Author: Pahad ki Khabar

सरकार द्वारा पिछले 4 वर्षों में 24000 से अधिक युवाओं को  पारदर्शिता के साथ दी गई सरकारी नौकरी-सीएम धामी, शहरों के साथ-साथ दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध-सीएम धामी, देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य सशक्तिकरण अभियान में प्रतिभाग करते हुए, 220 नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।  इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि मुझे पूर्ण रूप से विश्वास है कि आप सभी नवनिर्वाचित अधिकारी निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ अपने कर्तव्यों…

Read More

देहरादून। उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW) द्वारा विशेष अभियान चलाकर श्रमिकों और उनके आश्रितों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं में 8,299 आवेदनों का ऑनलाइन निस्तारण किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक क्लिक के द्वारा इस योजना का ऑनलाइन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) लाभार्थियों को किया। इसके तहत कुल ₹24.85,19,700 ( चौबीस करोड़ पचासी लाख उन्नीस हजार सात सौ रुपए ) की राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी। मुख्यमंत्री ने बोर्ड के इस प्रयास की सराहना की तथा श्रम विभाग के लेबर सेस मैनेजमेंट पोर्टल ओर ई-श्रम पोर्टल पर राज्य की उत्कृष्ट प्रगति को देखते…

Read More

नई दिल्ली। वन अग्नि की समस्या और पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर विषय पर केंद्रित लघु फिल्म ‘हिमालय की हृदय विदारक पुकार’ का विशेष मंचन नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस अवसर पर हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया और अपने विचार रखे। श्री रावत ने कहा कि इस लघु फिल्म का मंचन देखना एक अत्यंत भावुक एवं विचारोत्तेजक अनुभव रहा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हिमालय केवल भूगोल नहीं, बल्कि हमारी जीवन रेखा है। उसके संरक्षण के बिना न जल रहेगा, न जंगल और न…

Read More

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीन से 12वीं बार तिरंगा फहराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में परंपरा तोड़ते हुए नया एजेंडा सामने रखा। इस बार उन्होंने न स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास दोहराया और न ही आज़ादी की गाथा सुनाई। बल्कि सीधे भविष्य की दिशा, युवाओं के रोजगार, राष्ट्र सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और अनुशासन की ओर संदेश दिया। पीएम मोदी ने कई अहम घोषणाएं कीं जिनका सीधा असर युवाओं और आम जनता दोनों पर पड़ेगा। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने युवाओं को सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए घोषणा की कि अब…

Read More

इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘‘संवैधानिक नेतृत्व प्रेरक अभिव्यक्ति’’ पुस्तक का विमोचन किया। राजभवन सूचना परिसर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में राज्यपाल के विधानसभा सत्रों के अभिभाषणों के साथ ही राज्य स्थापना दिवस और गणतंत्र दिवस के भाषणों को संकलित किया गया है। इस दौरान उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास संस्था द्वारा तैयार की गई कॉफी टेबल बुक ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ का भी विमोचन किया। उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास संस्था द्वारा दिनांक 14 जनवरी, 2025 को सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस के अवसर पर राजभवन देहरादून एवं दिनांक 11 जून, 2025 को राजभवन नैनीताल में ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’…

Read More

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख सचिव, सचिव, अपर सचिव, सचिवालय प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बच्चों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्य सचिव ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और कहा कि यह देश उनका ऋणी है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, साहस और समर्पण को याद करने का अवसर देता है, जिन्होंने हमें आज़ादी का अनमोल उपहार दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड, विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है, ये केवल संकल्पना नहीं…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, राज्य सभा सांसद श्री नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश एवं पार्टी मौजूद रहे।

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न“ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी का जीवन देशभक्ति, समर्पण और सेवा का अनुपम उदाहरण है, जो हमें सदैव राष्ट्र निर्माण के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर अग्निवीरों ने फहराया डीडीए में तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गुंजा डीडीए समेत समूचा क्षेत्र परंपरा के अनुसार अग्निवीर बनने पर डीडीए डायमंड्स को पुरस्कार स्वरुप मिले 10-10 हजार रूपये नगद देहरादून। संदीप सर दून डिफेंस एकेडमी मुख्यालय में अग्निवीर बने डीडीए डायमंड्स व फॉउंडेशन कोर्स प्रथम पग के परिसर त्रिशक्ति में प्रधानाचार्य एसके आर्य ने देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति के गीतों की धुनों के बीच तिरंगा फहराया गया। तिरंगा लहराते ही डीडीए समेत समूचा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गुंजा उठा। डीडीए निदेशक संदीप गुप्ता की ओर से डीडीए कमांडेंट कर्नल सुधीर वर्मा…

Read More

देहरादून । श्री देवभूमि इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा आज 79th स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं , कॉलेज के अध्यापकों एवं स्टाफ द्वारा भव्य रूप से तिरंगा रैली निकालकर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन श्रीनिवास नौटियाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने छात्रों को देश भक्ति के प्रति जब्बे को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर कॉलेज के सभी छात्र-छात्राएं, स्टाफ मेंबर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More