मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 09 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की भी प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों में जनसामान्य की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने नन्दा राज जात यात्रा मार्गों के रख रखाव तथा यात्रा के रात्रि पड़ावों पर अवस्थापना सुविधाओं के विकास से संबंधित कार्य योजना भी शीघ्र तैयार किये जाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने बैठक में प्रदेश में हाल ही में आई आपदा…
Author: Pahad ki Khabar
ट्रांसपोर्ट नगर में अतिक्रमण पर चला एमडीडीए और नगर निगम का संयुक्त बुलडोजर, दुकानों से हटाया गया अतिक्रमण *एमडीडीए टीम ने धौरण रोड, आईटी पार्क, राजपुर रोड और जमनिवाला क्षेत्र में नियम विरुद्ध निर्माणों को किया सील* मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) और नगर निगम की संयुक्त टीम ने आज देहरादून में अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सहारनपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में व्यवसायियों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। एमडीडीए ने धौरण रोड आईटी पार्क, राजपुर रोड और जमनिवाला क्षेत्र में नियम विरुद्ध हो रहे निर्माणों पर सीलिंग की गई । सहारनपुर रोड स्थित…
जिला अस्पताल में 20 करोड़ की लागत से बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक, महिला छात्रावास व आईटी लैब भी चूका क्षेत्र बनेगा वेडिंग डेस्टिनेशन, माँ पूर्णागिरी रोपवे का कार्य गतिमान-सीएम साहसिक पर्यटन व शारदा कॉरिडोर से चंपावत को नई पहचान मिलेगी महिला टेक्नोलॉजी पार्क से महिलाओं को मिलेगा रोजगार व उद्यमिता का अवसर श्यामलाताल झील व विज्ञान केंद्र का निर्माण कार्य जारी, नई पीढ़ी को मिलेगा फायदा रामलीला हमारी संस्कृति की आत्मा, जीवन का दर्शन कराती है-सीएम धामी भगवान श्रीराम का आदर्श जीवन हर परिस्थिति में धर्मपालन का संदेश देता है प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाकर सांस्कृतिक…
सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी आज दिवंगत पत्रकार श्री राजीव प्रताप के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने उनके दीपनगर स्थित आवास पहुँचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और हर तरह से सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव प्रताप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने परिजनों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट करते हुए घटना की गहन और निष्पक्ष जांच के भी निर्देश दिए हैं।…
शहीद स्थल का होगा री-डेवलपमेंट, संग्रहालय की भव्यता प्रदान करने के साथ ही बनेगा बस स्टॉपेज और कैंटीन आंदोलनकारियों और आश्रितों के लिए सरकार चला रही कल्याणकारी योजनाएँ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि रामपुर तिराहा शहीद स्थल के री-डेवलपमेंट का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। संग्रहालय को भव्यता प्रदान करने के लिए कार्य किए जाएंगे।इस स्थल पर एक कैंटीन…
देहरादून, 2 अक्टूबर 2025 – ओएनजीसी तेल भवन ने वेस्ट वारियर्स संस्था के सहयोग से स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान का सफल समापन किया। यह अभियान भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय एवं आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चले इस 16 दिवसीय अभियान के अंतर्गत देहरादून में 16 सार्थक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जो स्वच्छ भारत मिशन तथा महात्मा गांधी के आदर्शों के अनुरूप रहीं। अभियान की प्रमुख गतिविधियाँ: ओएनजीसी देहरादून कार्यालय में उद्घाटन समारोह के शुरू किए गया। तीन सरकारी विद्यालयों में रचनात्मक चित्रकला, निबंध प्रतियोगिताएँ, जिनमें…
यूजेवीएन लिमिटेड की त्यूणी–प्लासु जल विद्युत परियोजना को उत्तराखंड के राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (State Environment Impact Assessment Authority) द्वारा पर्यावरणीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने बताया कि देहरादून जिले में हिमाचल प्रदेश की सीमा पर टोंस नदी पर यह महत्वपूर्ण योजना प्रस्तावित है। 72 मेगावाट क्षमता की इस परियोजना के पूर्ण होने पर इससे प्रतिवर्ष लगभग 298 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन संभावित है। डॉ. संदीप सिंघल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि परियोजना के अंतर्गत कुल 54.636 हेक्टेयर…
*जनहित में मिसाल बना एमडीडीए– प्राकृतिक आपदा पीड़ितों की सहायता को अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिया एक दिन का वेतन* मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक अनुकरणीय कदम उठाते हुए हाल ही में उत्तरकाशी के धराली और चमोली जिले के थराली में आई भीषण आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सराहनीय पहल की है। विगत दिनों इन क्षेत्रों में आई प्राकृतिक आपदा के कारण भारी जनहानि हुई। कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया और सैकड़ों लोग अब भी जीवन की मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। प्रभावित क्षेत्रों में आज भी खाद्यान्न, जस्ती एवं अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं की…
जीवन में एक लक्ष्य बनओ, अंजानी राहों में खुद को मत भटकाओं।l जीवन में कोई यहां साथ न देगा, आस लगाओगे तो, दर्द ही मिलेगा।l हृदय पुष्प को मत मुरझाओ, किसी के आगे मत झुक जाओ। खुद को इतना लोह बनाओ, दुश्मन को दांतो चने चब्वाओ।l हिम्मत यदि तुम हार जाओगे, दुष्ट जनो से मात खाओगे।l अर्न्तमन में जब चोट लगेगी, आत्मविश्वास तब तेरी दवा बनेगी।l अपना धीरज कभी न खोना, दूजों के आगे कभी न रोना।l दर्द को तुम हथियार बना लो, अश्रुओं को उसकी धार बना लोll सम्मान के लिए लड़ना सीखो, स्वयं का रक्षक बनना सीखो।l अपने…
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में मैरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान सभी में एक नई ऊर्जा का संचार करेेगा, नया उत्साह लाएगा तथा भविष्य में जीवन में आने वाली सभी परीक्षाओं में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के विचारों को आत्मसात करते हुए विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में बडा योगदान दे रहा है। इसके स्पष्ट प्रमाण हैं कि यदि कोई भी कार्य अच्छी सोच के साथ कड़ी मेहनत के साथ निरंतर…
