एनडीए-सीडीएस एग्जाम-II 2025 डीडीए निदेशक ने डीडीए डायमंड्स को दिए सफलता के मूल मंत्र 14 सितंबर को होनी है परीक्षा एनडीए-सीडीएस की लिखित परीक्षा देहरादून। यूपीएससी द्वारा एनडीए-सीडीएस एग्जाम-II 2025 की लिखित परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित की जानी है। जिसके लिए संदीप सर दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता ने कहा की परीक्षा के लिए केवल पांच दिन बचे हैं, ऐसे में गति को बनाए रखें। यदि आप इस परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपको अंतिम दिनों में अपनी तैयारी को आसान बनाने के लिए एक सुनियोजित रणनीति बनानी चाहिए। इसके लिए मुख्य विषयों व टॉपिक्स…
Author: Pahad ki Khabar
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को यूपीईएस में हिमालयन इंस्टीट्यूट फॉर लर्निंग एंड लीडरशिप (हिल) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वैश्विक सम्मेलन ‘हिमालय कॉलिंग 2025’ का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय यह सम्मेलन हिमालय की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और बौद्धिक धरोहर को समर्पित है जिसमें देश एवं विदेश के चिंतक और पर्यावरणविद् चिंतन और मंथन करेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल ने परिसर में हिमालय के उत्पादों पर आधारित लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हिमालय के संरक्षण में ही मानवता और प्रकृति का कल्याण निहित है। आज प्रकृति हमें बार-बार चेतावनी…
*”उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य पखवाड़ा” बनेगा जनआंदोलन, 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में होगा भव्य आयोजन* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश पर हरिद्वार से शुरू हुई स्वास्थ्य महाकुंभ की तैयारियाँ* हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड सरकार द्वारा “स्वास्थ्य पखवाड़ा” भव्य और दिव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में यह आयोजन पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच और जनजागरूकता बढ़ाने का एक ऐतिहासिक प्रयास बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी…
नजर लग गई मेरे पहाड़ों को कैसे नीचे शिकारी की नोच नोच के खा गए इसको छांव रही ना हरियाली बची ll विकास के नाम पर बना दिए बांध सुनी न आह जलधारों की सूख रही है चंचल नदियां दिखती न चिंता सरकारों की तोड़े पहाड़ नष्ट की सुंदरता हरे भरे मनमोहक पहाड़ो की उजाड कर हरे भरे पहाड़ राहें बनाई व्यपारों की ll हो रही सौदेबाजी खेत खलिहान की कौन करेगा चिंता प्रेंति की इन धन लोलुप के खिलवाड़ों से ll कट रहे जंगल,विषैली हो रही हवा मौज हो रही चौकीदार,ठेकेदारों की जेब भर रही चंदन तस्करों गजराज के…
नई दिल्ली। लाजपत भवन ऑडिटोरियम में हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ऑन करियर इन नेचुरोपैथी एवं अवॉर्ड सेरेमनी का भव्य आयोजन हुआ। इस सम्मेलन का आयोजन आयुध कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से आए 400 से अधिक आयुर्वेदाचार्य, प्राकृतिक चिकित्सक और योगाचार्य सम्मिलित हुए। इस अवसर पर डॉ. अनुपा पुंडीर (जीईएचयू, देहरादून) को समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए योग एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सम्मेलन के दौरान व्यक्तित्व विकास एवं इमेज कंसल्टिंग विषय पर एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिसका संचालन डॉ. अनुपा पुंडीर ने किया। यह सत्र अत्यंत उपयोगी…
सांख्य योग फाउंडेशन, इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइकोमेट्रिक काउंसलिंग एवं बैगिट कंसलटिंग ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में मार्गदर्शक श्री सम्मान 2025 का भव्य आयोजन शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि रिटायर्ड जस्टिस राजेश टंडन, राज्य मंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी परिषद सदस्य सुभाष भरतवाल तथा हिमाचल टाइम्स ग्रुप की ओनर सुश्री इंद्राणी पंडी मौजूद रहीं इस अवसर पर मुख्य आयोजक डॉ. मुकुल शर्मा ने कहा कि राष्ट्र के दीपक हमारे शिक्षक होते हैं शिक्षक के बिना किसी भी राष्ट्र की उन्नति संभव नहीं है…
06.08.2025 -श्री मनसुखभाई वसावा सांसद,भरूच,गुजरात के न्यू दिल्ली आवास पर श्री संजय तड़ियाल भाजपा मंडल न्यू दिल्ली के अध्यक्ष और उनके परिवार/ साथियों द्वारा आयोजित गणेश पूजा में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया..! *माननीय सांसद जी को श्री सेम मुखेम मन्दिर , पांचवां धाम मंदिर की फ़्रेमयुक्त फोटो भी भेंट की..! साथ में श्री विजय सती भाजपा के वरिष्ठ नेता , श्री डी एन तिवारी, श्री राजपाल जरधारी, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह टिहरी गढ़वाल के ओ एस डी/ पी ए भी थे…!* *CA राजेश्वर पैन्यूली…!* सह -संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवम् प्रवक्ता (पैनिलिस्ट),बीजेपी उत्तराखण्ड..!
यह पहल राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड एक आपदा संभावित राज्य है, जहां समय रहते सतर्कता और सूचना प्रसारण अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दृष्टि से यह अत्याधुनिक सायरन प्रणाली अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। तकनीक के माध्यम से पुलिस एवं आपदा प्रबंधन विभाग को सशक्त बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय राज्य होने के कारण उत्तराखण्ड में आपदाओं का…
देहरादून स्थित ऐतिहासिक घंटाघर में ₹1.50 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, भव्य रूपांतरण एवं स्वचालित प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ करने के साथ ही घंटाघर क्षेत्र में महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए निर्मित 4 अत्याधुनिक “हिलांस-कम-किचन आउटलेट्स” का शुभारंभ किया। निश्चित रूप से यह पहल महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और स्थानीय पहाड़ी उत्पादों के प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम बनेगी। आज देहरादून में बाल भिक्षावृत्ति निवारण के लिए भी एक विशिष्ट प्रयास किया जा रहा है, जिसके माध्यम से बालक-बालिकाओं को भिक्षा की विवशता से निकालकर शिक्षा के अधिकार से जोड़ा जा रहा है। इस अभियान के पहले चरण में 51…
डोईवाला, रानीपोखरी, माजरी ग्रांट समेत कई जगहों पर एमडीडीए की कार्रवाई, अवैध निर्माण पर भी सीलिंग, पुलिस बल और प्राधिकरण की टीम रही मौजूद देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और नियमविरुद्ध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों और नेतृत्व में प्राधिकरण लगातार ऐसे मामलों पर सख्ती बरत रहा है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग और निर्माण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रदेश में नियम-कायदों को दरकिनार कर हो रहे अवैध कार्यों पर…
