत का संविधान हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण देश के प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। कहा कि सरकारी अधिकारी कर्मचारी लोकतंत्र के…
देहरादून | गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) कार्यालय परिसर में देशभक्ति और उल्लास के वातावरण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का गायन हुआ, जिसमें प्राधिकरण के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 7e36a5f0-995c-4563-86aa-b8860a54dca6 इस मौके पर सचिव मोहन सिंह बर्निया ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें भारतीय संविधान में निहित मूल्यों—न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व—को अपने कार्य और व्यवहार में अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि एमडीडीए…
– राष्ट्रीय मतदाता पदयात्रा में देहरादून में लगभग 800 युवाओं ने किया प्रतिभाग – देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकाली गईं पदयात्राएं और साइकिल रैली – कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा – नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल में पूर्णानंद स्टेडियम से भद्रकाली तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया – पौड़ी गढ़वाल में युवाओं, स्वयंसेवकों एवं अधिकारियों ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान की शपथ ली – नैनीताल पदयात्रा में 200 से अधिक युवाओं ने किया प्रतिभाग रविवार, 25…
16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एमडीडीए में शपथ कार्यक्रम आयोजित “My India, My Vote” थीम के अंतर्गत मनाया जा रहा है राष्ट्रीय मतदाता दिवस c5c403a1-c0b8-4ffd-944f-0bfdbf69b4b4 देहरादून । मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण) में आज 25 जनवरी 2026 को मनाए जाने वाले 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने एमडीडीए के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर सचिव मोहन सिंह बर्निया सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के पत्र संख्या…
एमडीडीए के बुलडोजर से नहीं बचेगी एक इंच भी अवैध प्लॉटिंग, अब तक 10 हजार बीघा भूमि पर चला बुलडोजर, 1000 से अधिक अवैध निर्माणों पर सीलिंग Mdda 47b9efa9-8ef7-49e5-b8e2-52b51d312a87 5925dfe2-b20b-4cbe-a81a-aeb3098e0edc 46444e36-a885-460c-99df-690e2a3abf7c 1865ec63-dd7d-42d9-a680-dc6148822475 देहरादून । मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध अब तक का सबसे सख़्त, व्यापक और निर्णायक अभियान छेड़ रखा है। एमडीडीए द्वारा अब तक लगभग 10 हजार बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया गया, जबकि 1000 से अधिक अवैध निर्माणों को सील किया जा चुका है। यह कार्रवाई न केवल संख्या के लिहाज़ से ऐतिहासिक है,…
